सम्भल: भारत में शहर

सम्भल (Sambhal) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सम्भल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह संभल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

सम्भल
Sambhal
{{{type}}}
सम्भल की जामा मस्जिद, सन् 1789 में चित्रण
सम्भल की जामा मस्जिद, सन् 1789 में चित्रण
सम्भल is located in उत्तर प्रदेश
सम्भल
सम्भल
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 28°35′N 78°33′E / 28.58°N 78.55°E / 28.58; 78.55 78°33′E / 28.58°N 78.55°E / 28.58; 78.55
देशसम्भल: धार्मिक मान्यता, इतिहास, इन्हें भी देखें भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलासम्भल ज़िला
ऊँचाई203 मी (666 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल2,20,813
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड244302
दूरभाष कोड05923
वाहन पंजीकरणUP-38
वेबसाइटsambhal.nic.in

धार्मिक मान्यता

सतयुग में इस स्थान का नाम सत्यव्रत था, त्रेता में महदगिरि, द्वापर में पिंगल और कलयुग में सम्भल है। इसमे ६८ तीर्थ और १९ कूप हैं यहां एक अति विशाल प्राचीन मन्दिर है, इसके अतिरिक्त तीन मुख्य शिवलिंग है, पूर्व में चन्द्रशेखर, उत्तर में भुबनेश्वर और दक्षिण में सम्भलेश्वर हैं। प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और पंचमी को यहाँ मेला लगता है और यात्री इसकी परिक्रमा करते हैं। यह कृषि उत्पादों का व्यावसायिक केंद्र भी है। टॉलमी द्वारा उल्लिखित संबकल को संभल से समीकृत किया जाता है। यहाँ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि कलियुग में कल्कि अवतार शंबल नामक ग्राम में होगा। लोक मान्यता में सम्भल को ही शंबल माना जाता है। सम्भल में रेलवे स्टेशन पर मुग़ल सम्राट बाबर द्वारा बनवाई गई "बाबरी मस्जिद" भी है।

इतिहास

सम्भल एक पुराना उपनिवेश है जो मुस्लिम शासन के समय भी महत्वपूर्ण था व सिकंदर लोदी की १५वीं सदी के अंत व १६वीं सदी के शुरू में प्रांतीय राजधानियों में से एक था। यह प्राचीन शहर एक समय महान चौहान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की राजधानी भी था व संभवतः यह वहीं है जहाँ वह अफगानियों द्वारा द्वितीय युद्घ में मारे गए। "मकान टूटे लोग झूठे" के लिए भी इसे जाना जाता है लेकिन इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। कुछ निवासियों के द्वारा इसका वर्तमान में सत्य होने का दावा किया जाता है। १९९१ की जनगणना में सम्भल को पूरे देश में न्यूनतम साक्षरता वाला पाया गया था। लेकिन समय के साथ स्थितियों में सुधार आया है।

मध्यकाल में सम्भल का सामरिक महत्त्व बढ़ गया, क्योंकि यह आगरा व दिल्ली के निकट है। सम्भल की जागीर बाबर के आक्रमण के समय अफ़गान सरदारों के हाथ में थी। बाबर ने हुमायूँ को संभल की जागीर दी लेकिन वहाँ वह बीमार हो गया, अतः आगरा लाया गया। इस प्रकार बाबर के बाद हुमायूँ ने साम्राज्य को भाइयों में बाँट दिया और सम्भल अस्करी को मिला। शेरशाह सूरी ने हुमायूँ सूरी को खदेड़ दिया और अपने दामाद मुबारिज़ ख़ाँ को सम्भल की जागीर दी। अब्बास ख़ाँ शेरवानी के अनुसार बाबर के सेनापतियों ने यहाँ कई मन्दिरों को तोड़ा था और जैन मूर्तियों का खण्डन किया था।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

सम्भल धार्मिक मान्यतासम्भल इतिहाससम्भल इन्हें भी देखेंसम्भल सन्दर्भसम्भलउत्तर प्रदेशभारतसंभल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसम्भल ज़िले

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्लेटोउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीदाउद इब्राहिमशेयर बाज़ारआसनभारत में आरक्षणसाम्राज्यवादमिथुन चक्रवर्तीशब्दसमासजगन्नाथ मन्दिर, पुरीपामीर पर्वतमालासांख्यिकीरिंकू सिंह (क्रिकेटर)रामकृष्ण परमहंससुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षबौद्ध धर्मभारत में महिलाएँरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरप्राथमिक चिकित्साउत्तर प्रदेश विधान सभालता मंगेशकरमानव भूगोलहनुमान चालीसाभारतीय अर्थव्यवस्थाजिहादफाॅरइवर लिवींग प्रोडक्ट इंटरनेशनलभारत में सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलनआशिकीरविन्द्र सिंह भाटीअमित शाहसत्य नारायण व्रत कथापाकिस्तानमीशोअनुवादराजेश खन्नाहिन्दू धर्म का इतिहासयदुवंशझाँसीमुंबई इंडियंसअंतर्राष्ट्रीय व्यापाररिचर्ड ग्लीसनरूसी क्रांतिकाश्वेता तिवारीएजाज़ खानविवाह (2006 फ़िल्म)मेंहदीपुर बालाजीद्वादश ज्योतिर्लिंगभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीहल्दीघाटी का युद्धमध्य प्रदेश के ज़िलेअशोकविश्व स्वास्थ्य संगठनरामचरितमानसशिवम दुबेवैष्णो देवी मंदिरराज्यदहेज प्रथामुझसे शादी करोगीबिरसा मुंडाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनहिन्दीभारतीय राजनीतिक दर्शनडेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड के क्रिकेटर)ओंकारेश्वर मन्दिरजौनपुरकार्ल मार्क्सआदिवासी (भारतीय)जयप्रकाश नारायणगुरु अर्जुन देवमानव संसाधन प्रबंधनज्योतिष एवं योनिफलदिल्ली सल्तनतसमानतानवरोहणयीशु🡆 More