2010 एशियाई खेल

सोलहवें एशियाई खेल, १२ नवम्बर से २७ नवम्बर, २०१० के बीच चीन के गुआंग्झोऊ में आयोजित किए जाएँगे। बीजिंग, जिसने १९९० के एशियाई खेलों की मेज़बानी की थी, के बाद गुआंग्झोऊ इन खेलों का आयोजन करने वाला दूसरा चीनी नगर होगा। इसके अतिरिक्त यह इतनी बड़ी संख्या में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने वाला अन्तिम नगर होगा, क्योंकि एशियाई ओलम्पिक परिषद ने भविष्य के खेलों के लिए नए नियम लागू किए हैं जो २०१४ के खेलों से यथार्थ में आएँगे।

सोलहवें एशियाई खेल
2010 एशियाई खेल
नारा: "रोमांचक खेल, सामंजस्यपूर्ण एशिया"
मेजबान शहर गुआंग्झोऊ, चीन
प्रतिभागी देश ४५
खिलाड़ी ९,७०४
स्पर्धाएँ ४२ क्रीड़ाओं में ४७६
उद्घाटन समारोह १२ नवम्बर
समापन समारोह २७ नवम्बर
आधिकारिक उद्घाटन वेन जियाबाओ
खिलाड़ी शपथ फू हाइफेंग
मशाल जलाने वाला ही चोंग
मुख्य आयोजक हाइक्शिन्शा द्वीप

गुआंग्झोऊ को ये खेल १ जुलाई, २००४ को प्रदान किए गए थे, जब वह इकलौता बोली लगाने वाला नगर था। यह तब हुआ जब अन्य नगर, अम्मान, क्वालालम्पुर और सियोल बोली प्रक्रिया से पीछे हट गए। खेलों की सह-मेज़बानी तीन पड़ोसी नगरों डोंग्गूआन, फ़ोशन और शानवेइ के द्वारा भी की जाएगी।

प्रतिभागी देश

इन एशियाई खेलों में एशिया के सभी ४५ देश भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी देशों को उनके आईओसी कूटानुसार क्रमित किया गया है और साथ में आईओसी कूट और उस देश से प्रतिभागी खेलमण्डल सदस्य संख्या दी गई है। आधिकारिक खेल जालस्थल के अनुसार, कुवैती खिलाडियों ने इन खेलों में ओलम्पिक ध्वज तले भाग लिया क्योंकि एक राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कुवैत ओलम्पिक समिति को जनवरी २०१० में निलम्बित कर दिया गया।

देश अओस कूट प्रतिभागी देश अओस कूट प्रतिभागी
2010 एशियाई खेल  अफ़्गानिस्तान AFG ६४ 2010 एशियाई खेल  मालदीव MDV ८५
2010 एशियाई खेल  बांग्लादेश BAN १५२ 2010 एशियाई खेल  मंगोलिया MGL २४४
2010 एशियाई खेल  भूटान BHU ११ 2010 एशियाई खेल  म्यान्मार MYA ६८
2010 एशियाई खेल  बहरीन BRN ८९ 2010 एशियाई खेल  नेपाल NEP १४२
2010 एशियाई खेल  ब्रुनेई BRU 2010 एशियाई खेल  ओमान OMA ५२
2010 एशियाई खेल  कम्बोडिया CAM २१ 2010 एशियाई खेल  पाकिस्तान PAK १७५
2010 एशियाई खेल  चीन CHN(मेज़बान) ९६७ 2010 एशियाई खेल  फ़िलस्तीन PLE ४१
2010 एशियाई खेल  हांगकांग HKG ४०६ 2010 एशियाई खेल  फ़िलीपीन्स PHI २४३
2010 एशियाई खेल  इण्डोनेशिया INA १७८ 2010 एशियाई खेल  उत्तर कोरिया PRK १९९
2010 एशियाई खेल  भारत IND ६७४ 2010 एशियाई खेल  कतर QAT २९२
2010 एशियाई खेल  ईरान IRI ३८१ 2010 एशियाई खेल  सिंगापुर SIN २४१
2010 एशियाई खेल  इराक IRQ ५२ 2010 एशियाई खेल  श्रीलंका SRI १०८
2010 एशियाई खेल  जॉर्डन JOR ८८ 2010 एशियाई खेल  सीरिया SYR ४६
2010 एशियाई खेल  जापान JPN ७२२ 2010 एशियाई खेल  थाईलैण्ड THA ५९७
2010 एशियाई खेल  कज़ाख़िस्तान KAZ ३८८ 2010 एशियाई खेल  ताजिकिस्तान TJK ७६
2010 एशियाई खेल  किर्गिज़स्तान KGZ १३६ 2010 एशियाई खेल  तुर्कमेनिस्तान TKM १११
2010 एशियाई खेल  दक्षिण कोरिया KOR ८०१ 2010 एशियाई खेल  पूर्वी तिमोर TLS २९
2010 एशियाई खेल  सउदी अरब KSA १६३ 2010 एशियाई खेल  चीनी ताइपे TPE ३९३
2010 एशियाई खेल  कुवैत KUW २१५ 2010 एशियाई खेल  संयुक्त अरब अमीरात UAE ९९
2010 एशियाई खेल  लाओस LAO ५२ 2010 एशियाई खेल  उज़्बेकिस्तान UZB २६८
2010 एशियाई खेल  लेबनान LIB ५३ 2010 एशियाई खेल  वियतनाम VIE २५९
2010 एशियाई खेल  मकाउ MAC १७४ 2010 एशियाई खेल  यमन YEM ३२
2010 एशियाई खेल  मलेशिया MAS ३४४

खेल समारोह

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन समारोह १२ नवम्बर २०१० को स्थानीय समयानुसार २०:०० बजे प्रारम्भ हुआ। इतिहास में पहली बार, समारोह स्टेडियम के भीतर न होकर, एक द्वीप पर आयोजित किया गया और स्थल था पर्ल नदी पर स्थित हाइक्शिन्शा द्वीप। समारोह का निर्देशन चेन वेइया ने किया था जो २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में सहायक निर्देशक थे। समारोह में कुल ६,००० प्रदर्शक थे। समारोह में चीन के प्रधानमन्त्री, वेन जियाबाओ, हांगकांग के प्रशासन प्रमुख सचिव हेनरी टेंग और एशियाई ओलम्पिक परिषद के अध्यक्ष शेख अहमद अल-फ़हद अल-अहमद अल-सबाह और अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष जैक रोगे भी उपस्थित थे। समारोह कुल ३ घण्टों तक चला और समापन समारोह समेत कुल लागत ३८ करोड़ ¥ (लगभग २.५ अरब रूपये) थी।

समापन समारोह

समापन समारोह २७ नवम्बर २०१० को स्थानीय समयानुसार २०:०६ बजे आरम्भ हुआ। कार्यक्रम "लीव यॉर सॉन्ग हियर" की विषयवस्तु से आरम्भ हुआ, जिसमें चीन, भारत, इण्डोनेशिया, लेबनान, कजाखस्तान और मंगोलिया के नृत्य और संगीत सम्मिलित थे।

समारोह में अगले एशियाई खेलों के मेज़बान दक्षिण कोरिया की ओर से भी आठ मिनट का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इन्चियोन के महापौर सोंग यंग-जिल को ध्वज भी इसी समारोह में सौंपा गया। इन्चियोन २०१४ में एशियाई खेलों की मेज़बानी करेगा।

पदक तालिका

इन एशियाई खेलों में ३६ देशों ने कम से कम एक पदक जीता था। इसके अतिरिक्त चीन, अन्य एशियाई खेलों के समान ही इन खेलों में भी सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में सबसे आगे रहा। इन एशियाई खेलों में भारत ने अब तक सर्वाधिक पदक भी जीते, इससे पूर्व १९८२ एशियाई खेलों में भारत ने सर्वाधिक पदक जीते थे। मकाउ और बांग्लादेश ने इन खेलों में क्रमशः वूशू और क्रिकेट में एशियाई खेलों में अपने प्रथम स्वर्ण पदक जीते। केवल नौ देश ऐसे थे जो कोई भी पदक जीतने में असफल रहे।

क्रमांक टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
2010 एशियाई खेल  चीन १९९ ११९ ९८ ४१६
2010 एशियाई खेल  कोरिया ७६ ६५ ९१ २३२
2010 एशियाई खेल  जापान ४८ ७४ ९४ २१६
2010 एशियाई खेल  ईरान २० १४ २५ ५९
2010 एशियाई खेल  कज़ाख़िस्तान १८ २३ ३८ ७९
2010 एशियाई खेल  भारत १४ १७ ३३ ६४
2010 एशियाई खेल  चीनी ताइपे १३ १६ ३८ ६७
2010 एशियाई खेल  उज्बेकिस्तान ११ २२ २३ ५६
2010 एशियाई खेल  थाईलैण्ड ११ ३२ ५२
१० 2010 एशियाई खेल  मलेशिया १८ १४ ४१
कुल ४७७ ४७९ ६२१ १५७७

विवाद

मन्दारिन या कैण्टोनी

गुआंगझोऊ के लोग नगर समिति द्वारा दिए उस सुझाव के विरोध में है जिसमें कहा गया है कि टीवी क्रार्यक्रमों में मन्दारिन का अधिक उपयोग किया जाए, बजाए की गुआंगझोऊ की मुख्य बोली कैण्टोनी। इस कारण स्थानीय समुदाय में रोष है। कैण्टोनी पर दो मोर्चों पर से आक्रमण हो रहा है। पहला तो "आन्तरिक अप्रवास" के कारण, लोग अन्य क्षेत्रों से गुआंग्दोंग आ रहे हैं। गुआंग्दोंग की जनसंख्या १.४ करोड़ है जिसमें से आधे नए बसने बाले कैण्टोनी नहीं जानते। दूसरा मोर्चा है सरकारी नीति जिसका उद्देश्य है एक "एकीकृत सामंजस्यपूर्ण समाज" की रचना। बीजिंग के १९८२ की संवैधानिक धारा १९ ने पोटोंगुहा को आधिकारिक भाषा तय कर दिया। जून २०१० में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार ३०,००० में से ८०% कैण्टोनी से मन्दारिन पर जाने के विरोध में हैं।

भारत में प्रसारण

भारत में इन खेलों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स पर किया गया था।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

2010 एशियाई खेल प्रतिभागी देश2010 एशियाई खेल खेल समारोह2010 एशियाई खेल पदक तालिका2010 एशियाई खेल विवाद2010 एशियाई खेल भारत में प्रसारण2010 एशियाई खेल इन्हें भी देखें2010 एशियाई खेल सन्दर्भ2010 एशियाई खेल बाहरी कड़ियाँ2010 एशियाई खेल1990 एशियाई खेल2014 एशियाई खेलएशियाई ओलम्पिक परिषदएशियाई खेलग्वांगझोउचीनी जनवादी गणराज्यबीजिंग१२ नवम्बर१९९०२०१०२७ नवम्बर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

पादप रोगविज्ञानभारत का भूगोलसाईबर अपराधराजीव गांधीभोपाल गैस काण्डपरिसंचरण तंत्ररामसेतुअंतरराष्ट्रीय संबंध सिद्धांतआंबेडकर जयंतीमध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीसरोजिनी नायडूभीमबेटका शैलाश्रयलाल क़िलामुख्‍तार अंसारीमानव मस्तिष्कराजस्थानस्वास्थ्यशिवराज सिंह चौहानभारतजॉनी सिन्सद्वितीय विश्वयुद्धवाराणसीआलोचनाव्यापारिक कृषिजैन धर्मआपातकाल (भारत)भारत में लैंगिक असमानतावाक्य और वाक्य के भेदभगत सिंहमध्याह्न भोजन योजनामदारकालिदासहिन्दू धर्मताजमहलहस्तमैथुनन्यूटन के गति नियमसांवरिया जी मंदिरराशियाँहनुमानगढ़ी, अयोध्याशेर शाह सूरीब्लू (2009 फ़िल्म)दिल्लीभारत का इतिहासरामकिंकर बैजराजीव दीक्षितसाँची का स्तूपसूरदासकार्बोहाइड्रेटदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेजयशंकर प्रसादपर्यायवाचीपाटन देवीविश्व के सभी देशरक्त समूहअखिलेश यादवकोलकाताउत्तर प्रदेश के ज़िलेशास्त्रीय नृत्यमौर्य राजवंशसिकंदराबादतरावीहबौद्ध धर्मसंस्कृत भाषालता मंगेशकरभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअशोक के अभिलेखलोकसभा अध्यक्षगोलमेज सम्मेलन (भारत)ज्वालामुखीज्योतिराव गोविंदराव फुलेविषाणुमहेंद्र सिंह धोनीहोम रूल आन्दोलनबलगमलालबहादुर शास्त्रीअनुसंधानउदारतावादभारतीय अर्थव्यवस्था🡆 More