पासपोर्ट

पासपोर्ट या पारपत्र किसी राष्ट्रीय सरकार द्वारा जारी वह दस्तावेज होता है जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके धारक की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। पहचान स्थापित करने के लिए नाम, जन्म तिथि, लिंग और जन्म स्थान के विवरण इसमे प्रस्तुत किये जाते हैं। आमतौर पर एक व्यक्ति की राष्ट्रीयता और नागरिकता समान होती हैं।

पासपोर्ट
भारतीय पारपत्र

केवल पासपोर्ट रखने भर से धारक किसी दूसरे देश में प्रवेश का या जब धारक किसी दूसरे देश मे हो तो वाणिज्यिदूतीय संरक्षण का अधिकारी नहीं होता। किसी विशेष स्थिति मे जिसके निपटान हेतु यदि कोई विशेष समझौता प्रभाव में ना हो तो उस स्थिति मे पासपोर्ट, धारक को किसी अन्य विशेषाधिकार का पात्र भी नहीं बनाता, हालांकि सामान्यत: यह धारक को विदेश यात्रा के पश्चात पासपोर्ट जारी करने वाले देश मे लौटने की अनुमति देता है। वाणिज्यिदूतीय संरक्षण का अधिकार अंतरराष्ट्रीय समझौतों से जबकि वापस लौटने का अधिकार जारी कर्ता देश के कानून से उत्पन्न होता है। एक पासपोर्ट जारी कर्ता देश में धारक के किसी अधिकार या उसके निवास स्थान का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

विशेष संबन्ध

कुछ क्षेत्रीय समूह जैसे दक्षिण अफ्रीकी देशों का समूह, यूरोपीय संघ, खाड़ी के देशों का समूह खाड़ी सहयोग परिषद और दक्षिण अमरीकी देशों का समूह मर्कोसर, अपने सदस्य देशों के नागरिकों को केवल पहचान पत्र के आधार पर यात्रा करने की अनुमति देते हैं। 1995 में 26 यूरोपीय देशों ने एक दूसरे के यहां बिना सीमा नियंत्रण के आने-जाने संबंधी समझौता किया था। लेकिन एयरलाइंस कंपनी चाहे तो यात्रियों की पहचान के लिए पासपोर्ट की मांग कर सकती है। मिसाल के तौर पर अमरीकी नागरिक अगर कैरेबियाई देश या बरमूडा जा रहे हैं तो पासपोर्ट की जगह पर केवल पासपोर्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या मिलिट्री पहचान पत्र से काम चल सकता है। ब्रिटेन और आयरलैंड के नागरिक भी एक दूसरे के यहां केवल फोटो पहचान पत्र के साथ आ जा सकते हैं। ब्रिटेन की महारानी अकेली ऐसी ब्रितानी हैं जिन्हें पासपोर्ट की कोई ज़रूरत नहीं होती है।

पासपोर्ट 
विभिन्न देशों के पारपत्र का रंग इस मानचित्र में दर्शाया गया है।

पासपोर्ट के प्रकार

भारतीय पासपोर्ट तीन प्रकार के होते है

साधारण पासपोर्ट - यह गहरे नीले रंग का होता है जिसे साधारण लोगों और कामों के लिए जारी किया जाता है।

अधिकारिक पासपोर्ट - सफेद रंग का यह पासपोर्ट सरकारी अफसरों के लिए जारी किया जाता है।

डिप्लोमैटिक पासपोर्ट - मैरून रंग का यह पासपोर्ट भारतीय डिप्लोमैट्स के लिए जारी किया जाता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

पासपोर्ट विशेष संबन्धपासपोर्ट के प्रकारपासपोर्ट इन्हें भी देखेंपासपोर्ट बाहरी कड़ियाँपासपोर्ट सन्दर्भपासपोर्टदस्तावेज़नागरिकताराष्ट्रीयता

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बाल विकासकश्यप (जाति)तेरे नामदिल सेभूत-प्रेतअक्षय तृतीयागणितलोकसभा अध्यक्षपाठ्यचर्यामधुभारत सरकारमुलायम सिंह यादवरस (काव्य शास्त्र)मैथिलीशरण गुप्तभारतीय शिक्षा का इतिहासभारत की जनगणनाप्रियंका चोपड़ाभारत के विभिन्न नामरश्मिका मंदानागुदा मैथुनशेखर सुमनराजस्थान विधान सभासुकन्या समृद्धिसम्भोगसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यसुभाष चन्द्र बोसक्रिया (व्याकरण)ब्राह्मणपंचायतभारत की जनगणना २०११सामंतवादसंस्कृतिमुंबई इंडियंसचिपको आन्दोलनछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभुवनेश्वर कुमारपुस्तकालयकल्किपृथ्वी दिवसराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनगुजरातभारतीय अर्थव्यवस्थासंविधानभारत में जाति व्यवस्थाइंस्टाग्रामहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालहिन्दी की गिनतीदलितसौर मण्डलहल्दीघाटी का युद्धश्रीरामरक्षास्तोत्रम्पंजाब (भारत)फुटबॉलसाम्यवादओम नमो भगवते वासुदेवायराजा राममोहन रायऋषभ पंतस्वस्तिवाचननदीम-श्रवणशक्ति पीठगूगलबर्बरीकनवरोहणसिकंदरअंग्रेज़ी भाषायौन आसनों की सूचीजियोकिशोर कुमारप्राचीन भारतशाहरुख़ ख़ानविशेषणभारत की आधिकारिक भाषाएँकामाख्या मन्दिरकुलधराकैबिनेट मिशनऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनसूरदासशब्द🡆 More