अहमदिया

अहमदिया (उर्दू : احمدیہ) एक धार्मिक आंदोलन है, जो के 19वीं सदी के अंत में भारत में आरम्भ हुआ। इसका प्रारंभ मिर्जा गुलाम अहमद (1835-1908) की जीवन और शिक्षाओं से हुआ। अहमदिया आंदोलन के अनुयायी गुलाम अहमद (1835-1908) को मुहम्मद के बाद एक और पैगम्बर (दूत) मानते हैं जबकि इस्लाम में मुहम्मद ख़ुदा के भेजे हुए अन्तिम पैगम्बर माने जाते हैं।

अहमदिया
विश्व में अहमदिया आबादी का वितरण

अहमदिया इस्लाम से अलग हुआ एक संप्रदाय है। मुसलमान इसे काफिर मानते हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुस सलाम पाकिस्तान के पहले और अकेले वैज्ञानिक हैं जिन्हे फिज़िक्स के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वह एक अहमदिया थे। महेरशला अली अभिनय के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले कादियानी अभिनेता बनाया।

अहमदिया समुदाय के लोग स्वयं को मुसलमान मानते व कहते हैं परंतु अहमदिया समुदाय के अतिरिक्त शेष सभी मुस्लिम वर्गो के लोग इन्हें मुसलमान मानने को हरगिज तैयार नहीं। इसका कारण यह है कि जहां अहमदिया समुदाय अल्लाह, कुरान शरीफ ,नमाज़, दाढ़ी, टोपी, बातचीत व लहजे आदि में मुसलमान प्रतीत होते हैं वहीं इस समुदाय के लोग अपनी मान्याताओं, परंपराओं व उन्हें विरासत में मिली शिक्षाओं व जानकारियों के अनुसार हज़रत मोहम्मद को अपना आखरी पैगम्बर स्वीकार नहीं करते। इसके बजाए इस समुदाय के लोग मानते हैं कि नबुअत (पैगम्बरी ) की परंपरा रूकी नहीं है बल्कि सतत जारी है। अहमदिया सम्प्रदाय के लोग अपने वर्तमान सर्वोच्च धर्मगुरु को नबी के रूप में ही मानते हैं। इसी मुख्य बिंदु को लेकर अन्य मुस्लिम समुदायों के लोग समय-समय पर सामूहिक रूप से इस समुदाय का घोर विरोध करते हैं तथा बार-बार इन्हें यह हिदायत देने की कोशिश करते हैं कि अहमदिया समुदाय स्वयं को इस्लाम धर्म से जुड़ा समुदाय घोषित न किया करें और इस समुदाय के सदस्य अपने-आप को मुसलमान भी न कहें।

इनको 'कादियानी' कहा जाता है। गुरदासपुर के कादियान नामक कस्बे में 23 मार्च 1889 को मुसलमानों के बीच एक आंदोलन शुरू हुआ जो आगे चलकर अहमदिया आंदोलन के नाम से जाना गया। यह आंदोलन बहुत ही अनोखा था। मुसलमानों के बीच एक व्यक्ति ने घोषणा की कि "मसीहा" फिर आयेंगे और मिर्जा गुलाम अहमद ने अहमदिया आंदोलन शुरू करने के दो साल बाद 1891 में अपने आप को "मसीहा" घोषित कर दिया।

1974 में अहमदिया संप्रदाय के मानने वाले लोगों को पाकिस्तान में एक संविधान संशोधन के जरिए गैर-मुस्लिम करार दे दिया गया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर Ahmadiyya से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

इस्लामगुलाम अहमदनबीभारतमुहम्मद

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जैन धर्मपंजाब (भारत)भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रपृथ्वी का इतिहासपतञ्जलि योगसूत्रअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिअक्षय कुमारमानव मस्तिष्कभूकम्पप्रीति ज़िंटानालन्दा महाविहारअमिताभ बच्चनविवाहभारत की राजनीतिविटामिन बी१२अशोकएडोल्फ़ हिटलरनामवन्दे मातरम्स्वराज पार्टीभारत की आधिकारिक भाषाएँब्रह्मचर्यरवि तेजाभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हमौसमराजनीति विज्ञानयीशुसुहाग रातमिताली राजकल्किहिन्दू धर्म का इतिहासश्रम आंदोलनस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)अनुवादगुरुदत्त विद्यार्थीपलाशआत्महत्या के तरीकेलिंग (व्याकरण)रघुराज प्रताप सिंहकामाख्या मन्दिरनरेन्द्र मोदीसकल घरेलू उत्पादइंस्टाग्रामहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रवर्णमालाचुनावभारत की नदी प्रणालियाँनेतृत्वस्वास्थ्य शिक्षापरामर्शखजुराहोऋग्वेदभारतीय शिक्षा का इतिहाससोनाP (अक्षर)आरण्यकजनजातिजनसंचारविश्व व्यापार संगठनसांवरिया जी मंदिरपानीपत का तृतीय युद्धगोंड (जनजाति)भारत रत्‍नउधम सिंहसर्व शिक्षा अभियानपुनर्जागरणभारत में कृषिसनातन धर्म के संस्कारगाँवबिहार विधान सभाशेखर सुमनगुणसूत्रकृषिरीति कालदयानन्द सरस्वतीदिनेश लाल यादव🡆 More