बेल्जियम लीओपोल्ड प्रथम

लीओपोल्ड प्रथम (१७९०-१८६५) जर्मन राजकुमार एवं बेल्जियम का राजा था। १८३० में बेल्जियम के स्वतन्त्र होने के बाद वह बेल्जियम का प्रथम राजा बना। उसने जुलाई १८३१ से लेकर दिसम्बर १८६५ तक शासन किया।

Leopold I
बेल्जियम लीओपोल्ड प्रथम
Portrait of Leopold by George Dawe
1st King of the Belgians
शासनावधि21 July 1831 – 10 December 1865
उत्तरवर्तीLeopold II
Prime Ministers
जन्म16 दिसम्बर 1790
Ehrenburg Palace, Coburg
Saxe-Coburg-Saalfeld
(modern-day Germany)
निधन10 दिसम्बर 1865(1865-12-10) (उम्र 74)
Laeken, Belgium
समाधि
Church of Our Lady of Laeken
जीवनसंगीPrincess Charlotte of Wales
(m. 1816–17; her death)
Louise of Orléans
(m. 1832–50; her death)
संतान
पूरा नाम
जर्मन: Leopold Georg Christian Friedrich
फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी
डच: Leopold Joris Christiaan Frederik
घरानाSaxe-Coburg and Gotha
पिताFrancis, Duke of Saxe-Coburg-Saalfeld
माताCountess Augusta Reuss of Ebersdorf
धर्मLutheran Protestant

लीओपोल्ड प्रथम का जन्म १८ दिसंबर, १७९० को कोबर्ग में हुआ था। १८ वर्ष की अवस्था में रूस की सेना में प्रविष्ट होकर १८१३-१४ में नेपोलियन के विरुद्ध लड़ा। उसने इंग्लैंड के राजा जार्ज चतुर्थ की पुत्री शर्लाट से विवाह किया। १८१७ में शर्लाट की मृत्यु हो गई किंतु वह इंग्लैंड में ही रहा। इससे उसे ब्रिटेन की संसदीय प्रणाली का पूरा ज्ञान हो गया। १८३० में उसे यूनान का राजा बनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे उसने अस्वीकार कर दिया।

वियना सम्मेलन में (१८१५) हॉलैंड और बेल्जियम को मिलाकर हॉलैंड के राजा के अधीन एक देश बना दिया गया परंतु यह प्रबंध सफल न हो सका क्योंकि दोनों देशों की संस्कृतियाँ भिन्न-भिन्न थीं। हॉलैंड के निवासी प्रोटेस्टेंट और व्यापारी, वेल्जियम के निवासी कैथलिक और किसान थे। १८३० में बेल्जियम निवासियों ने विद्रोह किया। १८३१ ई. में यूरोपीय शक्तियों ने बेल्जियम को स्वतंत्र राज्य घोषित किया और लीओपोल्ड को वहाँ का शासक चुना। थोड़े दिन पश्चात् उसने फ्रांस के राजा लुई फ़िलिप की पुत्री से विवाह किया। इससे फ्रांस उसका सहायक हो गया। वह बेल्जियम का संवैधानिक शासक बना; देश की शासनसत्ता जनता के प्रति उत्तरदायी मंत्रिमंडल के हाथ में रही। १८४८ में जब यूरोप के सभी देशों में क्रांतियाँ हुई, लीओपोल्ड की बुद्धिमत्ता के कारण बेल्जियम में कोई गड़बड़ न हुई।

लीओपोल्ड उदार विचारों का योग्य और बुद्धिमान व्यक्ति था। उसी के प्रयत्न से बेल्जियम का समझौता संभव हुआ क्योंकि हॉलैंड और फ्रांस दोनों ही बेल्जियम की स्वतंत्रता में बाधक थे। उसके राज्यकाल में बेल्जियम में कला, विज्ञान और शिक्षा की पर्याप्त उन्नति हुई। उसकी मृत्यु १० दिसंबर, १८६५ को हुई।

Tags:

बेल्जियम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

इतिहासमुद्रास्फीतिसलमान ख़ानमिया खलीफ़ाप्रकाश-संश्लेषणब्रह्मचर्यबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनीम करौली बाबाकिशोर अपराधप्रयागराजमदारअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतइलूमिनातीश्वसन तंत्रविल जैक्सदशरथकल्कि 2898 एडीजातिफलों की सूचीकालभैरवाष्टकरजत पाटीदारसमावेशी शिक्षाकर्ण शर्माडिम्पल यादवआन्ध्र प्रदेशसुहाग रातपत्रकारितामुलायम सिंह यादवभारत की जलवायुप्रीति ज़िंटाकेरलउत्तर प्रदेश के ज़िलेमध्य प्रदेशप्यारओम जय जगदीश हरेभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशअशोक के अभिलेखकाव्यशास्त्रीय नृत्यऐश्वर्या राय बच्चनभारत में आरक्षणराधा कृष्ण (धारावाहिक)भूगोलदुर्गाकुलधरारक्षाबन्धनक्रिकेटवस्तु एवं सेवा कर (भारत)विद्यापतिभारतीय आम चुनाव, 2024सोनामहावीरउदारतावादसाथ निभाना साथियावृष राशिगोदान (उपन्यास)पंजाब (भारत)झारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रतेजप्रताप सिंह यादवकैबिनेट मिशनभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीचमारवीर्यरामकश्यप (जाति)भारतेन्दु हरिश्चंद्रज्योतिराव गोविंदराव फुलेरामदेवसुकन्या समृद्धिगणितवाक्य और वाक्य के भेददिनेश लाल यादवबृहस्पति (ग्रह)सालासर बालाजीगौतम बुद्ध🡆 More