अप्लेशियन पर्वतमाला (अंग्रेजी:Appalachian Mountains) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग मे स्थित एक विशाल पर्वतश्रृंखला है। इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी क्षेत्रों में है। इसका निर्माण साधारणतय: 48 करोड़ वर्ष पूर्व- ओर्डाेविसियन कल्प से माना जाता है
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। स्रोत खोजें: "एपलाशियन पर्वतमाला" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
पर्वतमाला का अधिकांश संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा दक्षिणपूर्व कनाडा में भी फैला है। न्यूफाउंडलैंड द्वीप से लेकर अमेरिकी राज्य अलाबामा के केन्द्र तक फैली यह पर्वतमाला 2,400 किमी (1,500 मील) लम्बी है जबकि इसकी चौड़ाई विभिन्न स्थानों पर 160-480 किमी (100 से 300 मील) तक है। पर्वतमाला कई श्रृंखलाओं में विभाजित है जिनमे पर्वतों की औसत ऊँचाई 900 मी (3,000 फीट) के आसपास है। सबसे अधिक ऊँचाई मिशेल पर्वत की है जो 2,037 मीटर (6,684 फुट) ऊँचा है और संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य उत्तरी केरोलिना में स्थित है। मिशेल पर्वत, संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसिसिपी नदी के पूर्व मे स्थित सबसे ऊँचा स्थान है।
78°00′W / 40.000°N 78.000°W
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article एपलाशियन पर्वतमाला, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.