बजड़ी

बाजरा एक प्रमुख फसल है। पश्चिमी राजस्थान में बाजरे का अधिक उत्पादन होता हैं| एक प्रकार की बड़ी घास जिसकी बालियों में हरे रंग के छोटे छोटे दाने लगते हैं। इन दानों की गिनती मोटे अन्नों में होती है। प्रायाः सारे उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में लोग इसे खाते हैं। बाजरा मोटे अन्नों में सबसे अधिक उगाया जाने वाला अनाज है। इसे अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप में प्रागेतिहासिक काल से उगाया जाता रहा है, यद्यपि इसका मूल अफ्रीका में माना गया है। भारत में इसे बाद में प्रस्तुत किया गया था। भारत में इसे इसा पूर्व २००० वर्ष से उगाये जाने के प्रमाण मिलते है। इसका मतलब है कि यह अफ्रीका में इससे पहले ही उगाया जाने लगा था। यह पश्चिमी अफ्रीका के सहल क्षेत्र से निकल कर फैला है।

बजड़ी
बाजरा फसल
बजड़ी
फल रूप में लगे बाजरे के दाने अथवा सीटे (Pennisetum glaucum)

बाजरे की विशेषता है सूखा प्रभावित क्षेत्र में भी उग जाना, तथा ऊँचा तापक्रम झेल जाना। यह अम्लीयता को भी झेल जाता है। यही कारण है कि यह उन क्षेत्रों में उगाया जाता है जहां मक्का या गेहूँ नही उगाये जा सकते। आज विश्व भर में बाजरा २६०,००० वर्ग किलोमीटर में उगाया जाता है। मोटे अन्न उत्पादन का आधा भाग बाजरा होता है।

इस अनाज की खेती बहुत सी बातों में ज्वार की खेती से मिलती जुलती होती है। यह खरीफ की फसल है और प्रायः ज्वार के कुछ पीछे वर्षा ऋतु में बोई और उससे कुछ पहले अर्थात् जाड़े के आरंभ में काटी जाती हैं। इसके खेतों में खाद देने या सिंचाई करने की विशेष आवश्यकता नहीं होती। इसके लिये पहले तीन चार बार जमीन जोत दी जाती है और तब बीज बो दिए जाते हैं। एकाध बार निराई करना अवश्य आवश्यक होता है। इसके लिये किसी बहुत अच्छी जमीन की आवश्यकता नहीं होती और यह साधारण से साधारण जमीन में भी प्रायः अच्छी तरह होता है। यहाँ तक कि राजस्थान की बलुई भूमि में भी यह अधिकता से होता है। गुजरात आदि देशों में तो अच्छी करारी रूई बोने से पहले जमीन तयार करने के लिय इसे बोते हैं। बाजरे के दानों का आटा पीसकर और उसकी रोटी बनाकर खाई जाती है। इसकी रोटी बहुत ही बलवर्धक और पुष्टिकारक मानी जाती है। कुछ लोग दानों को यों ही उबालकर और उसमें नमक मिर्च आदि डालकर खाते हैं। इस रूप में इसे 'खिचड़ी' कहते हैं। कहीं कहीं लोग इसे पशुओं के चारे के लिये ही बोते हैं। वैद्यक में यह वादि, गरम, रूखा, अग्निदीपक पित्त को कुपित करनेवाला, देर में पचनेवाला, कांतिजनक, बलवर्धक और स्त्रियों के काम को बढा़नेवाला माना गया है।

प्रयोग

बाजरे का प्रयोग भारत तथा अफ्रीका में रोटी, दलिया तथा बीयर बनाने में होता है। फसल के बचे भाग का प्रयोग चारे, ईंधन तथा निर्माण कार्य में भी होता है। विश्व के विकसित भागों में इसका प्रयोग भोजन में ना होकर चारे के रूप में होता है। मुर्गी जो इसे चारे के रूप में खाती है/अंडो में ओमेगा ३ फैटी अम्ल ज्यादा पाया जाता है। दूसरे जंतु भी इसे चारे के रूप में खाकर अधिक उत्पादन करते है।

गुण

इसमें प्रोटीन तथा अमीनो अम्ल पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं, इसमे कैंसर कारक टाक्सिन नहीं बनते है, जो कि मक्का तथाज्वार में बन जाते है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

[1] [2]

बाहरी कडियाँ

Tags:

बजड़ी प्रयोगबजड़ी गुणबजड़ी इन्हें भी देखेंबजड़ी सन्दर्भबजड़ी बाहरी कडियाँबजड़ीअफ्रीकाभारतीय उपमहाद्वीप

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सनातन धर्मउत्तराखण्डरामदेव पीरदिल्लीसर्वनामस्वामी विवेकानन्दगर्भावस्थाफेसबुकदिल धड़कने दोक्रिकेट के नियमकश्यप (जाति)शिवम दुबेमहादेवी वर्माभारतीय संसदपिता (2002 फ़िल्म)दिल सेकामसूत्रगोदान (उपन्यास)अमर उजालाहनुमानविनेश फौगाटगोवा मुक्ति संग्रामअटल बिहारी वाजपेयीआदमकोठारी आयोगवीर्यवर-वरण (तिलक)साँची का स्तूपए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामहरित क्रांतिपंचायती राजशिवराजनीतिरघुराज प्रताप सिंहअल्बर्ट आइंस्टीनजवाहर नवोदय विद्यालयभीष्मदिल्ली दरबारसुभाष चन्द्र बोसरोहित सरदानाभारत के लोक नृत्यराहुल सांकृत्यायनकभी खुशी कभी ग़मकरपानीपत का तृतीय युद्धदसरा (फिल्म)प्रीमियर लीगचन्द्रचूड़ सिंहबबीता फौगाटनेस वाडियाशब्दअमिताभ बच्चनपलक तिवारीमुख्तार अंसारीये रिश्ता क्या कहलाता हैराम तेरी गंगा मैली (फ़िल्म)शिव ताण्डव स्तोत्रफाफ डू प्लेसिसबिहारजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रअष्टाङ्गहृदयम्प्रकाश राजहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यकामाख्यालोक सभाकालीआनंद मोहनविटामिनइस्लाम के पैग़म्बरक्रिकेटकहो ना प्यार हैपुराणसूर्य देवताजयप्रकाश नारायणरविन्द्र जडेजामदारब्लू (2009 फ़िल्म)🡆 More