अंतरिक्ष: ब्रह्माण्ड का एक भाग है

अंतरिक्ष - वह विस्तार है जो पृथ्वी से परे और आकाशीय पिंडों के बीच मौजूद है। बाहरी स्थान पूरी तरह से खाली नहीं है - यह एक कठोर निर्वात है जिसमें कणों का कम घनत्व होता है, मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम का एक प्लाज्मा, साथ ही विद्युत चुम्बकीय विकिरण, चुंबकीय क्षेत्र, न्यूट्रिनो, धूल और ब्रह्मांडीय किरणें। बाहरी अंतरिक्ष का आधारभूत तापमान, जैसा कि बिग बैंग से पृष्ठभूमि विकिरण द्वारा निर्धारित किया गया है, 2.7 केल्विन (-270.45 डिग्री सेल्सियस; -454.81 डिग्री फारेनहाइट) है।

अंतरिक्ष: मूल, इन्हें भी देखें, सन्दर्भ
जूल्स वेर्ने स्वचालित ट्रांसफर वाहन पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करता है

बाह्य अंतरिक्ष पृथ्वी की सतह से एक निश्चित ऊंचाई पर शुरू नहीं होता है। समुद्र तल से १०० किमी (६२ मील) की ऊँचाई पर स्थित कार्मन रेखा, पारंपरिक रूप से अंतरिक्ष संधियों में और एयरोस्पेस रिकॉर्ड रखने के लिए बाहरी अंतरिक्ष की शुरुआत के रूप में उपयोग की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की रूपरेखा बाहरी अंतरिक्ष संधि द्वारा स्थापित की गई थी, जो 10 अक्टूबर 1967 को लागू हुई थी।

किसी ब्रह्माण्डीय पिण्ड, जैसे पृथ्वी, से दूर जो शून्य होता है उसे अंतरिक्ष कहते हैं।

मूल

संस्कृत और वैदिक साहित्य में अंतरिक्ष शब्द का प्रयोग कई बार हुआ है - जहाँ से हिन्दी का शब्द और अर्थ लिया गया है। हाँलांकि वैदिक साहित्य में अंतरिक्ष का अर्थ पृथ्वी और द्युलोक - द्युलोक, अर्थात्‌ तारे और सूर्य, प्रकाशमान, द्युत पदार्थों का लोक - के मध्य की चीज़ों को अंतरिक्ष कहते हैं। अंतरिक्ष शब्द का प्रयोग वेदों में द्यावा और पृथवी के साथ देखने को मिलता है। इस परिभाषा के अनुसार अंतरिक्ष में धरती के वायुमंडल को भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन हिन्दी अर्थ में प्रायः वायुमंडल को शामिल नहीं किया जाता। वास्तव में अंतरिक्ष इतना बड़ा है कि हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।

खगोल विज्ञान के अनुसार अन्तरिक्ष एक विशाल त्रिवीमिय (3D) क्षेत्र है जो पृथ्वी के वायुमंडल की समाप्ति की सीमा से प्रारंभ होता है । अन्तरिक्ष उस उंचाई से प्रारम्भ होता है जिस उंचाई से कोई उपग्रह पृथ्वी के वातावरण में बिना गिरे उचित समय तक अपनी कक्षा बनाये रख सके।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ


Tags:

अंतरिक्ष मूलअंतरिक्ष इन्हें भी देखेंअंतरिक्ष सन्दर्भअंतरिक्ष बाहरी कड़ियाँअंतरिक्ष

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भक्तिकाल के कविस्वर वर्णऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीननेहा शर्माभूत-प्रेतशिक्षककामाख्या मन्दिरतड़ितमहमूद ग़ज़नवीराजेन्द्र प्रसादजनसंचारमतदानहनुमान चालीसाताजमहलये रिश्ता क्या कहलाता हैअग्न्याशयकृष्णवृष राशिहिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारीआत्महत्या के तरीकेब्लू (2009 फ़िल्म)कुमार विश्वासआरती सिंहनवदुर्गापलाशइज़राइलअरुण गोविलवैष्णो देवीसॉफ्टवेयरराधा कृष्ण (धारावाहिक)भारत की संस्कृतिजेक फ्रेजर-मैकगर्कनिकाह हलालाभूगोलहिन्दी व्याकरणजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीसमुद्रगुप्तमनोविश्लेषणसंयुक्त राज्य अमेरिकाराजनीतिक दलहिन्दी साहित्य का इतिहासभारतीय स्टेट बैंकआदिकाल का नामकरणअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिअरविंद केजरीवालशैक्षिक मनोविज्ञानओम शांति ओमनिःशस्त्रीकरणफणीश्वर नाथ रेणुमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमसंगीतज्योतिराव गोविंदराव फुलेअमित शाहबिहार जाति आधारित गणना 2023भू-आकृति विज्ञानवैष्णो देवी मंदिरॐ नमः शिवायकल्कि 2898 एडीअनुवादभारत का विभाजनअर्जुन वृक्षप्रश्नावलीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारत में कृषिगाँजे का पौधाहिन्दू वर्ण व्यवस्थाभारत की राजनीतिदमन और दीवभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यधूमावतीराममनोहर लोहियाअरस्तुफ़तेहपुर सीकरीअंग्रेज़ी भाषाभारत की भाषाएँजनसंख्या भूगोलमृदाशिवसुमित्रानन्दन पन्त🡆 More