निर्वाचित लेख

विकिपीडिया में निर्वाचित लेख

यह सितारा विकिपीडिया पर निर्वाचित लेख का प्रतीक है।
यह सितारा विकिपीडिया पर निर्वाचित लेख का प्रतीक है।

निर्वाचित लेख विकिपीडिया के संपादकों द्वारा चुने गए श्रेष्ठतम् लेख हैं। यहाँ चुने जाने से पहले यह लेख विकिपीडिया:निर्वाचित लेख उम्मीदवार पर निर्वाचित लेख आवश्यकताओं के अनुसार तथ्यों की सच्चाई, तटस्थता, सम्पूर्णता तथा लेखन पद्धति के लिए परखे जाते हैं।

फिलहाल १६१४४४ में से ३८ निर्वाचित लेख है। यहाँ जो लेख आवश्यकताओं पर खरे नहीं उतरते उन्हें सुधारने के लिए विकिपीडिया:निर्वाचित लेख परख पर भेजे जाने के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।

लेख के दाँए कोने पर एक छोटा पीला सितारा, लेख का निर्वाचित लेख होना दर्शाता है।

निर्वाचित विषय वस्तु

निर्वाचित लेख उपकरण

प्रथम निर्वाचित लेख

रामायण (फरवरी २००७)

निर्वाचित लेख 
भरत मिलाप
रामायण संस्कृत का सर्वप्रथम महाकाव्य है जिसकी रचना वाल्मीकि ऋषि ने की। प्रथम महाकाव्य की रचना करने के कारण ही उन्हें ‘आदिकवि’ की उपाधि मिली। उनकी यह रचना न केवल भारत में वरन, उन दिनों विश्वव्यापी प्रचार-प्रसार का नगण्य साधन होने के बावजूद भी, विश्वप्रसिद्ध रचना बन गई तथा उनकी ये रचना सम्पूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो गई। विश्व के अधिकांश देशों में वाल्मीकि रामायण के आधार पर राम के चरित्र पर विभिन्न नामों से रचनायें की गईं।

आज हम यदि किसी विषय पर कुछ रचना करना चाहते हैं तो हम सर्वप्रथम यह देखते हैं कि उस विषय पर पहले किसने क्या लिखा है, और उन पूर्वलिखित रचनाओं से प्रेरणा लेकर हम अपना लेख लिखते हैं। महर्षि वाल्मीकि तो आदिकवि हैं अतएव उनके समक्ष प्रेरणा देने वाली कोई अन्य रचना नहीं थी। वास्तव में वे संस्कृत तथा हिंदी साहित्य के महान प्रेरक हैं।

आदिकवि वाल्मीकि की रचना से ही प्रभावित होकर सन्त श्री तुलसीदास जी ने अवधी भाषा में रामचरितमानस की रचना की जो कि आज हिंदू परिवार का अंग बन गई हैं। अतः महाकवि वाल्मीकि के बाद राम के चरित्र का द्वितीय लोकप्रिय वर्णन करने वाले का श्रेय सन्त श्री तुलसीदास जी को जाता है। तुलसीदास जी के पश्चात् भी अन्य हज़ारों रचयिताओं ने राम के चरित्र पर अनेक भाषाओं में रचनायें कीं। संपूर्ण लेख पढ़ें...


वर्तमान निर्वाचित लेख

निर्वाचित लेख 
हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
ग्लेशियर नेशनल पार्क अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है। विस्तार में...


Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बैडमिंटनऋषभ पंतविवाहशुक्रदमनभारत में लैंगिक असमानताअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धएचआइवीहैदराबादसुभाष चन्द्र बोसबाघकुर्मीमीरा बाईउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022इन्दिरा गांधीफुटबॉलचौरी चौरा कांडदर्शनशास्त्रकुंडली भाग्यलिपिमताधिकारविद्यापतिबर्लिन कांग्रेसपृथ्वी का इतिहासजनसंख्या भूगोलदिल्ली सल्तनतआशिकी 2राजपूतबृहस्पति (ग्रह)मंडल आयोगसुनील नारायणदैनिक जागरणसच्चर कमिटीहिन्दू पंचांगस्वामी विवेकानन्दअग्निपथ योजनाभोजपुरी भाषागयारीति कालशिव पुराणतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाकेन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2019लोकतंत्रपरामर्शअरविंद केजरीवालकोलकातापत्रकारितापृथ्वी सावलॉरेंस बिश्नोईभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीदुबईरामायणराज्य सभाभारत के राजनीतिक दलों की सूचीइस्लामशुक्राणुराजनाथ सिंहसमावेशी शिक्षाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशमेहंदीपंजाब (भारत)साईबर अपराधसालासर बालाजीउत्तर प्रदेश के मंडलपरिवारविराट कोहलीपवन सिंहश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रअलंकार (साहित्य)योगअलाउद्दीन खिलजीभूषण (हिन्दी कवि)नॉटी अमेरिकानेपालसॉफ्टवेयरभारत की राजनीति🡆 More