इसिक कुल प्रांत

इसिक कुल ओब्लास्त
Ысык-Көл областы
मानचित्र जिसमें इसिक कुल ओब्लास्त Ысык-Көл областы हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : काराकोल
क्षेत्रफल : ४३,१०० किमी²
जनसंख्या(२००९):
 • घनत्व :
४,३७,२००
 १०.१/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): किरगिज़, रूसी

इसिक कुल प्रांत (किरगिज़: Ысык-Көл областы, अंग्रेज़ी: Issyk Kul Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का पूर्वतम प्रांत है। इस प्रांत राजधानी काराकोल शहर है। इसिक कुल प्रांत का नाम प्रसिद्ध इसिक कुल झील पर पड़ा है। इस प्रांत की सीमाएँ काज़ाख़स्तान से और चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं।

इसिक कुल प्रांत
सूर्यास्त के वक़्त इसिक कुल झील

विवरण

इसिक कुल प्रांत के उत्तरी भाग में आँख के आकार की इसिक कुल झील है जो हर तरफ़ से तियान शान की ऊँची पहाड़ियों से घिरी है। प्रांत के अधिकतर लोग इसी झील के किनारे बसते हैं, विशेषकर के पूर्वी छोर पर प्रांतीय राजधानी काराकोल में और पश्चिमी छोर पर बलिकची (Балыкчы, Balykchy) शहर में। इसिक कुल प्रांत के दक्षिणी भाग में पहाड़ और 'जैलूस' (jailoos) नाम के पहाड़ी मैदान हैं जिनपर गर्मियों में मवेशी चराए जाते हैं। तियान शान पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे पहाड़ प्रांत के पूर्वी हिस्से में हैं और इनमें प्रसिद्ध ख़ान तेन्ग्री पहाड़ शामिल है। तियान शान का सबसे ऊँचा पर्वत जेन्गिश चोकुसु भी इस प्रांत की चीन के साथ लगी सीमा पर स्थित है।

इसिक कुल प्रांत में सर्दियों में बहुत ठण्ड होती है और तापमान शुन्य से -२५ सेनिग्रेड तक पहुँच जाता है। फिर भी यह इसिक कुल झील की ख़ासियत है कि यह कभी नहीं जमती और 'इसिक कुल' का मतलब भी किरगिज़ भाषा में 'गरम झील' है। यह इतनी आकर्षक है और इसके इर्द-गिर्द का हवा-पानी इतना लुभावना है कि इसे 'तियान शान का मोती' कहा जाता है। सोवियत संघ के ज़माने में ग़ैर-सोवियत लोगों को इस झील तक आना सख़्त मना था लेकिन सोवियत नागरिकों के लिए एक छुट्टी मानाने का स्थान था। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला पहला मानव यूरी गगारिन १९६१ में अपनी उड़ान के बाद विश्राम करने यहीं आया था और लियोनिद ब्रेझ़नेव जैसे सोवियत नेताओं और राष्ट्रपतियों ने तो इसके किनारे अपने अवकाश-घर ही बना लिए थे।

सन् २००९ की जनगणना में प्रांत के ८६.२% लोग किरगिज़ समुदाय के थे और ८.०% लोग रूसी समुदाय के थे। इसके अलावा यहाँ काज़ाख़, उइग़ुर, कालमूक, उज़बेक, तातार और अन्य जातियों के छोटे समुदाय भी रहते हैं।

इसिक कुल प्रांत के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

इसिक कुल प्रांत विवरणइसिक कुल प्रांत के कुछ नज़ारेइसिक कुल प्रांत इन्हें भी देखेंइसिक कुल प्रांत सन्दर्भइसिक कुल प्रांत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जयपुरदेवों के देव... महादेवबाघशून्यहिन्दू धर्मविटामिनबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखो-खोप्रकाश-संश्लेषणराजनीतिक दलसाक्षात्कारसुहाग रातपुनर्जागरणहरिवंश राय बच्चनराजस्थान के जिलेसुनील नारायणभारतीय संसदमराठा साम्राज्यजैव विविधतामूल अधिकार (भारत)सोनाअलाउद्दीन खिलजीअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)सूचना प्रौद्योगिकीवाल्मीकिसपना चौधरीपारिभाषिक शब्दावलीभारत की नदी प्रणालियाँराम तेरी गंगा मैलीसुमित्रानन्दन पन्तकोपेन जलवायु वर्गीकरणबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीसुन्दरकाण्डभारत में धर्मअक्षय तृतीयासामाजीकरणहिमाचल प्रदेशहरियाणाकबड्डीरस (काव्य शास्त्र)चिराग पासवानबद्रीनाथ मन्दिरमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनकालीवस्तु एवं सेवा कर (भारत)गुदा मैथुनपरामर्शआयुष शर्मामहिपाल लोमरोरनरेन्द्र मोदीमानव का पाचक तंत्रजर्मनी का एकीकरणकश्यप (जाति)भारतेन्दु युगसाक्षरता दर के आधार पर भारत के राज्यधर्मो रक्षति रक्षितःफ़्रान्सीसी क्रान्तिबुध (ग्रह)मदारराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005अर्थशास्त्रमीरा बाईP (अक्षर)सौर मण्डलअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)तमन्ना भाटियाविधान सभाराष्ट्रीय जनता दलकन्नौज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रराजनाथ सिंहहैदराबादजल प्रदूषणमुहम्मद बिन तुग़लक़हिन्दू विवाहमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियममध्य प्रदेश के ज़िलेभारत निर्वाचन आयोगऔद्योगिक क्रांति🡆 More