दीमक

दीमक (Termites) एक सामाजिक कीट है। इसकी कई जातियाँ हैं जो इसोप्टेरा (Isoptera) नामक जीववैज्ञानिक उपगण की सदस्य हैं। पहले यह समझा जाता था कि दीमक तिलचट्टों (कॉकरोच) से बिलकुल भिन्न हैं लेकिन वर्गानुवंशिक अध्ययन से पता चला है कि दीमक का क्रमविकास तिलचट्टों से ही हुआ है। इसलिए अब दीमक और तिलचट्टे दोनों को ब्लाट्टोडेया (Blattodea) नामक गण में सम्मिलित माना जाता है। दीमक हल्के पीले या भूरे रंग के कोमल कीट होते हैं। निवह अर्थात कॉलोनी में रहने वाले यह कीट सुव्यवस्थित जातियाँ या बहुरूपता (polymorphism) प्रदर्शित करते हैं। एक कॉलोनी में हजार से लेकर लाखों तक सदस्य पाए जा सकते हैं।

दीमक
Termite
दीमक
फोर्मोसी भूमिगत दीमक
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: आर्थ्रोपोडा (Arthropoda)
वर्ग: कीट (Insecta)
अधिगण: डिक्ट्योप्टेरा (Dictyoptera)
गण: ब्लाट्टोडेया (Blattodea)
अधःगण: इसोप्टेरा (Isoptera)
ब्रुले, 1832
कुल

विवरण

प्रत्येक कॉलोनी में सैनिक कीट, कामगर या वर्कर कीट, निम्फ, तथा दोनों लिंगो के प्रजननशील सदस्य होते हैं। श्रमिक कीट बाम्बी या नेस्ट का निर्माण करते हैं। दीमक के आवासों में न केवल रहने का सुरक्षित प्रबंध होता है, बल्कि जल सरंक्षण की भी व्यवस्था होती है। दीमकों का प्रमुख आहार लकड़ी है। इनके जबड़े लकड़ी को काटने में सक्षम होते है। यह सेल्यूलोस व लिग्निन जैसे पदार्थों का पाचन कुछ सहजीवी प्रोटोजॉन्स की सहायता से कर लेते हैं। मनुष्य के लिए दीमक एक दुसाध्य पीड़क (pest) हैं। कुछ देशों में कुछ कबीलाई लोग दीमक को चाव से खाते हैं। दीमक की बाम्बी को स्वच्छ मीठे जल की उपस्थिति का द्योतक माना जाता है। भारत की "वृहत्संहिता" में वरहमिरि 507AD-587 AD ने इसका वर्णन किया है। हाल के जैव विकासीय इतिहास या फाइलोजेनेटिक अध्ययनों से संकेत मिलता है कि वे जुरासिक या ट्रायासिक के दौरान तिलचट्टे के करीब पूर्वजों से विकसित हुए थे। हालांकि, पहले दीमक संभवतः परमियन या कार्बोनिफ़ेरस के दौरान उभरे। इनकी लगभग 3,106 प्रजातियों के बारे में बताया गया है। दीमक मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में लकड़ी और पादप पदार्थों का पुन: उपयोग करने वाले अत्यधिक पारिस्थितिक महत्व के कीट हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रघुराज प्रताप सिंहराजा राममोहन रायभूमिहारअंग्रेज़ी भाषाभारत सरकारप्राथमिक चिकित्सायोनिअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनक्लियोपाट्रा ७एडोल्फ़ हिटलरवाक्य और वाक्य के भेदभारत का संविधानराजस्थान विधान सभागेहूँबहुजन समाज पार्टीअर्थशास्त्रमलिक मोहम्मद जायसीवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरमुहम्मद बिन तुग़लक़श्रम आंदोलनभारत का भूगोलअशोक के अभिलेखयूट्यूबअयोध्यानितिन गडकरीमहिला सशक्तीकरणकर्ण शर्माप्लेटोसांवरिया जी मंदिरसुभाष चन्द्र बोसगुदा मैथुनराष्ट्रीय जनता दलभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानबैंकएजाज़ खानरीमा लागूयादवकिन्नरधर्मो रक्षति रक्षितःभारतीय संसदभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनखेलरावणभारत निर्वाचन आयोगजॉनी सिन्सगुप्त राजवंशसूरदासआज़ाद हिन्द फ़ौजरक्षाबन्धनलाल क़िलाअखण्ड भारतआयुर्वेदहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यहिन्दी व्याकरणदांडी मार्चसमाजशास्त्रदार्जिलिंगजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रशिक्षकसाथ निभाना साथियाजातिलालू प्रसाद यादवदेवों के देव... महादेवऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनरामधारी सिंह 'दिनकर'आशिकी 2एचडीएफसी बैंकवन्दे मातरम्रसिख सलामसंगीतमार्क्सवाददक्षिणदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025क्रिकबज़परिवारमहामन्दीभारतीय संविधान का इतिहास🡆 More