विश्व डोपिंग विरोधी संस्था

विश्व डोपिंग विरोधी संस्था (अंग्रेज़ी:वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी, फ्रेंच:Agence mondiale antidopage, वाडा) अंतरराष्ट्रीय खेलों में ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए बनाई गयी एक विश्वस्तरीय स्वतंत्र संस्था है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वाडा की स्थापना १० नवंबर, १९९९ को स्विट्जरलैंड के लुसेन शहर में की गई थी। वर्तमान में वाडा का मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में है। वाडा के वर्तमान अध्यक्ष ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वित्तमंत्री जॉन फाहे हैं। यह संस्था विश्व भर में वैज्ञानिक शोध, एंटीडोपिंग के विकास की क्षमता में वृद्धि और दुनिया भर में वर्ल्ड एंटी डोपिंग कोड पर अपनी निगाह रखती है। वाडा हर साल प्रतिबंधित दवाओं की सूची जारी करता है, जिनके विश्व के तमाम देशों में खेलों के दौरान प्रयोग पर रोक होती है। पहली जांच में ही दोषी पाये जाने पर खिलाड़ी पर वाडा सभी खेल प्रतियोगिता में दो वर्षो तक भाग लेने पर प्रतिबंध लगा सकता है। हाल के वर्षो में वाडा खेलों में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर काफी सक्रिय है।

विश्व डोपिंग विरोधी संस्था
वाडा की स्थापना, लूसेन शहर, स्विट्जरलैंड

वर्ल्ड एंटी डोपिंग कोड का अनुपालन पहली बार २००४ के एथेंस ओलंपिक में किया गया था। विश्व के लगभग ६०० खेल संस्थाओं ने ड्रग्स से जुड़ी संहिता को स्वीकार किया है। अभी दुनिया में वाडा से मान्यता प्राप्त ३५ प्रयोगशालाएं हैं, जहां ड्रग्स लेने वाले के नमूनों की जांच और इसे रोकने के लिए अनुसंधान होते हैं। दिल्ली में भी वाडा से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला है। यह विश्व की ३४वां प्रयोगशाला है। वाडा के १जनवरी, २००९ से लागू नए नियम ने कई बार विवाद को भी जन्म दिया है। इसके सख्त नियमों पर विश्व के कई बड़े खिलाड़ियों ने सवाल भी उठाए हैं। हाल में वाडा का नया नियम, जिसमें कहा गया है कि मैच के आलावा अन्य समय में डोप टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को ये बताना पड़ेगा कि वे कहां हैं, काफी विवाद में है।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बा्हरी सूत्र

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाअन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समितिऑस्ट्रेलियाकनाडाफ़्रान्सीसी भाषामॉन्ट्रियलस्विट्ज़रलैण्ड१० नवम्बर१९९९

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रामदेव पीर२८ मार्चहिन्दू वर्ण व्यवस्थाअनुच्छेद ३७०औरंगज़ेबनारीवादमहाराणा प्रतापशेर शाह सूरीन्यूटन के गति नियमवृन्दावनभारत का विभाजनमेनका गांधीलोक सभाकर्णवैष्णो देवीशक्ति पीठआदमहरित क्रांतिविटामिन डीझारखण्ड के जिलेप्रीति ज़िंटाविटामिनहरीश सालवेजीव विज्ञानविश्व व्यापार संगठनवर्णमालासिंह (पशु)गायत्री मन्त्रसंस्कृत की गिनतीमहात्मा गांधीअशोक के अभिलेखचाणक्ययोगी आदित्यनाथछठ पूजाशिक्षा का अधिकारमुग़ल साम्राज्यप्रेमानंद महाराजरविदासशीतला अष्टमीकैटरीना कैफ़छत्तीसगढ़लव सेक्स और धोखाग्रहराशियाँपृथ्वीविक्रमादित्यसंघ लोक सेवा आयोगजसोदाबेन मोदीगोदान (उपन्यास)आयुर्वेदजीमेलभारतजय शाहलाल क़िलाकबड्डीरंग पंचमीगुदा मैथुनहिमाचल प्रदेशमुद्रा (करंसी)इंस्टाग्रामदिनेश लाल यादवराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीविज्ञापनराष्ट्रवादएचडीएफसी बैंकधारा 294साथ निभाना साथियाबैंकपल्लवनधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीखिलाड़ी (२०२२ फिल्म)भारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हअर्जुनमकर राशिसावित्रीबाई फुलेमहावीरजयपुरभगत सिंहद्वितीय विश्वयुद्ध🡆 More