तख़्त श्री पटना साहिब

85°10′3.06″E / 25.6079917°N 85.1675167°E / 25.6079917; 85.1675167 तख़्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब पटना शहर के पास पटना सिटी में स्थित सिख आस्था से जुड़ा यह एक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। यहाँ सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिन्द सिंह का जन्मस्थान है। गुरु गोविन्द सिंह का जन्म 22 दिसम्बर 1666 शनिवार को माता गुजरी के गर्भ से हुआ था। उनका बचपन का नाम गोबिंद राय था। यहाँ महाराजा रंजीत सिंह द्वारा बनवाया गया गुरुद्वारा है जो स्थापत्य कला का सुन्दर नमूना है।

तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब
तख़्त श्री पटना साहिब
तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब,
सामान्य जानकारी
स्थापत्य कला सिख स्थापत्यकला
कस्बा या शहर पटना
देश भारत
निर्माण आरंभ 18 वीं शताब्दी, दुबारा फिर शुरू हुआ 1836
पूर्ण 19 नवम्बर 1954
डिजाइन और निर्माण
ग्राहक महाराजा रणजीत सिंह और सिख
वास्तुकार सिख वास्तुकला
जालस्थल
takhtsripatnasahib.com

इतिहास

यह स्थान सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के जन्म स्थान तथा गुरु नानक देव के साथ ही गुरु तेग बहादुर सिंह की पवित्र यात्राओं से जुड़ा है। आनंदपुर जाने से पूर्व गुरु गोबिंद सिंह के प्रारंभिक वर्ष यहीं व्यतीत हुये। यह गुरुद्वारा सिखों के पाँच पवित्र तख्त में से एक है।भारत और पाकिस्तान में कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे की तरह, इस गुरुद्वारा को महाराजा रणजीत सिंह द्वारा बनाया गया था।

गुरुद्वारा श्री हरिमंदर जी पटना साहिब बिहार के पटना शहर के पास पटना सिटी में स्थित है। श्री गुरु तेग बहादुर सिंह साहिब जी यहां बंगालअसम की फ़ेरी के दौरान आए। गुरू साहिब यहां सासाराम ओर गया होते हुए आए। गुरू साहिब के साथ माता गुजरी जी ओर मामा किर्पाल दास जी भी थे। अपने परिवार को यहां छोड़ कर गुरू साहिब आगे चले गए। यह जगह श्री सलिसराय जौहरी का घर था। श्री सलिसराय जौहरी श्री गुरू नानक देव जी का भक्त था। श्री गुरु नानक देव जी भी यहां श्री सलिसराय जौहरी के घर आए थे। जब गुरू साहिब यहाँ पहुँचे तो जो डेउहरी लांघ कर अंदर आए वो अब तक मौजूद है। श्री गुरु तेग़ बहादुर सिंह साहिब जी के असम फ़ेरी पर चले जाने के बाद बाल गोबिंद राय जी का जन्म माता गुजरी जी की कोख से हुआ। जब गुरु साहिब को यह खबर मिली तब गुरू साहिब असम में थे। बाल गोबिंद राय जी यहां छ्ह साल की आयु तक रहे। बहुत संगत बाल गोबिंद राय जी के दर्शनॊं के लिए यहां आती थी। माता गुजरी जी का कुआं आज भी यहां मौजूद है।

बौद्धिक संपदा

तख़्त श्री पटना साहिब 
तख्त श्री पटना साहिब का आंतरिक क्षेत्र, जहां गुरु गोविंद सिंह जी 1666 में पैदा हुये थे।

गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर सन् 1666 ई. को पटना, बिहार में हुआ था। इनका मूल नाम 'गोविंद राय' था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और उन्हें महान बौद्धिक संपदा भी उत्तराधिकार में मिली थी। वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ 'दसम ग्रंथ' (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित कर सैनिक परिवेश में ढाला।

दसवें गुरु गोविंद सिंह जी स्वयं एक ऐसे ही महापुरुष थे, जो उस युग की आतंकवादी शक्तियों का नाश करने तथा धर्म एवं न्याय की प्रतिष्ठा के लिए गुरु तेग बहादुर सिंह जी के यहाँ अवतरित हुए। इसी उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा था।

मुझे परमेश्वर ने दुष्टों का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए भेजा है।

पर्यटकीय महत्व

यह स्‍थान सिख धर्मावलंबियों के लिए बहुत पवित्र है। सिखों के लिए हरमंदिर साहब पाँच प्रमुख तख्तों में से एक है। यह स्‍थान दुनिया भर में फैले सिख धर्मावलंबियों के लिए बहुत पवित्र है। गुरु नानक देव की वाणी से अतिप्रभावित पटना के श्री सलिसराय जौहरी ने अपने महल को धर्मशाला बनवा दिया। भवन के इस हिस्से को मिलाकर गुरुद्वारे का निर्माण किया गया है। यहाँ गुरु गोविंद सिंह से संबंधित अनेक प्रमाणिक वस्‍तुएँ रखी हुई है। इसकी बनावट गुंबदनुमा है। बालक गोबिंदराय के बचपन का पंगुरा (पालना), लोहे के चार तीर, तलवार, पादुका तथा 'हुकुमनामा' गुरुद्वारे में सुरक्षित है। प्रकाशोत्‍सव के अवसर पर पर्यटकों की यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

तखत श्री पटना साहिब से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

तख़्त श्री पटना साहिब इतिहासतख़्त श्री पटना साहिब बौद्धिक संपदातख़्त श्री पटना साहिब पर्यटकीय महत्वतख़्त श्री पटना साहिब इन्हें भी देखेंतख़्त श्री पटना साहिब सन्दर्भतख़्त श्री पटना साहिब बाहरी कड़ियाँतख़्त श्री पटना साहिबगुरु गोबिन्द सिंहपटनापटना सिटीभौगोलिक निर्देशांक प्रणालीसिख

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मुग़ल साम्राज्यमनुस्मृतिहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमनोज तिवारी (अभिनेता)बीकानेररहना है तेरे दिल मेंकाव्यपतञ्जलि योगसूत्रनई दिल्लीसनातन धर्मबोइंग 747अकबरभारतीय संविधान की उद्देशिकाचौरी चौरा कांडएजाज़ खानवरुण गांधीजर्मनी का एकीकरणभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीपारिभाषिक शब्दावलीदहेज प्रथादक्षिणसमासवस्तु एवं सेवा कर (भारत)दयानन्द सरस्वतीशून्यशक्ति पीठप्रीति ज़िंटाद्वादश ज्योतिर्लिंगराजस्थान के जिलेलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीरामचन्द्र शुक्लजियोनामकबीरक्रिकबज़इलूमिनातीआपातकाल (भारत)गौतम बुद्धलोक प्रशासनबिहारी (साहित्यकार)बिहार विधान सभासंयुक्त हिन्दू परिवारहम साथ साथ हैंउष्णकटिबंधीय चक्रवातसर्वेक्षणकाशी विश्वनाथ मन्दिरयोगी आदित्यनाथन्यूटन के गति नियमहैदराबादअमरनाथसर्वनामड्रीम11भारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)ध्रुवस्वामिनी (नाटक)स्वराज पार्टीसचर समितिमुम्बईद्रौपदी मुर्मूकल्कि 2898 एडीमुलायम सिंह यादवअशोक के अभिलेखमहुआपाठ्यचर्यारघुराज प्रताप सिंहशाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूचीहिन्दी नाटककुंभ राशिसंविधानलखनऊपुराणभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनपाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीमप्राकृतिक संसाधनभारत की जनगणनासम्प्रभुताशिव पुराण🡆 More