अंग्रेज़ी पत्रिका टाइम: अमेरिकी पत्रिका

टाइम (अंग्रेज़ी: Time) अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यू यॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। यूरोपीय संस्करण टाइम यूरोप (पूर्व नाम: टाइम अटलांटिक) का प्रकाशन लंदन से होता है और यह मध्य पूर्व, अफ़्रीका और 2003 से लॅटिन अमेरिका को कवर करता है। एशियाई संस्करण टाइम एशिया हॉन्ग कॉन्ग से संचालित होता है। दक्षिण प्रशांत संस्करण सिडनी में आधारित है और इसमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड सहित प्रशांत महासागर के द्वीप समूह कवर किए जाते हैं। 2008 में टाइम ने अपना कनाडा में स्थापित विज्ञापनदाता संस्करण बंद कर दिया था।

टाइम
अंग्रेज़ी पत्रिका टाइम: अमेरिकी पत्रिका
प्रबंध संपादक नॅन्सी गिब्स
श्रेणियाँ समाचार पत्रिका
आवृत्ति साप्ताहिक
कुल संचलन
(2014)
3,281,557
प्रथम संस्करण मार्च 3, 1923 (1923-03-03)
कंपनी टाइम समूह
देश अमेरिका
शहर न्यू यॉर्क शहर
भाषा अंग्रेज़ी
जालस्थल www.time.com
ISSN 0040-781X

साप्ताहिक समाचार पत्रिकाओं की श्रेणी में टाइम का संचलन विश्व में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 के अनुसार, इसका कुल संचलन 3,281,557 प्रतियों का है, जो इसे अमेरिका की सर्वाधिक संचलन वाली सभी पत्रिकाओं में दसवाँ, तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं में दूसरा स्थान देता है।

मई 2006 से अक्टूबर 2013 तक इस पत्रिका के प्रबंध संपादक रिचर्ड स्टॅंगॅल थे, जिसके बाद से नॅन्सी गिब्स इस पद पर हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Time Magazine से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाअफ़्रीकाअमेरिकाएशियाऑस्ट्रेलियाकनाडान्यू यॉर्क शहरन्यूज़ीलैंडप्रशांत महासागरमध्य पूर्वयूरोपलंदनसिडनीहॉन्ग कॉन्ग

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

समान नागरिक संहिताबीकानेरलोक साहित्यचंद्रयान-3दशावतारभारत में लैंगिक असमानतानरेन्द्र मोदीरावणलालबहादुर शास्त्रीवेदभक्ति आन्दोलनअसदुद्दीन ओवैसीशारीरिक शिक्षायोद्धा जातियाँलोकतंत्रदेवनागरीवर्साय की सन्धिसाईं सुदर्शनखजुराहोभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हजयंतीदैनिक जागरणराम मंदिर, अयोध्याअर्थशास्त्रजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीध्रुवस्वामिनी (नाटक)वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलओशोपुराणआदिकाल का नामकरणबहुजन समाज पार्टीकबीरभजन लाल शर्माक्लियोपाट्रा ७हिन्दी साहित्य का आधुनिक कालक्रिकेटमानव का विकासनीति आयोगरीति कालभारत का उच्चतम न्यायालयगंधमादन पर्वतसंस्कृतिसंदीप वारियरभोपाल गैस काण्डमानव दाँतबिहार विधान सभाअसहयोग आन्दोलनगौतम बुद्धधर्मो रक्षति रक्षितःविज्ञानमुसलमानमृदा संरक्षणखेसारी लाल यादवभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीहिन्दी साहित्य का इतिहासश्वसन तंत्रफ़्रान्सीसी क्रान्तिसुन्दरकाण्डविश्व के सभी देशविराट कोहलीअफ़ीमभारत के चार धामकन्हैया कुमारसंसाधनकालिदासराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023मूल अधिकार (भारत)संचारके॰ एल॰ राहुलकहानी (फ़िल्म)हिन्दू धर्मअलाउद्दीन खिलजीधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीरामधारी सिंह 'दिनकर'राधासैम पित्रोडाअखण्ड भारतजनसंख्या भूगोलश्रीरामरक्षास्तोत्रम्🡆 More