डेविड कैमरन

डैविड विलियम डोनाल्ड कैमरन (/ˈkæmᵊrən/; जन्म ९ अक्तूबर, १९६६) २०१० से जुलाई २०१६ तक संयुक्त राजशाही के प्रधान मंत्री रह चुके हैं। वे कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता थे तथा ये विटने से संसद सदस्य थे। यूरोपीय संघ की सदस्यता पर हुए जनमत संग्रह में जनता ने संघ को छोड़ने का निर्णय दिया तो उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

द राइट ऑनरेबल
डैविड कैमरन
संसद सदस्य
डैविड कैमरन २०१० में

पद बहाल
११ मई २०१० – १३ जुलाई २०१६
राजा एलिज़ाबेथ द्वितीय
सहायक निक क्लेग
पूर्वा धिकारी गौर्डन ब्राउन
उत्तरा धिकारी थेरेसा मे

नेता विपक्ष
पद बहाल
६ दिसंबर, २००५ – ११ मई २०१०
राजा एलिज़ाबेथ द्वितीय
प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर
गौर्डन ब्राउन
पूर्वा धिकारी माईकल हावर्ड
उत्तरा धिकारी हॅरियट हर्मन

नेता, कंज़र्वेटिव पार्टी (यूके)
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
६ दिसंबर, २००५
पूर्वा धिकारी माईकल हावर्ड

स्टेट ऑफ़ एड्युकेशन के शैडो सचिव
पद बहाल
६ मई, २००५ – ६ दिसंबर, २००५
नेता माइकल हावर्ड
पूर्वा धिकारी टिम कॉलिन्स
उत्तरा धिकारी डेविड विल्लेट्स

हाउस ऑफ कॉमन्स में विटने से सांसद।
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
७ जून, २००५
पूर्वा धिकारी शॉन वुडवर्ड
बहुमत 22,740 (39.4%)

जन्म 9 अक्टूबर 1966 (1966-10-09) (आयु 57)
लंदन, [[संयुक्त राजशाही]]
जन्म का नाम डेविड विलियम डोनाल्ड कैमरन
राजनीतिक दल कंज़र्वेटिव पार्टी, यूके
जीवन संगी सैमेन्था शेफ़ील्ड कैमरन (1996–वर्तमान)
बच्चे इवान (मृत)
नैन्सी
आर्थर
फ़्लोरेन्स
निवास १० डाउनिंग स्ट्रीट
शैक्षिक सम्बद्धता ब्रेज़नोज़ कॉलेज, ऑक्सफोर्ड
धर्म एंज़्लिक
जालस्थल डेविड कैमरन का आधिकारिक जालस्थल

कैमरन ने ब्रेज़नोज़ महाविद्यालय, ऑक्स्फ़ोर्ड से दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र (पीपीई ) विषय में १९८८ में प्रथम श्रेणी (ऑनर्स) में स्नातक किया है। इन्हें इनके पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर वर्नॉन बोगडेनॉर "समर्थतम छात्रों में से एक" कहा करते थे। अपने ऑक्सफोर्ड प्रवास काल में ये बुलिंग्डब क्लब के सदस्य रहे थे। इन्हॊने कंज़र्वेटिव अनुसंधान विभाग ज्वाइन किया और नॉर्मन लेमाउण्ट एवं माईकल हावर्ड के विशेष सलाहकार बने। फ़िर ये कार्ल्टन कम्युनिकेशंस के कारपोरेट मामलों के निदेशक पद पर सात वर्ष तक आसीन रहे।

कैमरन पहली बार संसद के लिये १९९७ में स्टैफ़्फ़ोर्ड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में आए। ये यूरोस्केप्टिक मंच पर अपनी पार्टी से उसकी एकल-यूरोपीय मुद्रा (यूरो) में ब्रिटिश सदस्यता विरोधी विचारधारा के कारण उससे अलग हो गए। हालांकि राष्ट्रीय औसत वोटों से कुछ न्यून रहने पर वे हारे भी। इसके बाद उनको संसद सदस्यता हेतु प्रथम विजय २००१ के आम चुनावों में ऑक्स्फ़ोर्डशायर की विट्टने निर्वाचन क्षेत्र से मिली। तब इन्हें आधिकारिक विपक्ष का स्थान मिला। २००५ के आम चुनावों में नीति समन्वय अध्यक्ष भी बने। अपनी युवा एवं उदारवादी प्रत्याशी की छवि के कारण ही २००५ में इन्होंने कंज़र्वेटिव पार्टी के चुनावों में विजय पाई। तब ये प्रथम बार ब्रिटेन के प्रधान मंत्रीबने।

प्रधान मंत्री

६ मई, २०१० को हुए के संयुक्त राजशाही के आम चुनावों में, कंज़र्वेटिव पार्टी को ३०६ सीटें मिलीं, किन्तु एक त्रिशंकु संसद बनी। इसमें पांच दिनों के लिबरल-डेमोक्रेटिक पार्टी से बातचीत के अथक प्रयास उपरांत मिली-जुली सरकार का गठन हुआ। तब कैमरन ने द्वितीय विश्व युद्ध उपरांत पहली बनी मिली-जुली सरकार का नेतृत्त्व किया और १९८ वर्ष पूर्व के रॉबर्ट जेकिन्सन (अर्ल ऑफ़ लिवरपूल) के बाद अबतक के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने।

निजी जीवन

इन्होने सैमेन्था कैमरन से विवाह किया, जिनसे इन्हें तीन बच्चे हुए। इनके पहले पुत्र ईवान का ६ वर्ष की आयु में ही देहांत हो गया, जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग था। उसके बाद दूसरी पुत्री नैन्सी ग्वेन का जन्म २००४ में हुआ एवं तीसरी पुत्री फ़्लोरेन्स का जन्म कॉर्नवॉल में इनके छुट्टी प्रवास काल में हुआ। उसके सेंट एडेलियन में जन्म होने के कारण इसके नाम का मध्य भाग एडेलियन रखा गया।

२०१३ में चैनल ४ पर इनके एक कथनानुसार ये नारीवादी विचारों के हैं।, किन्तु फ़िर भी कुछ लोगों का मानना है कि ये झूठ बोला गया था। ये पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री थे जिन्होंने जलियांवाला बाग काण्ड के लिये सार्वजनिक रूप से ब्रिटेन की ओर से माफ़ी मांगी।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

डेविड कैमरन के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
डेविड कैमरन  शब्दकोषीय परिभाषाएं
डेविड कैमरन  पाठ्य पुस्तकें
डेविड कैमरन  उद्धरण
डेविड कैमरन  मुक्त स्रोत
डेविड कैमरन  चित्र एवं मीडिया
डेविड कैमरन  समाचार कथाएं
डेविड कैमरन  ज्ञान साधन

Tags:

डेविड कैमरन प्रधान मंत्रीडेविड कैमरन निजी जीवनडेविड कैमरन सन्दर्भडेविड कैमरन बाहरी कड़ियाँडेविड कैमरनयूनाइटेड किंगडमविकिपीडिया:IPA for English

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूचीअर्थशास्त्रसांवरिया जी मंदिरजवाहरलाल नेहरूआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०विवाहविनायक दामोदर सावरकरशिवाजीरासायनिक तत्वों की सूचीप्राथमिक चिकित्सा किटभारतेन्दु हरिश्चंद्ररहना है तेरे दिल मेंमुंबई इंडियंसकाव्यभारतीय खानापाठ्यचर्याविवाह संस्कारवन संसाधनसोनिया गांधीइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीश्वसन तंत्रभारतीय संविधान सभागाँवविद्यालयजन गण मनलालू प्रसाद यादवक्रिकेटसहजनकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डबद्रीनाथ मन्दिरचंद्रशेखर आज़ाद रावणगोरखनाथमध्य प्रदेशराष्ट्रभाषापरिवारभारतीय रिज़र्व बैंकअभिषेक शर्मासाइमन कमीशनअष्टांग योगमहामन्दीनालन्दा महाविहारये रिश्ता क्या कहलाता हैहिन्दू पंचांगसंयुक्त हिन्दू परिवारकभी खुशी कभी ग़मउत्तर प्रदेश विधान सभासॉफ्टवेयरदैनिक जागरणसुनील नारायणराजनाथ सिंहलोकगीतगुरुवारउधम सिंहउद्यमिताबंगाल का विभाजन (1905)प्राकृतिक संसाधनदक्षिणवीर्यहिमालयसम्भोगमतदानसैम पित्रोडाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारत की राजनीतिहनु मानऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनशिक्षा का अधिकारप्रबन्धनगुदा मैथुनउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रसौर मण्डलआंबेडकर जयंतीकांग्रेस का सूरत विभाजनहृदयॐ नमः शिवायराष्ट्रीय जनता दलज्योतिराव गोविंदराव फुले🡆 More