चित्रकूट धाम

साँचा:India is the femous of samyak culture country))

चित्रकूट धाम
चित्रकूट में रामघाट
चित्रकूट धाम
मंदाकिनी तीरे अनुसूया आश्रम
चित्रकूट धाम
हनुमान धारा में स्थित मन्दिर

चित्रकूट धाम भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले में स्थित एक शहर है। यह उस जिले का मुख्यालय भी है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र मे स्थित है और यहां पर भी बुद्ध अवशेष मिले हैं यह भी तथागत बुद्ध की भूमि है, प्राचीन भारतीय बौद्ध अवशेष प्राप्त हुआ है, लेकिन बहुत सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि है। भगवान राम ने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट मे बिताये थे। चित्रकूट मन्दिरो का शहर और धार्मिक स्थल है। यह पड़ोस में ही स्थित मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के चित्रकूट नगर से जुड़ा हुआ है।

विवरण

चित्रकूट धाम में बुद्ध प्रतिमा स्थापित किया गया था लेकिन आज भी यह छिपा हुआ है

चित्रकूट धाम 
buddha is femous of India

प्रमुख आकर्षण

कामदगिरि

इस पवित्र पर्वत का काफी धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु कामदगिरि पर्वत की 5 किलोमीटर की परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की कामना करते हैं। जंगलों से घिरे इस पर्वत के तल पर अनेक मंदिर बने हुए हैं। चित्रकूट के लोकप्रिय कामतानाथ और भरत मिलाप मंदिर भी यहीं स्थित है।

रामघाट

राम घाट वह घाट है जहाँ प्रभु राम नित्य स्नान किया करते थे l इसी घाट पर राम भरत मिलाप मंदिर है और इसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा भी है l मंदाकिनी नदी के तट पर बने रामघाट में अनेक धार्मिक क्रियाकलाप चलते रहते हैं। घाट में गेरूआ वस्त्र धारण किए साधु-सन्तों को भजन और कीर्तन करते देख बहुत अच्छा महसूस होता है। शाम को होने वाली यहां की आरती मन को काफी सुकून पहुँचाती है।

जानकी कुण्ड

रामघाट से 2 किलोमीटर की दूरी पर मंदाकिनी नदी के किनार जानकी कुण्ड स्थित है। जनक पुत्री होने के कारण सीता को जानकी कहा जाता था। माना जाता है कि जानकी यहाँ स्नान करती थीं। जानकी कुण्ड के समीप ही राम जानकी रघुवीर मंदिर और संकट मोचन मंदिर है।

स्फटिक शिला

जानकी कुण्ड से कुछ दूरी पर मंदाकिनी नदी के किनार ही यह शिला स्थित है। माना जाता है कि इस शिला पर सीता के पैरों के निशान मुद्रित हैं। कहा जाता है कि जब वह इस शिला पर खड़ी थीं तो जयंत ने काक रूप धारण कर उन्हें चोंच मारी थी। इस शिला पर राम और सीता बैठकर चित्रकूट की सुन्दरता निहारते थे।

अनसुइया अत्रि आश्रम

स्फटिक शिला से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर घने वनों से घिरा यह एकान्त आश्रम स्थित है। इस आश्रम में अत्रि मुनी, अनुसुइया, दत्तात्रेय और दुर्वासा मुनि की प्रतिमा स्थापित हैं।

गुप्त गोदावरी

नगर से 18 किलोमीटर की दूरी पर गुप्त गोदावरी स्थित हैं। यहाँ दो गुफाएँ हैं। एक गुफा चौड़ी और ऊँची है। प्रवेश द्वार संकरा होने के कारण इसमें आसानी से नहीं घुसा जा सकता। गुफा के अंत में एक छोटा तालाब है जिसे गोदावरी नदी कहा जाता है। दूसरी गुफा लंबी और संकरी है जिससे हमेशा पानी बहता रहता है। कहा जाता है कि इस गुफा के अंत में राम और लक्ष्मण ने दरबार लगाया था।

हनुमान धारा

पहाड़ी के शिखर पर स्थित हनुमान धारा में हनुमान की एक विशाल मूर्ति है। मूर्ति के सामने तालाब में झरने से पानी गिरता है। कहा जाता है कि यह धारा श्रीराम ने लंका दहन से आए हनुमान के आराम के लिए बनवाई थी। पहाड़ी के शिखर पर ही 'सीता रसोई' है। यहां से चित्रकूट का सुन्दर दृष्य देखा जा सकता है। मन जाता है कि हनुमान धारा 500 से अधिक सीधी है

भरतकूप

कहा जाता है कि भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए भरत ने भारत की सभी नदियों से जल एकत्रित कर यहाँ रखा था। अत्रि मुनि के परामर्श पर भरत ने जल एक कूप में रख दिया था। इसी कूप को भरत कूप के नाम से जाना जाता है। भगवान राम को समर्पित यहाँ एक मंदिर भी है। जब श्री राम 14 वर्ष के लिए वनवास आए थे तब भरत को अपने माता कैकेयी के व्यवहार पर काफ़ी दुख हुआ था। वे आयोध्या वासीयों को साथ लेकर श्रीराम को मनाने चित्रकूट आए थे, साथ में भगवान राम का राज्याभिषेक करने के लिए समस्त तीर्थों का जल भी लाये थे। लेकिन भगवान राम 14 वर्ष वनवास के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ थे। इस पर भरत काफ़ी दुखी हुए और अपने साथ लाये समस्त तीर्थों के जल को वहीं के कुए में डाल दिया। केवल अपने साथ भगवान राम की खड़ाऊँ लेकर वापस चले गए। तभी से इस स्थल का नाम भरत कूप पड़ा।

आवागमन

    वायु मार्ग

चित्रकूट का नजदीकी विमानस्थल प्रयागराज है। खजुराहो चित्रकूट से 185 किलोमीटर दूर है। चित्रकूट में भी हवाई पट्टी बनकर तैयार है लेकिन यहाँ से उड़ानें अभी शुरू नहीं हुई हैं। लखनऊ और प्रयागराज हवाई अड्डों से भी चित्रकूट पहुँचा जा सकता है। प्रयागराज और लखनऊ से बस और ट्रेनें लगातार उपलब्ध हैं।

    रेल मार्ग

चित्रकूट से 8 किलोमीटर की दूर चित्रकूट धाम निकटतम रेलवे स्टेशन है। प्रयागराज, जबलपुर,बांदा, दिल्ली, झांसी, हावड़ा, आगरा,मथुरा, लखनऊ, कानपुर,ग्वालियर, झांसी,रायपुर, कटनी, मुगलसराय,वाराणसी बांदा आदि शहरों से यहाँ के लिए रेलगाड़ियाँ चलती हैं। इसके अलावा शिवरामपुर रेलवे स्टेशन पर उतकर भी बसें और टू व्हीलर लिए जा सकते हैं। शिवरामपुर रेलवे स्टेशन की चित्रकूट से दूरी ४ किलोमीटर है।

    सड़क मार्ग

चित्रकूट के लिए प्रयागराज, बांदा, झांसी, महोबा, कानपुर, छतरपुर,सतना, अयोध्या, लखनऊ, मैहर आदि शहरों से नियमित बस सेवाएँ हैं। दिल्ली से भी चित्रकूट के लिए बस सेवा उपलब्ध है। शिवरामपुर से भी बसें और टू व्हीलर उपलब्ध हैं यहाँ से चित्रकूट की दूरी ४ किलोमीटर है।

इन्हें भी देखें

== बाहरी कड़ियाँ ==

चित्रकूट धाम 
buddha ke avshes mile lalapur Chitrakoot me

सन्दर्भ

Tags:

चित्रकूट धाम विवरणचित्रकूट धाम प्रमुख आकर्षणचित्रकूट धाम रामघाटचित्रकूट धाम आवागमनचित्रकूट धाम इन्हें भी देखेंचित्रकूट धाम सन्दर्भचित्रकूट धाम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अनुष्का शर्माअरविंद केजरीवालमहादेवी वर्मारामचरितमानसराजा राममोहन रायमानव लिंग का आकारधर्मबाघदयानन्द सरस्वतीविवाह संस्कारदार्जिलिंगमीणाप्रेम बिहारी नारायण रायज़ादाविश्व के सभी देशबहुजन समाज पार्टीनैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेशबरगदइलूमिनातीमुकेश कुमारब्रह्मास्वस्तिवाचनशीघ्रपतनगरेना फ्री फायरअनुसंधानसुन्दरकाण्डलक्ष्मणयौन आसनों की सूचीविष्णुहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालहल्दीघाटी का युद्धराहुल गांधीसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)रावणभारत की राजनीतिशीतयुद्धब्लू (2009 फ़िल्म)समान नागरिक संहिताराजेश खन्नाराधाभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीमेहंदीशून्यचिकशुलूब क्रेटरदक्षिणवैष्णो देवी मंदिरशाह जहाँदुर्गाबिहार विधान सभाऔरंगाबाद (बिहार) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रदिनेश कार्तिकटिहरी गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअतीक अहमदकल्याण, महाराष्ट्रसुमित्रानन्दन पन्तएशियासुभाष चन्द्र बोसमौसमजयप्रकाश नारायणअंग्रेज़ी भाषाब्राह्मणउधम सिंहयूनानहिन्दी साहित्य का इतिहासउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकार्ल्स पुइज्देमोंतमनुस्मृतिएडोल्फ़ हिटलरराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीनिबन्धजियोकंगना राणावतछठ पूजामनोविज्ञानइतिहासआयुष शर्मागंगा नदीश्रीवास्तव🡆 More