भानुभक्तीय रामायण: संस्कृत का महाकव्य्

भानुभक्तीय रामायण या सामान्य तौर पर रामायण वाल्मीकीय रामायण का आदिकवि भानुभक्त आचार्य द्वारा अनुदित संस्करण है। यह आचार्य की मृत्यु के बाद 1887 में अपने पूर्ण रूप में प्रकाशित हुआ था। इसे नेपाली में प्रकाशित पहला महाकाव्य माना जाता है और इसीलिए इसमें उपयुक्त लय को भानुभक्तीय लय का नाम दिया गया है। नेपाली भाषा के पहले महाकाव्य निर्माण करनेवाले व्यक्ति के तौर पर परिचित भानुभक्त को इसीलिए नेपाल के आदिकवि की उपाधि दी गई है।

भानुभक्तीय रामायण  
लेखक भानुभक्त आचार्य
मूल शीर्षक भानुभक्तको रामायण
देश नेपाल
भाषा नेपाली
प्रकार धर्म
प्रकाशक साझा प्रकाशन
पृष्ठ 256
आई॰एस॰बी॰एन॰ 9789993325970

पृष्ठभूमि

इस किताब के प्रकाशन को नेपाल में हिंदू धर्म के प्रजातंत्रीकरण में उठाया गया पहला क़दम माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से आम जनता को अपनी मातृभाषा में हिंदू इतिहास के दो स्तंभों में से एक की पहुँच प्राप्त हुई, जिसकी वजह से धर्म ग्रंथों की शिक्षा और व्याख्या में ब्राह्मण पंडितों के नायकत्व पर रोक लगा। दूसरी ओर, कई लोग नेपाल में अन्य भाषाओं के बजाय नेपाली भाषा और साहित्य के नायकत्व स्थापित करवाने में निर्वाहित भूमिका को कारण बताते हुए इस किताब की निंदा करते हैं। यह किताब और इसके रचयिता को नेपाल के बाहर भी नेपाली समुदायों में उच्च दर्जा दिया जाता है।

विकास और प्रकाशन इतिहास

भानुभक्तीय रामायण यहाँ-वहाँ थोड़े बदलाव के सिवा अधिकांश तौर पर वाल्मीकीय रामायण से अनुवाद किया गया है। आचार्य ने 1844 तक बालकांड का अनुवाद और 1853 तक युद्धकांड और उत्तरकांड का अनुवाद समाप्त कर लिया था। 1869 में आचार्य की मृत्यु हुई। 1887 में संपूर्ण भानुभक्तीय रामायण का प्रकाशन हुआ।

रूपांतरण

भानुभक्तीय रामायण अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। 1990 के दशक में सुबह के धार्मिक प्रसारण के तौर पर रेडियो नेपाल में महाकाव्य का प्रसारण किया जाता था। उसी दशक में म्यूज़िक नेपाल ने भी इसका श्रव्य सार्वजनिक किया। महाकाव्य के विभिन्न अंशों को ख़ुद की कविताओं के तौर पर नेपाली भाषा और साहित्य से संबंधित किताबों में समावेश किया गया है।

इन्हें भी देखें

संदर्भ

Tags:

भानुभक्तीय रामायण पृष्ठभूमिभानुभक्तीय रामायण विकास और प्रकाशन इतिहासभानुभक्तीय रामायण रूपांतरणभानुभक्तीय रामायण इन्हें भी देखेंभानुभक्तीय रामायण संदर्भभानुभक्तीय रामायणभानुभक्त आचार्यरामायण

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

राजनाथ सिंहफ्लिपकार्टलोक सभाजीवन कौशलऐश्वर्या राय बच्चनसतारा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहिन्दी की गिनतीराजस्थान का इतिहासरामदेव पीरसुब्रह्मण्यम स्वामीलता मंगेशकरसमुद्रगुप्तसूरदाससंयुक्त राष्ट्रकार्ल मार्क्सकल्याण, महाराष्ट्रकुर्मीमानव लिंग का आकारकरीना कपूरअग्नि पंचमशाह जहाँसाथ निभाना साथियारूसी क्रांतिरामचन्द्र शुक्लअलाउद्दीन खिलजीपंचायतसमष्टि अर्थशास्त्रजलियाँवाला बाग हत्याकांडखेसारी लाल यादवके॰ एल॰ राहुलभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीव्यक्तित्वजहाँगीरराजनीतिश्रीमद्भगवद्गीताबैंकतारक मेहता का उल्टा चश्मानोटाबाल विकासजवाहरलाल नेहरूकामाख्याजरीब एवं फीता सर्वेक्षणअलंकार (साहित्य)बहुजन समाज पार्टीसंस्कृत व्याकरणवैष्णो देवी मंदिरतेरे नामअशोकराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघअरस्तुभक्ति कालअक्षय तृतीयाजयप्रकाश नारायणसुनील नारायणभारतीय राष्ट्रवादचंद्रशेखर आज़ाद रावणहर्षवर्धनएचडीएफसी बैंकराधाखजुराहोराजस्थान रॉयल्सभारत का संविधानवैज्ञानिक विधियोगी आदित्यनाथलिंग (व्याकरण)सुनीता विलियम्सहम आपके हैं कौनबुर्ज ख़लीफ़ाअक्षय कुमारध्रुव राठीहरे कृष्ण (मंत्र)नेपोलियन बोनापार्टगुर्जरसहजनजीव विज्ञाननिबन्धआलोचनाकभी खुशी कभी ग़मदामोदरदेव🡆 More