ऑटो एक्सपो

ऑटो एक्सपो (वाहन प्रदर्शनी) भारत की राजधानी दिल्ली में हर दो साल में आयोजित होने वाला एक व्यापार मेला हैं। इसका आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होंता है। शंघाई मोटर शो के बाद यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा वाहन व्यापार मेला है। मेले का आयोजन ऑटोमोटिव कम्पोनेण्ट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एक्मा), भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता संघ (सियाम) और कॉन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) मिल कर करते हैं।

ऑटो एक्सपो
ऑटो एक्सपो २००८, प्रगति मैदान दिल्ली में भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन

१९८६ से लेकर अब तक ११ ऑटो एक्सपो भारत की राजधानी में आयोजित किये जा चुके हैं।

पहली बार १२वाँ ऑटो एक्सपो का आयोजन नई दिल्ली के बजाय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के औद्योगिक नगर ग्रेटर नोएडा में किया गया।

नौवाँ ऑटो एक्सपो २००८

भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन नौंवाँ ऑटो एक्सपो (वाहन प्रदर्शनी) दिल्ली में हुआ था। भारत दुपहिया वाहनों की खपत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। १२ हजार वर्गमीटर में ऑटो एक्सपो का आयोजन हुआ था। इस मेले में ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़ी २००० कम्पनियों ने हिस्सा लिया। इसमें ६० प्रतिशत भारतीय और ४० प्रतिशत विदेशी भागीदारी थी। मेला १७ जनवरी २००८ तक चला था। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रगति के प्रतीक ऑटो एक्सपो के नौवें संस्करण में विभिन्न वर्गों में ३० नये वाहनों को उतारा गया था।

१२वाँ ऑटो एक्सपो २०१४

प्रगति मैदान दिल्ली के बजाय इस बार १२वाँ ऑटो एक्सपो ५ फ़रवरी से ११ फ़रवरी २०१४ तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। इसमें मारुति सुज़ुकी सिलैरियो, मारुति सुज़ुकी वाईएल7 (ए-विण्ड कॉन्सेप्ट), शेवरले बीट फेसलिफ्ट, मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट, डैटसन गो, हॉण्डा जाज़ और अबार्थ पुण्टो जैसी अनेक नई कारों के मॉडल प्रदर्शित किये गये।

इन कारों के अलावा इस ऑटो एक्सपो में दर्शकों को ट्रम्फ मोटरसाइकिल जैसे कई दुपहिया वाहनों के भी कई मॉडल देखने को मिले।. देश-विदेश के वाहनों की यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 7 से 11 फरबरी 2014 तक चली।

ऑटो एक्सपो में टू-व्हीलर्स सेग्मेण्ट में 9 इण्डियन और 3 ग्लोबल मॉडल लॉन्च हुए। इसी प्रकार कार और यूवी सेग्मेंट में 25 इण्डियन और 15 ग्लोबल मॉडल लॉन्च की गयीं। कामर्शियल व्हीकल में भी शानदार तकनीक और डिजाइन का प्रदर्शन करते हुए 9 इण्डियन और 8 ग्लोबल मॉडल लॉन्च किये गये।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर ऑटो एक्सपो से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

ऑटो एक्सपो नौवाँ २००८ऑटो एक्सपो १२वाँ २०१४ऑटो एक्सपो सन्दर्भऑटो एक्सपो इन्हें भी देखेंऑटो एक्सपो बाहरी कड़ियाँऑटो एक्सपोएशियादिल्लीप्रगति मैदानव्यापार मेला

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कोशिकामेवाड़ की शासक वंशावलीयीशुप्रेमचंदक़ुतुब मीनारभारत का भूगोलभूगोल का इतिहासकोलकाताकलानिधि मारनचंद्रयान-3व्यक्तित्वचम्पारण सत्याग्रहअंजीरस्वच्छ भारत अभियानकहानीउत्तर प्रदेश के मंडलमहाराणा प्रतापजयपुरदर्शनशास्त्रक्लियोपाट्रा ७राजस्थान दिवसजय श्री कृष्णानिदेशक तत्त्वलखनऊरावणहरित क्रांतिरिंगटोनप्रथम विश्व युद्धरानी सती मन्दिरभारत में इस्लामलियोनेल मेस्सीपर्यायवाचीआदि शंकराचार्यकामाख्या मन्दिरमैथिलीशरण गुप्तएकनाथ शिंदेअरुणाचल प्रदेशविष्णुक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीभारतीय स्टेट बैंकइतिहासशिव की आरतीसलमान ख़ानमनमोहन सिंहसमाजझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीराजा राममोहन रायआर्य समाजअरस्तुकरीना कपूरअफ़ीमउत्तर प्रदेश के ज़िलेपंचायती राजधर्मो रक्षति रक्षितःभारत के विभिन्न नामकोई मिल गयाभारतीय संविधान की उद्देशिकासाईबर अपराधविक्रमादित्यद्वादश ज्योतिर्लिंगवृष राशिराज्यएल्विश यादवपर्यावरणफूलन देवीएनरिच नॉर्टेशिवलिंगरामछठ पूजाभारतीय आम चुनाव, 2024ईशान किशनमुहम्मदसाँची का स्तूपहैदराबादमीणाभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीकुपोषणकृष्‍णानन्‍द रायमेंहदीपुर बालाजी🡆 More