जाँनिसारी: एक प्रकार कि पैदल सेना

जाँनिसारी या यनीचरी (उस्मानी तुर्कीयाई: يڭيچرى yeñiçeri , मतलब नया सिपाही) कुलीन पैदल सेना इकाइयाँ थीं जो उस्मानी सुल्तान के घरेलू सिपाही, अंगरक्षक और यूरोप में सबसे पहली आधुनिक पैदल सेना थी। सुल्तान ओरख़ान ने सर्वप्रथम इसका संगठन 1330 में किया था। मुराद प्रथम ने इसकी उन्नति की और 1362 में इसके सिपाहियों की संख्या 10,000 हो गई। यह सेना, अपने रणकौशल और वीरतापूर्ण दक्षता के लिये प्रसिद्ध है। सिपाहियों का यह दावा था कि वे युद्ध से कभी विचलित नहीं हुए। यह तुर्की की बहुत बड़ी शक्ति थी। वैतनिक स्थायी सिपाहियों की संख्या एक समय 60,000 के लगभग थी। बाद में यह संख्या घटाकर 25,000 कर दी गई। इनके रहने के लिये क़ुस्तुंतुनिया और अन्य शहरों में बैरक बने हुए थे। अस्थायी सिपाहियों की संख्या 3,00,000 से 4,00,000 तक रहती थी। ये सिपाही राज्य के सभी शह्ररों में बिखरे हुए थे और शांति के समय पुलिस का कार्य करते थे। सुल्तान की अंगरक्षता में रहनेवाले जाँनिसारी धीरे-धीरे इनते उग्र हो गए कि वे कभी कभी विद्रोह भी करने लगे। लेकिन इन विद्रोहों का दमन भी किया जाता रहा। 1826 में जाँनिसारी सिपाहियों ने नई राष्ट्रीय सेना की स्थापना के प्रस्ताव पर विद्रोह कर दिया। इसपर महमूद द्वितीय ने प्रधान जाँनिसारी सेनापति की सहायता लेकर इन्हें बुरी तरह पराजित किया और उनकी बैरकें जला दीं। उसी समय एक शाही घोषणा के अनुसार यह सेना समाप्त कर दी गई। उसके लगभग 15,000 सिपाहियों को मृत्युदंड दिया गया और 20,00 देश से निकाल दिए गए।

जाँनिसारी: एक प्रकार कि पैदल सेना
वियना युद्ध में जाँनिसारी सेना

सन्दर्भ

Tags:

en:Help:IPA for Turkish, Azerbaijani and Turkmenऔरख़ान प्रथमक़ुस्तुंतुनियामहमूद द्वितीयमुराद प्रथममृत्युदंडयूरोप

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

काव्यशास्त्रतुलसीदासभगत सिंहहस्तिनापुरविजयनगर साम्राज्यदेवनागरीसूचना प्रौद्योगिकीभारत की न्यायपालिकाशाह जहाँये रिश्ता क्या कहलाता हैरामदेवरबीन्द्रनाथ ठाकुरलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीपाकिस्तानसिद्धू मूसे वालाहोलीविशेषणअसहयोग आन्दोलनमध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीप्राथमिक चिकित्साअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धनाट्य शास्त्रबुर्ज ख़लीफ़ामानव का पाचक तंत्रपत्रकारितासमासआन्ध्र प्रदेशन्यायिक पुनरावलोकनसांख्यिकीदक्षिणआचार्य रामचन्द्र शुक्लउत्तररामचरितम्बलगमकालभैरवाष्टकजीवाणुचाणक्यआसनमहालवाड़ी व्यवस्थाजयशंकर प्रसादहड़प्पाविधिइस्लाम के पैग़म्बरखाद्य प्रसंस्करणदिनेश लाल यादवजगन्नाथ मन्दिर, पुरीभारत के मुख्य न्यायाधीशचित्रकूट धामस्थायी बन्दोबस्तप्लासी का पहला युद्धअमिताभ बच्चनआदिकालक्षत्रियगेहूँशिवराज सिंह चौहानराजपाल यादवपृथ्वीजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रवस्तु एवं सेवा कर (भारत)कंप्यूटरखाटूश्यामजीसमाजअशोककालकाजी मंदिर,दिल्लीभीमराव आम्बेडकरकृष्णप्राइम वीडियोतरबूज़राधा कृष्ण (धारावाहिक)करणी माता मन्दिर, बीकानेरसंयुक्त राष्ट्रभिलावाँओम नमो भगवते वासुदेवायहिन्दू धर्म का इतिहासप्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी के साधनसमानतासिकंदराबादज़ुबिन नौटियालमेंहदीपुर बालाजी🡆 More