हैजा का टीका

हैजा के टीके वे टीके हैं जो हैजा की रोकथाम में प्रभावी हैं। वे पहले छः माह में लगभग 85% और पहले वर्ष के दौरान लगभग 50-60% प्रभावी होते हैं। दो वर्षों के बाद प्रभावशीलता 50% से कम हो जाती है। जब आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से का टीकाकरण हो जाता है तो टीकाकरण न पाए लोगों में सामूहिक प्रतिरक्षा का लाभ पैदा हो सकता है। उच्च जोखिम वालों में विश्व स्वास्थ्य संगठन इनको अन्य उपायों के साथ संयोजन में उपयोग किए जाने की सिफारिश करता है। आम तौर पर मुंह से लिए जाने वाले प्रारूप की दो या तीन खुराक की सिफारिश की जाती है। दुनिया के कुछ क्षेत्रों में कुछ मामलों में इंजेक्शन वाले प्रारूप उपलब्ध है,लेकिन इसकी उपलब्धता कम है।

दोनों प्रकार के उपलब्ध मौखिक टीके आम तौर पर सुरक्षित हैं। हल्का पेट दर्द या दस्त हो सकता है। वे गर्भावस्था तथा कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता की स्थितियों में सुरक्षित हैं। ये 60 से अधिक देशों उपयोग के लिए अधिकृत हैं। ये उन देशों में लागत प्रभावी होता है जहां पर यह रोग आम है।

हैजा के विरुद्ध पहला टीका 19 वीं सदी के अंत में विकसित किया गया था। प्रयोगशाला में बनाएं गए वे पहले ऐसे टीके थे जिनको व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था। मौखिक टीके, पहली बार 1990 के दशक में शुरु किए गए थे। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है जो कि बुनियादी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए जरूरी सबसे महत्वपूर्ण दवाओं की सूची है। हैजा के विरुद्ध प्रतिरक्षा (टीकाकरण) की लागत, 0.1 और 4.0 अमरीकी डॉलर के बीच है। 

References

Tags:

टीका (वैक्सीन)विश्व स्वास्थ्य संगठनहैजा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गुरु नानकछोटी माताप्यारअमिताभ बच्चनजहाँगीरहिमालयभारतीय स्टेट बैंकतंपनभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशरावणउपनिषद्बर्बरीकविराट कोहलीयीशुकैटरीना कैफ़विक्रमादित्यसम्भाजीलिंग (व्याकरण)विद्यापतिसंगीतमीशोविटामिनविशेषणरस (काव्य शास्त्र)मुग़ल साम्राज्यचमारमस्तिष्कसूर्यकुमार यादवकात्यायिनीलता मंगेशकरसूरदासतेजस्वी यादवमध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीभारत छोड़ो आन्दोलनलाल क़िलातुलनात्मक राजनीतिकोशिकासी॰पी॰ जोशीस्वर वर्णभूत-प्रेतभारत के रेल मंत्रीशून्यराशियाँअनवीकरणीय संसाधनभारत-चीन सम्बन्धतेरे नामशहीद दिवस (भारत)अग्न्याशयगायत्री मन्त्ररैयतवाड़ीजलभारत का इतिहासभारतीय अर्थव्यवस्थाराज्यपतञ्जलि योगसूत्रझूम कृषिपृथ्वी का इतिहासरबी की फ़सलपार्वतीधर्मजयशंकर प्रसादसत्याग्रहभारत रत्‍नहृदयसमय प्रबंधनभारतीय शिक्षा का इतिहासप्लेटोएशियाभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीओम का नियमभारत में इस्लामभूल भुलैया 2प्रयागराजहरमनप्रीत कौरकोणार्क सूर्य मंदिरहरियाणाहिन्दू पंचांगसुमित्रानन्दन पन्त🡆 More