मैक्स प्लांक

जर्मन वैज्ञानिक मैक्स प्लांक (Max Planck) का जन्म 23 अप्रैल 1858 को हुआ था। ग्रेजुएशन के बाद जब उसने भौतिकी का क्षेत्र चुना तो एक अध्यापक ने राय दी कि इस क्षेत्र में लगभग सभी कुछ खोजा जा चुका है अतः इसमें कार्य करना निरर्थक है। प्लांक ने जवाब दिया कि मैं पुरानी चीज़ें ही सीखना चाहता हूँ.

प्लांक के इस क्षेत्र में जाने के बाद भौतिकी में इतनी नई खोजें हुईं जितनी शायद पिछले हज़ार वर्षों में नहीं हुई थीं।

मैक्स प्लांक
युवा मैक्स प्लांक (१८७८)

प्लांक ने अपने अनुसंधान की शुरुआत ऊष्मागतिकी (Thermodynamics) से की। उसने विशेष रूप से उष्मागतिकी के द्वितीय नियम पर कार्य किया। उसी समय कुछ इलेक्ट्रिक कंपनियों ने उसके सामने एक ऐसे प्रकाश स्रोत को बनाने की समस्या रखी जो न्यूनतम ऊर्जा की खपत में अधिक से अधिक प्रकाश पैदा कर सके। इस समस्या ने प्लांक का रूख विकिरण (Radiation) के अध्ययन की ओर मोड़ा . उसने विकिरण की विद्युत् चुम्बकीय प्रकृति (Electromagnetic Nature) ज्ञात की। इस तरह ज्ञात हुआ कि प्रकाश, रेडियो तरंगें, पराबैंगनी (Ultraviolet), इन्फ्रारेड सभी विकिरण के ही रूप हैं जो दरअसल विद्युत् चुम्बकीय तरंगें हैं।

प्लांक ने ब्लैक बॉडी रेडियेशन पर कार्य करते हुए एक नियम दिया जिसे वीन-प्लांक नियम के नाम से जाना जाता है। बाद में उसने पाया कि बहुत से प्रयोगों के परिणाम इससे अलग आते हैं। उसने अपने नियम का पुनर्विश्लेषण किया और एक आश्चर्यजनक नई खोज पर पहुंचा, जिसे प्लांक की क्वांटम परिकल्पना कहते हैं। इन पैकेट्स को क़्वान्टा कहा जाता है। हर क़्वान्टा की ऊर्जा निश्चित होती है तथा केवल प्रकाश (विकिरण) की आवृत्ति (रंग) पर निर्भर करती है। (सूत्र E = hν जहाँ h प्लांक नियतांक तथा ν आवृत्ति है।)

प्लांक की इस परिकल्पना ने भौतिक जगत में हलचल मचा दी। यहीं से जन्म हुआ भौतिकी की नई शाखा क्वांटम भौतिकी का. बाद में इसी परिकल्पना का उपयोग करते हुए आइन्स्टीन ने प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या की, जिसके लिए उसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस परिकल्पना के अनुसार प्रकाश तथा अन्य विद्युत चुम्बकीय विकिरण ऊर्जा का सतत प्रवाह न होकर ऊर्जा के छोटे छोटे पैकेट के रूप में चलता है।

क्वांटम भौतिकी की स्थापना के लिए प्लांक को 1918 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धार्मिक रूप से वह ईसाई था। वह तथा आइन्स्टीन गहरे दोस्त थे। उनकी पिआनो की महफिलें साथ में जमती थीं। 4 अक्टूबर 1947 को नब्बे वर्ष की अवस्था में उसकी मृत्यु हुई।

इन्हें भी देखें

संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

जीवनी

लेख

Tags:

मैक्स प्लांक इन्हें भी देखेंमैक्स प्लांक संदर्भमैक्स प्लांक बाहरी कड़ियाँमैक्स प्लांकभौतिक शास्त्र

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

आदि शंकराचार्यविलोमकार्ल मार्क्सरामविलास पासवानभारत तिब्बत सीमा पुलिसडेविड वॉर्नर (क्रिकेटर)जयप्रकाश नारायणरूसमानव भूगोलध्रुव राठीअजंता गुफाएँजसोदाबेन मोदीआंबेडकर जयंतीउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरगलसुआनीति आयोगतेरी बातों में ऐसा उलझा जियारवि राणासिंह (पशु)गणतन्त्र दिवस (भारत)राशियाँबाघशिक्षकस्वामी विवेकानन्दभारत की नदी प्रणालियाँराममनोहर लोहियाअक्षर पटेलदूधइस्लाम के पैग़म्बरअक्षांश रेखाएँझारखण्डसंस्कृत की गिनतीकृष्‍णानन्‍द रायगुप्त राजवंशअग्न्याशयराष्ट्रीय शिक्षा नीतिचन्द्रगुप्त मौर्यमदारमुख्‍तार अंसारीभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीभूत-प्रेतक्लियोपाट्रा ७गोधरा काण्डदिनेश लाल यादवउत्तर प्रदेश विधान सभाजम्मू और कश्मीरअकबरबांदा, उत्तर प्रदेशऔरंगाबाद (बिहार) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रधर्मसंयुक्त व्यंजनभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलऔद्योगिक क्रांतिवैश्वीकरणयूनाइटेड किंगडम का संविधानरघुराज प्रताप सिंहउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022रावणभारतीय संसदजयपुर ग्रामीण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनेपालराजस्थान के जिलेमध्यकालीन भारतजवाहरलाल नेहरूनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)समुद्रगुप्तअनुसंधानसुभाष चन्द्र बोसउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसहजनमेंहदीपुर बालाजीमानव दाँतकरजलईद उल-फ़ित्रराजीव दीक्षितभुगतानसातवाहन🡆 More