ईवान भयानक

ईवान चतुर्थ वसीलयेविच (रूसी: Ива́н IV Васи́льевич, अंग्रेज़ी: Ivan IV Vasilyevich, जन्म: 25 अगस्त 1530, मृत्यु: 28 मार्च 1584), जिसे आमतौर पर ईवान भयानक (Ива́н Гро́зный, Ivan the Terrible) कहा जाता है 1533-1547 ईसवी काल में मोस्को का महान राजकुँवर और 1547 से लेकर 1584 में अपनी मृत्य तक रूस का त्सार (सम्राट) था। उसके काल में रूस के राज्य का बहुत विस्तार हुआ और काज़ान ख़ानत, आस्त्राख़ान ख़ानत और (मध्य साइबेरिया की) सिबिर ख़ानत पर क़ब्ज़ा होने से रूस एक बहुजातीय व बहुधर्मी देश बन गया। उसकी मृत्यु तक रूसी इलाक़े का क्षेत्रफल लगभग 40,46,856 वर्ग किमी बन चुका था (यानि आधुनिक भारत का लगभग सवा गुना) और आने वाले रूसी शासकों को और भी आगे विस्तार करने में सक्षम कर गया। उसने अपने काल में रूसी राज-व्यवस्था में असंख्य बदलाव किये जिस से रूस एक साधारण राज्य से एक साम्राज्य और एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में उभर पाया।

ईवान भयानक
ईवान भयानक ने मोस्को राज्य पर १५३३-१५४७ काल में और पूर्ण रूस पर १५४७-१५८४ काल में राज किया

ऐतिहासिक सूत्रों से ईवान के पेचीदा व्यक्तित्व के अलग-अलग बयान मिलते हैं। उसे बुद्धिमान, कला व व्यापार को बढ़ावा देने वाला, कुशल कूटनीतिज्ञ और श्रद्धालु कहा जाता है लेकिन उसके अत्यधिक क्रोध और मानसिक रोग के दौरों का भी वर्णन है। एक ऐसे अनियंत्रित क्रोध के दौरे में उसने अपने ही पुत्र (ईवान ईवानोविच) पर स्वयं वार करके उसे जान से मार डाला, जिसे उसने ख़ुद ही अपना वारिस चुना था। इस उत्तराधिकारी के मर जाने से साम्राज्य की गद्दी ईवान के छोटे पुत्र फ़ेओदोर ईवानोविच के हाथ गई जो कमज़ोर और न्यूनमनस्क (मानसिक अविकास का शिकार) था। ईवान भयानक रूस के सबसे पहले प्रकाशन गृह की शुरुआत करवाने के लिए भी याद किया जाता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाआस्त्राख़ान ख़ानतकाज़ानख़ानतत्सारभारतरूसरूसी भाषासिबिर ख़ानत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्रयागराजबिरसा मुंडाशारीरिक शिक्षाजलियाँवाला बाग हत्याकांडभारत में लैंगिक असमानतारामधारी सिंह 'दिनकर'एंगलो-नेपाल युद्धउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरनेतृत्ववोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलचंद्रशेखर आज़ाद रावणउद्यमिताराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमकामाख्यागायत्री मन्त्रज्ञानमुहम्मदतुलसीदासकीशाहरुख़ ख़ानसम्प्रभुताभारतीय थलसेनालता मंगेशकरआत्महत्याप्राणायामसमासबालकाण्डसट्टाएचडीएफसी बैंकप्रकृतिवाद (दर्शन)भारतीय खानामिथुन चक्रवर्तीदिव्या भारतीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनअखिलेश यादववैदिक सभ्यताभारतेन्दु युगबुर्ज ख़लीफ़ाभारत की आधिकारिक भाषाएँआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षाप्लेटोधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीवैष्णो देवी मंदिरसमाजवादी पार्टीभारतीय मसालों की सूचीकलाद्वितीय विश्वयुद्धलोकगीतसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)P (अक्षर)क़ुतुब मीनारनेहरू–गांधी परिवारहरिवंश राय बच्चनकैटरीना कैफ़अरविंद केजरीवालकालभैरवाष्टकतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाजनता दल (यूनाइटेड)जोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकंप्यूटरचम्पारण सत्याग्रहनॉटी अमेरिकाउष्णकटिबंधीय चक्रवातमौर्य राजवंशसांख्यिकीओम नमो भगवते वासुदेवायहिन्दी के संचार माध्यमहिन्दू वर्ण व्यवस्थाअमरनाथसुन्दरकाण्डकावैष्णो देवीममता बनर्जीजयप्रकाश नारायणपरशुरामभाषास्वास्थ्य शिक्षागुम है किसी के प्यार में🡆 More