महाविस्फोट सिद्धान्त

बिग बैंग सिद्धान्त के अनुसार लगभग १३.७ अरब वर्ष पूर्व (13.7 Billion year ago) ब्रह्मांड सिमटा हुआ था। इसमें हुए एक विस्फोट के कारण इसमें सिमटा हर एक कण फैलता गया जिसके फलस्वरूप ब्रह्मांड की रचना हुई। यह विस्तार आज भी जारी है जिसके चलते ब्रह्मांड आज भी फैल रहा है। इस धमाके में अत्यधिक ऊर्जा का उत्सजर्न हुआ। यह ऊर्जा इतनी अधिक थी जिसके प्रभाव से आज तक ब्रह्मांड फैलता ही जा रहा है। सारी भौतिक मान्यताएं इस एक ही घटना से परिभाषित होती हैं जिसे बिग बैंग सिद्धान्त कहा जाता है। महाविस्फोट नामक इस महाविस्फोट के धमाके के मात्र 1.43सेकेंड अंतराल के बाद समय, अंतरिक्ष की वर्तमान मान्यताएं अस्तित्व में आ चुकी थीं। भौतिकी के नियम लागू होने लग गये थे।1.34वें सेकेंड में ब्रह्मांड १०३० गुणा फैल चुका था और क्वार्क, लैप्टान और फोटोन का गर्म द्रव्य बन चुका था।1.4सेकेंड पर क्वार्क मिलकर प्रोटॉन और न्यूट्रॉन बनाने लगे और ब्रह्मांड अब कुछ ठंडा हो चुका था। हाइड्रोजन, हीलियम आदि के अस्तित्त्व का आरंभ होने लगा था और अन्य भौतिक तत्व बनने लगे थे।

महाविस्फोट सिद्धान्त
बिग बैंग सिद्धान्त के अनुसार, यह ब्रह्मांड अति सघन (एक प्रोटोन से छोटा)था। इस सिद्धन्त के अनुसार इस प्रोटोन से छोटे ब्राह्मण के अंदर एक महा विस्फोट हुआ।यह विस्फोट इतना ज्यादा ऊर्जावान था कि अब तक इसका विस्तार जारी है। एक सामान्य धारणा के अनुसार अंतरिक्ष स्वयं भी अपनी आकाशगंगाओं सहित विस्तृत होता जा रहा है। ऊपर दर्शित चित्र ब्रह्माण्ड के एक सपाट भाग के विस्तार का कलात्मक दृश्य है।

ब्रह्मांड का जन्म एक महाविस्फोट के परिणामस्वरूप हुआ। इसी को महाविस्फोट सिद्धान्त या बिग बैंग सिद्धान्त कहते हैं।, जिसके अनुसार लगभग बारह से चौदह अरब वर्ष पूर्व संपूर्ण ब्रह्मांड एक परमाण्विक इकाई के रूप में था। उस समय मानवीय समय और स्थान जैसी कोई अवधारणा अस्तित्व में नहीं थी।

महाविस्फोट सिद्धान्त
ब्रह्मांडीय कैलेंडर

बिग बैंग सिद्धांत के आरंभ का इतिहास आधुनिक भौतिकी में जॉर्ज लेमैत्रे ने लिखा हुआ है। लैमेंन्तेयर एक रोमन कैथोलिक पादरी थे और साथ ही वैज्ञानिक भी। उनका यह सिद्धान्त अल्बर्ट आइंसटीन के प्रसिद्ध सामान्य सापेक्षवाद के सिद्धांत पर आधारित था। यह ऍडविन हबल थे जिन्होंने वर्ष 1929 में यह बताया कि सभी गैलेक्सी एक दूसरे से सिकुड़ रहे हैं। महाविस्फोट सिद्धांत दो मुख्य धारणाओं पर आधारित होता है। पहला भौतिक नियम और दूसरा ब्रह्माण्डीय सिद्धांत। ब्रह्माण्डीय सिद्वांत के मुताबिक ब्रह्मांड सजातीय और समदैशिक (आइसोट्रॉपिक) होता है। १९६४ में ब्रिटिश वैज्ञानिक पीटर हिग्गस ने महाविस्फोट के बाद एक सेकेंड के अरबें भाग में ब्रह्मांड के द्रव्यों को मिलने वाले भार का सिद्धांत प्रतिपादित किया था, जो भारतीय वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस के बोसोन सिद्धांत पर ही आधारित था। इसे बाद में 'हिग्गस-बोसोन' के नाम से जाना गया। इस सिद्धांत ने जहां ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों पर से पर्दा उठाया, वहीं उसके स्वरूप को परिभाषित करने में भी मदद की।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

अंतरिक्षऊर्जाक्वार्कन्यूट्रॉनप्रोटॉनफोटोनब्रह्मांडभौतिक तत्वभौतिकी के मूलभूत सिद्धान्तों के खोज का इतिहाससेकेंडहाइड्रोजनहीलियम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ईमेलबहुजन समाज पार्टीवैष्णो देवीकृष्णलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीजीमेलमलिक मोहम्मद जायसीसमावेशी शिक्षामहाजनपदप्रबन्धनकबड्डीकभी खुशी कभी ग़महरियाणाओम जय जगदीश हरेलोकतंत्रभारतीय खानाछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभारत का उच्चतम न्यायालयद्रौपदी मुर्मूनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रइन्दिरा गांधीचमारराज्यसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)चंद्रशेखर आज़ाद रावणराहुल गांधीकहानीराजनीतिपुनर्जागरणहरित क्रांतिसमानतावरुण गांधीप्रयोजनमूलक हिन्दीशक्ति पीठP (अक्षर)फिरोज़ गांधीसैम पित्रोडाजवान (फ़िल्म)राजीव गांधीमध्य प्रदेश के ज़िलेराम तेरी गंगा मैलीशिक्षादिल्ली सल्तनतकल्कि 2898 एडीताजमहलसाथ निभाना साथियाभारत में इस्लामजय श्री कृष्णाकुलधरासत्य नारायण व्रत कथाभारत की भाषाएँलिपिछत्तीसगढ़बाल वीरहिन्दी के संचार माध्यमकुर्मीउत्तर प्रदेशनरेन्द्र मोदीबृजभूषण शरण सिंहसर्वाधिकारवादराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005उत्तर प्रदेश विधान सभाकैबिनेट मिशनकश्यप (जाति)चैटजीपीटीलालू प्रसाद यादवलड़कीऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनकैटरीना कैफ़धूमावतीसाईबर अपराधहेमा मालिनीचन्द्रगुप्त मौर्यजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीपरिकल्पनासाम्यवादमहिला सशक्तीकरण🡆 More