भानुभक्तीय रामायण: संस्कृत का महाकव्य्

भानुभक्तीय रामायण या सामान्य तौर पर रामायण वाल्मीकीय रामायण का आदिकवि भानुभक्त आचार्य द्वारा अनुदित संस्करण है। यह आचार्य की मृत्यु के बाद 1887 में अपने पूर्ण रूप में प्रकाशित हुआ था। इसे नेपाली में प्रकाशित पहला महाकाव्य माना जाता है और इसीलिए इसमें उपयुक्त लय को भानुभक्तीय लय का नाम दिया गया है। नेपाली भाषा के पहले महाकाव्य निर्माण करनेवाले व्यक्ति के तौर पर परिचित भानुभक्त को इसीलिए नेपाल के आदिकवि की उपाधि दी गई है।

भानुभक्तीय रामायण  
लेखक भानुभक्त आचार्य
मूल शीर्षक भानुभक्तको रामायण
देश नेपाल
भाषा नेपाली
प्रकार धर्म
प्रकाशक साझा प्रकाशन
पृष्ठ 256
आई॰एस॰बी॰एन॰ 9789993325970

पृष्ठभूमि

इस किताब के प्रकाशन को नेपाल में हिंदू धर्म के प्रजातंत्रीकरण में उठाया गया पहला क़दम माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से आम जनता को अपनी मातृभाषा में हिंदू इतिहास के दो स्तंभों में से एक की पहुँच प्राप्त हुई, जिसकी वजह से धर्म ग्रंथों की शिक्षा और व्याख्या में ब्राह्मण पंडितों के नायकत्व पर रोक लगा। दूसरी ओर, कई लोग नेपाल में अन्य भाषाओं के बजाय नेपाली भाषा और साहित्य के नायकत्व स्थापित करवाने में निर्वाहित भूमिका को कारण बताते हुए इस किताब की निंदा करते हैं। यह किताब और इसके रचयिता को नेपाल के बाहर भी नेपाली समुदायों में उच्च दर्जा दिया जाता है।

विकास और प्रकाशन इतिहास

भानुभक्तीय रामायण यहाँ-वहाँ थोड़े बदलाव के सिवा अधिकांश तौर पर वाल्मीकीय रामायण से अनुवाद किया गया है। आचार्य ने 1844 तक बालकांड का अनुवाद और 1853 तक युद्धकांड और उत्तरकांड का अनुवाद समाप्त कर लिया था। 1869 में आचार्य की मृत्यु हुई। 1887 में संपूर्ण भानुभक्तीय रामायण का प्रकाशन हुआ।

रूपांतरण

भानुभक्तीय रामायण अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। 1990 के दशक में सुबह के धार्मिक प्रसारण के तौर पर रेडियो नेपाल में महाकाव्य का प्रसारण किया जाता था। उसी दशक में म्यूज़िक नेपाल ने भी इसका श्रव्य सार्वजनिक किया। महाकाव्य के विभिन्न अंशों को ख़ुद की कविताओं के तौर पर नेपाली भाषा और साहित्य से संबंधित किताबों में समावेश किया गया है।

इन्हें भी देखें

संदर्भ

Tags:

भानुभक्तीय रामायण पृष्ठभूमिभानुभक्तीय रामायण विकास और प्रकाशन इतिहासभानुभक्तीय रामायण रूपांतरणभानुभक्तीय रामायण इन्हें भी देखेंभानुभक्तीय रामायण संदर्भभानुभक्तीय रामायणभानुभक्त आचार्यरामायण

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रामायणआन्ध्र प्रदेशरूसदिगम्बरजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीविश्व मलेरिया दिवसविवाह संस्कारदक्षिणराजस्थान विधान सभायौन आसनों की सूचीश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रगुप्त राजवंशब्रह्माण्डमूल अधिकार (भारत)नितिन गडकरीबीकानेरअश्वत्थामादिल सेआल्हाईमेलमनोज तिवारी (अभिनेता)लेडी गोडिवाअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतलक्ष्मीलोक साहित्यगेहूँजयपुरसच्चर कमिटीभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीजम्मू और कश्मीरमनुस्मृतिआयुष्मान भारत योजनाजल प्रदूषणचन्द्रगुप्त मौर्यएशियाराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005समुद्रगुप्ततेरे नामसमाजद्रौपदी मुर्मूतापमानजनसंख्या वृद्धिप्रबन्धनपृथ्वी की आतंरिक संरचनाममता बनर्जीओशोदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेरामराम तेरी गंगा मैलीबहुजन समाज पार्टीजोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहर्षवर्धनलाल क़िलाराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीकालीकोशिकामहाभारतपृथ्वी का वायुमण्डलराजनीति विज्ञानजयशंकर प्रसादबंगाल का विभाजन (1905)सूर्यजयप्रकाश नारायणधर्म१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामनिबन्धभारत में कृषिकिशोर कुमारउद्यमितापर्यावरण संरक्षणयोगी आदित्यनाथभीलप्रतिचयनप्रथम विश्व युद्धपारिभाषिक शब्दावलीशाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'पाकिस्तानभारतीय स्टेट बैंक🡆 More