झ़ोउ एनलाई

झ़ोउ एनलाई (Zhou Enlai, 周恩来, जन्म: ५ मार्च १८९८; देहांत​: ८ जनवरी १९७६) जनवादी गणतंत्र चीन के सबसे पहले प्रधान मंत्री थे जिन्होनें अक्टूबर १९४९ से जनवरी १९७६ तक इस ओहदे पर काम किया। चीनी साम्यवादी पार्टी के सर्वोच्च नेता माओ ज़ेदोंग के अधीन काम करते हुए उन्होंने साम्यवादी दल के चीन पर क़ब्ज़े में और उसके बाद चीन की विदेश नीति और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। १९४९-१९५८ काल में वे चीन के विदेश मंत्री रहे। १९७२ में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के चीन के दौरे और फिर चीनी-अमेरिकी संबंधों में सुधार के पीछे भी उनका काफ़ी हाथ था। भारत, ताइवान, सोवियत संघ और वियतनाम के साथ कटु-संबंधों में भी विदेशी नीति बनाने में झ़ोउ की बड़ी भूमिका रही थी।

झ़ोउ एनलाई
झ़ोउ एनलाई
विकिमीडिया कॉमन्स पर झ़ोउ एनलाई से सम्बन्धित मीडिया है।

समीक्षकों ने अक्सर माओ और झ़ोउ के अलग व्यक्तित्वों पर टिपण्णी करी है। अमेरिका के भूतपूर्व विदेश सचिव हेनरी किस्सिंजर दोनों को जानते थे और उन्होंने लिखा है कि:

    माओ हर सभा पर छाकर उसे नियंत्रित करते थे जबकि झ़ोउ उसमें घुल-मिलकर फैल जाते थे। माओ का जोश अपने विरोधियों को तबाह करने पर आमादा होता था, झ़ोउ की बुद्धि अपने विरोधियों को बात मनवाने या दांव-पेच से मात देने की कोशिश करता था। माओ खिल्ली उड़ाता था, झ़ोउ तीख़ापन​ दिखाता था। माओ स्वयं को दार्शनिक या फ़िल्सफ़ाई समझता था, झ़ोउ अपने आप को प्रशासक या वार्ताकार मानता था। माओ इतिहास को धक्के मारकर आगे बढ़ाने को उत्सुक था, झ़ोउ इतिहास की लहरों से फ़ायदा उठाकर संतुष्ट था।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

चीनी जनवादी गणराज्यताइवानभारतमाओ से-तुंगरिचर्ड मिल्हौस निक्सनवियतनामसंयुक्त राज्य अमेरिकासोवियत संघ

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

लक्ष्मीप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तसूर्यफ्लिपकार्टदिल्लीगेहूँसलमान ख़ानसंयुक्त हिन्दू परिवारआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासजर्मनी का एकीकरणउत्तर प्रदेशभारत की जलवायुपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०गुरु नानकप्रतिचयनराजस्थान विधान सभासंयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्थाराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)भारतीय दर्शनछत्तीसगढ़पतञ्जलि योगसूत्ररोहित शर्माक्रिकबज़संयुक्त राष्ट्रबंगाल का विभाजन (1905)कालभैरवाष्टककोलन वर्गीकरणपंजाब (भारत)हैदराबादभूमिहारमहाजनपदगौतम बुद्धराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023आशिकीसंयुक्त व्यंजनरामदेव पीरभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनशोभा कारनदलाजेसोमनाथ मन्दिरवन्दे मातरम्क्रिकेटअरस्तुराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीकोठारी आयोगविष्णु सहस्रनामउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रहरे कृष्ण (मंत्र)राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमज्ञानभारत में लैंगिक असमानतावर्णमालास्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)पृथ्वी की आतंरिक संरचनाअष्टांग योगसर्वाधिकारवादनिदेशक तत्त्वसॉफ्टवेयरमिताली राजहिन्दू वर्ण व्यवस्थाजनसंचारअंजीरब्राह्मणकुर्मीब्रह्माण्ड१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामराधा कृष्ण (धारावाहिक)सुबृत पाठकभोपाल गैस काण्डबुध (ग्रह)गुम है किसी के प्यार मेंभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीप्रकृतिवाद (दर्शन)प्रेमचंदसंघ लोक सेवा आयोगकंगना राणावतहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची🡆 More