आर्कटिक वृत्त पृथ्वी के नक्शे में अक्षांश द्वारा चिह्नित पांच प्रमुख क्षेत्रों में सबसे उत्तरी क्षेत्र है।.
इस वृत्त के उत्तरी क्षेत्र को आर्कटिक के रूप में जाना जाता है और दक्षिण क्षेत्र को उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्र कहा जाता है. आर्कटिक वृत्तके उत्तर में , क्षितिज के ऊपर ,प्रति वर्ष सूर्य कम से कम एक दिन (चौबीस घंटे) के लिए दिखाई देता है ( इसलिए आधी रात को भी सूर्य दिखाई देता है ) और क्षितिज के नीचे ,प्रति वर्ष सूर्य कम से कम एक दिन (चौबीस घंटे) के लिए दिखाई नहीं देता है ( इसलिए दोपहर को भी सूर्य दिखाई नहीं देता है )। यही बात दक्षिणी गोलार्ध, अंटार्कटिक वृत्त के लिए भी लागू होती है।
आर्कटिक वृत्त की स्थिति तय नहीं है; 23 फरवरी 2017 को यह 66 डिग्री 33'46.6" भूमध्य रेखा के उत्तर में है। इसका अक्षांश पृथ्वी के अक्षीय झुकाव पर निर्भर करता है. जो चंद्रमा की कक्षा से उत्पन्न ज्वार बलों के कारण, 40,000 साल की अवधि में 2 डिग्री की एक मार्जिन के भीतर उतार चढ़ाव होता रहता है। . नतीजतन, आर्कटिक वृत्तवर्तमान में लगभग 15 मीटर (49 फुट) प्रति वर्ष की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।
"आर्कटिक" शब्द ग्रीक शब्द ἀρκτικός से आता है (arktikos: "भालू के पास, उत्तरी") [3] और इस शब्द की उत्पत्ति ἄρκτος से (arktos:अर्थ "भालू") हुई है।
आर्कटिक वृत्त की परिधि ,उत्तरी गोलार्ध में स्थित वह अधिकतम दक्षिणी अक्षांश है , जिस पर सूरज लगातार चौबीस घंटे के लिए क्षितिज के ऊपर या चौबीस घंटे के लिए क्षितिज के नीचे रह सकता है; नतीजतन, आर्कटिक वृत्तके भीतर किसी भी स्थान पर प्रत्येक वर्ष कम से कम एक बार सूर्य आधी रात को भी दिखाई देता है और कम से कम एक बार दोपहर में भी दिखाई नहीं देता है। [6].
आर्कटिक वृत्तपर सिद्धान्तः ये घटना प्रति वर्ष क्रमशः एक बार जून और दिसंबर solstices को होती है । हालांकि, वायुमंडलीय अपवर्तन और मिराज की वजह से ,उत्तरी गर्मियों संक्रांति की रात को ,आधी रात में भी सूर्य का हिस्सा लगभग 50 मिनट ( 50 ') (90 किमी (56 मील तक देखा जा सकता है )), और आर्कटिक के दक्षिण में सूर्य एक डिस्क के रूप में प्रकट होता है न की एक बिंदु के रूप में ।
विषम परिस्थितियों की वजह से आर्कटिक वृत्त के उत्तर में केवल चार लाख लोग रहते हैं; फिर भी कुछ क्षेत्रों में,हजारों सालो से रहने वाले यहाँ के मूल निवासी ,आज इस क्षेत्र की जनसंख्या का 10% है। [7] हजारों साल पहले लोगों ने उत्तरी अमेरिका के बेरिंग जलडमरूमध्य से पूर्वी साइबेरिया की और से पलायन किया था। बहुत बाद में यूरोपीय और अन्य आप्रवासियों द्वारा कुछ आर्कटिक क्षेत्रों में प्रवास किया गया है।
आर्कटिक वृत्त के उत्तर में सबसे बड़ा समुदायों रूस और नॉर्वे में स्थित हैं: Murmansk (जनसंख्या 307,257), नोरिल्स्क (175,365), ओस्लो (71,295) और वोर्कुता (70,548). रोवानेमी (61,329) में फिनलैंड ,ये आर्कटिक वृत्त से थोड़ा दक्षिण में, आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ा रिहायशी इलाका है।
इसके विपरीत, आर्कटिक वृत्त की सबसे बड़ी बस्ती उत्तर अमेरिकी समुदाय के लगभग 5,000 निवासियों की है ,जो Sisimiut (ग्रीनलैंड) के उत्तर में बसी है। . कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्कटिक क्षेत्र में अलास्का के 'बैरो' समुदायों की 4,000 निवासियों की बसाहट है।
आर्कटिक वृत्तमोटे तौर पर 17,662 किलोमीटर (10,975 मील ) लंबा है। ) और इसका क्षेत्रफल , पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 4% है .
आर्कटिक वृत्त , , आर्कटिक महासागर, स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप, पूर्वोत्तर एशिया, उत्तरी अमेरिका और ग्रीनलैंड के मध्य से गुजरता है. आर्कटिक वृत्त की भूमि आठ देशों : नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का), कनाडा, डेनमार्क (ग्रीनलैंड), और आइसलैंड (जहां यह छोटे अपतटीय द्वीप 'ग्रिमसे' के मध्य से गुजरता है) के बीच विभाजित है।
आर्कटिक वृत्त में , आम तौर पर जलवायु ठंडी है, लेकिन नॉर्वे के तटीय क्षेत्रों में ,गल्फ स्ट्रीम के परिणाम स्वरुप , तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहता है , जो उत्तरी नॉर्वे और उत्तर पश्चिमी रूस के बंदरगाहों को वर्षभर बर्फ से मुक्त रखते हैं । अंदरूनी इलाको में, ग्रीष्मकाल काफी गर्म होता है , जबकि सर्दियों बेहद ठंडी होती है। उदाहरण के लिए, नोरिल्स्क,रूस में गर्मियों में तापमान,कभी कभी 30 डिग्री सेल्सियस (86 ° F) उच्च, तक पहुंच जाता है , जबकि सर्दियों के तापमान अक्सर नीचे -50 डिग्री सेल्सियस (-58 ° F)तक गिर जाता हैं।
आर्कटिक वृत्त, प्रधान मध्याह्न रेखा से शुरू होकर पूर्व की ओर ,निम्न जगहों से गुज़रता है :
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article आर्कटिक वृत्त, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.