डायोमीड द्वीप

डायोमीड द्वीप (रूस: острова Диомида, ओस्त्रोवा दिओमीदा; अंग्रेज़ी: Diomede Islands, डायोमीड आएलॅन्ड्ज़​), जिन्हें रूसी भाषा में ग्वोज़देव द्वीप (острова Гвоздева, ओस्त्रोवा ग्वोज़द्येवा) भी बुलाया जाता है, उत्तरी प्रशांत महासागर में दो चट्टानी द्वीपों हैं -

  • छोटा डायोमीड द्वीप (Little Diomede), जिसे स्थानीय इनुइत भाषा में 'इग्नालुक' (Ignaluk) भी कहते हैं और पुराने अमेरिकी दस्तावेज़ों में 'क्रुसेनस्टर्न' (Krusenstern) के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वीप संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शासित है।
  • बड़ा डायोमीड द्वीप (Big Diomede), जिसे 'इमाक़लिक़​' (Imaqliq), 'इनालिक़​' (Inaliq), 'नुनरबुक' (Nunarbuk) और 'रातमानोव' द्वीप (Ratmanov) भी कहते हैं। यह द्वीप रूस द्वारा शासित है और उस देश के चुकोत्का स्वशासित ओक्रुग का हिस्सा है।
डायोमीड द्वीप
острова Диомида
Diomede Islands
भूगोल
अवस्थितिबेरिंग जलडमरू
निर्देशांक65°47′N 169°01′W / 65.783°N 169.017°W / 65.783; -169.017 169°01′W / 65.783°N 169.017°W / 65.783; -169.017
चौड़ाई[convert: needs a number]
प्रशासन

ये द्वीप एक-दूसरे से केवल ३.८ किमी दूर हैं और अलास्का और साइबेरिया क्षेत्रों के बीच बेरिंग जलसन्धि में स्थित हैं। सर्दियों में यह छोटा सा समुद्री फ़ासला पूरी तरह बर्फ़ से जम जाता है इसलिए उस समय रूस से चलकर अमेरिका आया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा इन दोनों के बीच से गुज़रती है और औपचारिक रूप से यह जिन दो समय क्षेत्रों में पड़ते हैं उनमें २० घंटे का फ़र्क़ है। दिन में चार घंटों के लिए दोनों द्वीपों पर एक ही तिथि होती है लेकिन अन्य समयों पर बड़े डायोमीड पर तारीख़ छोटे डायोमीड से एक दिन आगे होती है।

निवासी

दोनों डायोमीड टापुओं पर इनुइत जाति (एस्किमो) की युपिक (Yupik) शाखा के लोग रहा करते थे। दोनों द्वीपों में एक ही समाज था और द्वीपों के बीच शादियाँ भी होती रहती थीं। बड़े डायोमीड के उत्तर में 'कुंगा' नामक एक गाँव था जो वीरान पड़ गया था - इतिहासकार समझतें हैं कि इसका कारण शायद आकाल रहा हो। फिर भी वहाँ युपिकों की आबादी बनी रही। २०वीं सदी में सोवियत संघ और अमेरिका के बीच हो रहे शीतयुद्ध के दौरान सोवियत सरकार ने सन् १९४८ में ज़बरदस्ती बड़े डायोमीड से सभी इनुइत लोगों को हटा दिया क्योंकि वह उनके और अमेरिका के छोटे डायोमीड पर बस रहे उनके इनुइत भाइयों के बीच कोई सम्पर्क नहीं चाहते थे। इन्हें साइबेरिया की मुख्यभूमि पर चुकोत्का में ले जाया गया लेकिन इन बदली परिस्थितियों में वे सारे इनुइत परिवार ख़त्म हो गए। बड़े डायोमीड पर अब कोई स्थाई आबादी नहीं है। छोटे डायोमीड पर केवल एक ही गाँव है जो उस टापू के पश्चिमी तट पर है और जहाँ सन् २०११ में १३५ लोग बस रहे थे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाप्रशान्त महासागररूसी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत रत्‍नसूरज पंचोलीमनुस्मृतिवर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालयपलक तिवारीअर्थशास्त्रसंगीतकुरुक्षेत्र युद्धराजनीतिपर्यायवाचीअशोक के अभिलेखबैंकमुहम्मद बिन क़ासिमदिल्लीबीबी का मक़बरानरेन्द्र मोदीतुलसीदासप्रकाश सिंह बादलरानी लक्ष्मीबाईअमीर ख़ुसरोसनातन धर्म के संस्कारमैं हूँ नाचाणक्यमुद्रा (करंसी)छोटी माताकर्मचारी चयन आयोगबाबा हरभजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणजल संसाधनहिन्दी साहित्य का इतिहासकामाख्याओम नमो भगवते वासुदेवायराज्यपाल (भारत)जया किशोरीचेचकजैविक खेतीहिमाचल प्रदेशसंस्कृतिसमाजशास्त्ररश्मिका मंदानाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिअनारकलीमोहम्मद ग़ोरीराम तेरी गंगा मैली (फ़िल्म)पृथ्वीसमुद्रगुप्तकुंभ राशिविजय शंकर (क्रिकेटर)हृदयजीव विज्ञानमोहिनी एकादशीसातवाहनदाग (1973 फ़िल्म)प्रकाश राजभक्तिकाल के कविग़बन (उपन्यास)पृथ्वी का इतिहासबर्बरीकप्रयोजनमूलक हिन्दीब्रह्मागंगा नदीरामदेवतार सप्तकविश्व के सभी देशजंतर मंतर, दिल्लीकहो ना प्यार हैफ़तेहपुर सीकरीहैहय राजवंशबाबा बालकनाथरस (काव्य शास्त्र)हिन्दी भाषा का इतिहासअभिषेक शर्मासूर्यताजमहलप्यारप्रधानमन्त्रीआंद्रे रसेल🡆 More