व्हिटनी ह्यूस्टन

व्हिटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन (अंग्रेज़ी: Whitney Elizabeth Houston, 9 अगस्त 1963 - 11 फ़रवरी 2012) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, मॉडल व निर्माता थी। २००९ में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इन्हें सर्वाधिक पुरस्कार जितने वाली महिला नामित किया। ह्यूस्टन विश्व के सर्वाधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक थी जिसमे उन्होंने १७० मिलियन अल्बम, एकल और वीडियो विश्वभर में बेचे थे। उन्होंने सात स्टूडियो अल्बम व तीन फ़िल्मों के साउंडट्रैक रिलीज़ किए और सभी डायमण्ड, मल्टी-प्लैटिनम, प्लैटिनम या गोल्ड प्रमाणित थे। ह्यूस्टन के मिश्र गीतों के लोकप्रिय चार्टों पर रहने और इसके साथ ही एमटीवी पर उनके वीडियो हाउ विल आई नो के दबदबे के करण कई अफ़्रीकी-अमरीकी कलाकारों को उनका अनुसरण करने की प्रेरणा मिली।

व्हिटनी ह्यूस्टन
व्हिटनी ह्यूस्टन
व्हिटनी हॉस्टन "गुड मोर्निंग अमेरिका" पेश करते हुए सितंबर २००९ में
पृष्ठभूमि
जन्म नामव्हिटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन
जन्म9 अगस्त 1963
नेवार्क, न्यू जर्सी, अमेरिका
निधनफ़रवरी 11, 2012(2012-02-11) (उम्र 48)
बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया, अमेरिका
विधायेंआरएंडबी, सोल, पॉप, नृत्य, गोस्पेल
पेशागायिका, अभिनेत्री, मॉडल, फ़िल्म निर्माता, रिकॉर्ड निर्माता, गीतकार
वाद्ययंत्रआवाज़, पियानो
सक्रियता वर्ष1977–2012
लेबलअरिस्टा, आरसीए
वेबसाइटऔपचारिक जालस्थल Edit this at Wikidata
व्हिटनी ह्यूस्टन
व्हिटनी के हस्ताक्षर

ह्यूस्टन एकमेव ऐसी कलाकार है जिनके लगातार सात गीत बिलबोर्ड हॉट १०० हीट की सूची में पहले क्रमांक पर रहे है। वे एल्टन जॉन के बाद दूसरे क्रमांक व एकमेव महिला कलाकार है जिनके नाम बिलबोर्ड मैगज़ीन वर्ष के अंत के दो प्रथम क्रमांक के बिलबोर्ड २०० अल्बम पुरस्कार है। ह्यूस्टन का १९८५ में निकला पहला अल्बम व्हिटनी ह्यूस्टन अपने रिलीज़ के वक्त सर्वाधिक बिक्री वाला अल्बम बन गया। इस अल्बम को रोलिंग स्टोन्स ने १९८६ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अल्बम घोषित किया और रोलिंग स्टोन्स की "५०० अबतक के सबसे बेहतर अल्बमों की सूची" में २५४ क्रमांक पर स्थान मिला। उनका दूसरा स्टूडियो अल्बम व्हिटनी (१९८७) बिलबोर्ड २०० अल्बम चार्ट पर पहले क्रमांक पर रहने वाला पहला महिला कलाकार का अल्बम बन गया।

ह्यूस्टन का पहला अभिनय पात्र फीचर फ़िल्म द बॉडीगार्ड (१९९२) में था। इस फ़िल्म के साउंडट्रैक ने १९९४ में वर्ष के अल्बम का ग्रैमी पुरस्कार जीता। इसका मुख्य गीत "आई विल अल्वेज़ लव यु" संगीत इतिहास में सर्वाधिक बिक्री वाला गीत बन गया। इस अल्बम के साथ ह्यूस्टन नेल्सनसाउंडस्कैन सिस्टम के तहत एक सप्ताह में एक मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेचने वाली कलाकार बन गई। ह्यूस्टन ने कई फ़िल्मों में कार्य किया व उनके गीत भी लिखे जिनमे वोटिंग टू एक्स्हेल (१९९५) और द प्रीचर्स वाइफ़ (१९९६) शामिल है।

११ फ़रवरी २०१२ को ह्यूस्टन बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में मृत पाया गया जिसकी वजह तुरंत ज्ञात नहीं हो पाई। उनके मृत्यु का समाचार २०१२ ग्रैमी पुरस्कारों के साथ आया और अमरीकी व अंतर्राष्ट्रीय मिडिया में काफ़ी बताया गया।

डिस्कोग्राफी

    स्टूडियो अल्बम
  • १९८५: व्हिटनी ह्यूस्टन
  • १९८७: व्हिटनी
  • १९९०: आईएम युअर बेबी टुनाईट
  • १९९८: माई लव इज़ युअर लव
  • २००२: जस्ट व्हिटनी
  • २००९: आई लुक टू यु
    होलीडे अल्बम
  • २००३: वन विश: द होलीडे अल्बम

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषागिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

श्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रलता मंगेशकरयोगी आदित्यनाथहिमाचल प्रदेशहिन्दी साहित्य का इतिहासहिन्दू वर्ण व्यवस्थाराजपूतकृषिसूरदासवर्साय की सन्धिभारत की जनगणनानताशा स्तांकोविकचन्द्रमाकिशोरावस्थाअभिप्रेरणअरिजीत सिंहभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीजनजातिअम्लीय वर्षादशावतारराजस्थान के जिलेरिपोर्ताजहिंगलाज माता मन्दिरमिस्र की संस्कृतिराजा रवि वर्माधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीकैटरीना कैफ़राधाभारत के अर्धसैनिक बलरामचरितमानसभारत-पाकिस्तान सम्बन्धकेदारनाथ नगरप्राणायामरूसी क्रांतिहरे कृष्ण (मंत्र)फिल साल्ट (क्रिकेटर)मूल अधिकार (भारत)राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)कार्ल मार्क्सपर्यायवाचीऋषिकेशपंचायतबाल गंगाधर तिलकगोरखनाथमिथुन चक्रवर्तीमानव का पाचक तंत्रहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकाव्यकास्वच्छ भारत अभियानभारतीय आम चुनाव, 2019भारतीय जनता पार्टीझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीअरस्तुनेतृत्वऐश्वर्या राय बच्चनधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)विवाह संस्कारउज्जैनअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकार्बोहाइड्रेटजय श्री कृष्णाजौनपुरचमारएजाज़ खानमैथिलीशरण गुप्तवरुण गांधीहार्दिक पांड्याप्रदूषणभोपाल गैस काण्डफ़तेहपुर सीकरीभीमराव आम्बेडकरभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानपूर्णांकभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हयदुवंशरजनीकान्त🡆 More