कोलोसियम

कोलोसियम या कोलिसियम (लाटिन: Amphitheatrum Flavium, इतालवी Anfiteatro Flavio या Colosseo) इटली देश के रोम नगर के मध्य निर्मित रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एलिप्टिकल एंफ़ीथियेटर है। यह रोमन स्थापत्य और अभियांत्रिकी का सर्वोत्कृष्ट नमूना माना जाता है। इसका निर्माण तत्कालीन शासक वेस्पियन ने ७०वीं - ७२वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और ८०वीं ईस्वी में इसको सम्राट टाइटस ने पूरा किया। ८१ और ९६ वर्षों के बीच इसमें डोमीशियन के राज में इसमें कुछ और परिवर्तन करवाए गए। इस भवन का नाम एम्फ़ीथियेटरम् फ्लेवियम, वेस्पियन और टाइटस के पारिवारिक नाम फ्लेवियस के कारण है।

कोलोसियम
कोलोसियम

अंडाकार कोलोसियम की क्षमता ५०,००० दर्शकों की थी, जो उस समय में साधारण बात नहीं थी। इस स्टेडियम में योद्धाओं के बीच मात्र मनोरंजन के लिए खूनी लड़ाईयाँ हुआ करती थीं। योद्धाओं को जानवरों से भी लड़ना पड़ता था। ग्लेडियेटर बाघों से लड़ते थे। अनुमान है कि इस स्टेडियम के ऐसे प्रदर्शनों में लगभग ५ लाख पशुओं और १० लाख मनुष्य मारे गए। इसके अतिरिक्त पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटक भी यहाँ खेले जाते थे। साल में दो बार भव्य आयोजन होते थे और रोमनवासी इस खेल को बहुत पसंद करते थे। पूर्व मध्यकाल में इस इमारत को सार्वजनिक प्रयोग के लिए बंद कर दिया गया। बाद में इसे निवास, कार्यशालाओं, धार्मिक कार्यों, किले और तीर्थ स्थल के रूप में प्रयोग किया जाता रहा।

आज इक्कीसवी शती में यह भूकंप और पत्थर चोरी के कारण केवल खंडहर के रूप में ही बची है लेकिन इसके खंडहर को पर्यटकों के लिए सजा सँवारकर रखा गया है। यूनेस्को द्वारा इसका चयन विश्व विरासत के रूप में किया गया है। यह आज भी शक्तिशाली रोमन साम्राज्य के वैभव का प्रतीक है, पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय गंतव्य है और रोमन चर्च से निकट संबंध रखता है क्यों कि आज भी हर गुड फ्राइडे को पोप यहाँ से एक मशाल जलूस निकालते हैं।


सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

अभियांत्रिकीइटलीरोमरोमन साम्राज्यस्थापत्य

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

आत्महत्या के तरीकेनीति आयोगबवासीरदैनिक भास्करयोद्धा जातियाँगूगलसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यइंडियन प्रीमियर लीगदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025प्रतिदर्शराजेश खन्नारामचन्द्र शुक्लहरिवंश राय बच्चनपाठ्यक्रमदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेसंघ लोक सेवा आयोगप्रकृतिवाद (दर्शन)भूकम्पस्वास्थ्यहर्षवर्धनमानव का पाचक तंत्रमैहरजनसंचारसच्चर कमिटीराजपाल यादवरामशीतयुद्धविक्रमादित्यअलंकारजाटप्यारमानव दाँतबौद्ध धर्महैदराबादभूत-प्रेतराम तेरी गंगा मैलीभागवत पुराणसंयुक्त राष्ट्रहिंदी साहित्यअरिजीत सिंहलोक प्रशासनरबीन्द्रनाथ ठाकुरकिशोर अपराधसर्वनामरजत पाटीदारहड़प्पागोगाजीआदर्श चुनाव आचार संहिताभारत में आरक्षणबिहार विधान सभाराधा कृष्ण (धारावाहिक)हनुमान जयंतीरानी की वावकाव्यकम्प्यूटर नेटवर्करानी लक्ष्मीबाईउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसमुदायनॉटी अमेरिकासमावेशी शिक्षादैनिक जागरणभीलशिरडी साईं बाबाश्रम आंदोलनभारतीय आम चुनाव, 2014विल जैक्सऐश्वर्या राय बच्चनदिल्ली सल्तनतहिमाचल प्रदेशबीएसई सेंसेक्ससरस्वती वंदना मंत्रलखनऊआर्य समाजफेसबुकअसदुद्दीन ओवैसीलोक सभा🡆 More