निर्मला सीतारामन्

निर्मला सीतारामन् (तमिल : நிர்மலா சீதாராமன் / निर्मला चीतारामऩ् ; जन्म : १८ अगस्त, १९५९) भारत की वित्तमन्त्री हैं। सितम्बर २०१७ से मई २०१९ तक वे रक्षामन्त्री थीं और उससे पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध हैं तथा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं; हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था।

निर्मला सीतारामन्
निर्मला सीतारामन्

भारत की वित्त मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी अरुण जेटली

कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी अरुण जेटली

भारत की रक्षा मंत्री
पद बहाल
3 सितम्बर 2017 – 30 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी अरुण जेटली
उत्तरा धिकारी राजनाथ सिंह

भारत की वाणिज्य और उद्योग मंत्री
पद बहाल
26 मई 2014 – 3 सितम्बर 2017
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी आनंद शर्मा
उत्तरा धिकारी सुरेश प्रभु

राज्यसभा की सदस्य
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
1 जुलाई 2016
पूर्वा धिकारी एम वेंकैया नायडू (भाजपा)
चुनाव-क्षेत्र कर्नाटक
पद बहाल
26 जून 2014 – 21 जून 2016
पूर्वा धिकारी एन जनार्दन रेड्डी (कांग्रेस)
उत्तरा धिकारी सुरेश प्रभु (भाजपा)
चुनाव-क्षेत्र आंध्र प्रदेश

जन्म 18 अगस्त 1959 (1959-08-18) (आयु 64)
तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, भारत।
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी डॉ॰ परकाल प्रभाकर
बच्चे एक पुत्री
निवास नई दिल्ली, भारत
शैक्षिक सम्बद्धता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (एम॰फिल॰)
धर्म हिन्दू

राजनीतिक जीवन

निर्मला सीतारामन् 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रह चुकी हैं। वे 03 सितंबर 2017 तक भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रहीं हैं और 03 सितंबर 2017 को श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। वे श्रीमती इंदिरा गाँधी के बाद भारत के रक्षा मंत्रालय की कमान सम्हालने वाली स्वतंत्र भारत की दूसरी महिला नेत्री और स्वतंत्र रूप से पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं।

फरवरी 2020 में, सीतारामन् ने अपने दूसरे बजट भाषण के दौरान एक विवादित बयान दिया कि सिंधु लिपि - चित्रलिपि को समझ लिया गया है, और सरस्वती-सिंधु सभ्यता और हड़प्पा की मुहरें उल्लेखनीय हैं, जो 3300 ईसा पूर्व की हैं।

पूर्व जीवन और करियर

निर्मला सीतारामन् ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से स्नातक(अर्थशास्त्र) की शिक्षा पूर्ण की। निर्मला सीतारमन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेवि) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम॰फ़िल॰ की।

निर्मला सीतारामन् प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स के साथ वरिष्ठ प्रबंधक (शोध एवं विश्लेषण) के तौर पर भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए बीबीसी विश्व सेवा के लिए भी कार्य किया। निर्मला सीतारामन् हैदराबाद में स्थित प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं।

व्यक्तिगत जीवन

निर्मला सीतारामन् का विवाह डॉ॰ परकल प्रभाकर से हुआ जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं। वो एक राजनीतिज्ञ, राजनीतिक टीकाकार, लोकप्रिय टीवी एंकर और एक बुद्धिजीवी हैं। वर्तमान में डॉ॰ परकला प्रभाकर राईटफोलियो (www.rightfolio.co.in) में एमडी हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

निर्मला सीतारामन् राजनीतिक जीवननिर्मला सीतारामन् पूर्व जीवन और करियरनिर्मला सीतारामन् व्यक्तिगत जीवननिर्मला सीतारामन् इन्हें भी देखेंनिर्मला सीतारामन् सन्दर्भनिर्मला सीतारामन् बाहरी कड़ियाँनिर्मला सीतारामन्इन्दिरा गांधीतमिलभारतभारतीय जनता पार्टी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

केरलकम्प्यूटर नेटवर्कसदर बाजार, दिल्लीविज्ञानयदुवंशउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022आधार कार्डजवाहरलाल नेहरूपत्नीनेटफ्लिक्समनीष पांडेअलीगढ़राष्ट्रीय जनता दलतापमानहर हर महादेव (2022 फिल्म)रामचन्द्र शुक्लझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभारत में जाति व्यवस्थाचिपको आन्दोलनवस्तु एवं सेवा कर (भारत)लघु उद्योगसौर मण्डलभारत में महिलाएँबुर्ज ख़लीफ़ानामछंदऋग्वेदभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हमानव भूगोलशेखर सुमनआदिवासी (भारतीय)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिदेवों के देव... महादेवनिदेशक तत्त्वगलसुआराजीव गाँधी की हत्यामुंबई इंडियंसभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीलोक प्रशासनभारतीय थलसेनानिर्जला एकादशीसकल घरेलू उत्पाददेवी चित्रलेखाजीइंडियन प्रीमियर लीगकन्हैया कुमारओम नमो भगवते वासुदेवायमेंहदीपुर बालाजीपर्यावरण संरक्षणसुनील नारायणचाणक्यभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअबूझमाड़प्रेमानंद महाराजऋतुराज गायकवाड़भारत की नदी प्रणालियाँसमानतामहात्मा गांधीसारे जहाँ से अच्छासमाजवादी पार्टीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघभारतीय जनता पार्टीउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरविनायक दामोदर सावरकरहिमालयहनुमान चालीसाअसहयोग आन्दोलनमैंने प्यार कियाप्राकृतिक संसाधननालन्दा महाविहारयूट्यूबकेदारनाथ मन्दिररीति कालसूचना का अधिकार अधिनियम, २००५राजीव गांधीईस्ट इण्डिया कम्पनीतुलसीदासबिहार के जिलेसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)🡆 More