चारीकार

चारीकार (दरी फ़ारसी: چاریکار‎‎, अंग्रेज़ी: Charikar) उत्तर-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के परवान प्रान्त की राजधानी है। यह कोहदामन (अर्थ:पहाड़ का दामन) नामक वादी का मुख्य शहर है और ग़ोरबंद नदी के किनारे स्थित है।

चारीकार
Charikar / چاریکار‎
चारीकार is located in अफ़ग़ानिस्तान
चारीकार
चारीकार
अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: परवान प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान
जनसंख्या (-): १,५७,०००
मुख्य भाषा(एँ): दरी फ़ारसी
निर्देशांक: 35°0′47″N 69°10′8″E / 35.01306°N 69.16889°E / 35.01306; 69.16889

चारीकार
चारीकार में जानवरों की एक डाक्टर

विवरण

चारीकार के अधिकतर लोग ताजिक समुदाय के हैं, हालांकि यहाँ कुछ उज़बेक लोग, क़िज़िलबाश​ लोग और हज़ारा लोग भी रहते हैं। यह शहर अपने उत्तम अंगूरों और मिट्टी की वस्तुओं के लिए जाना जाता है। इस शहर को पंजशीर वादी का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

इतिहास

मध्यकाल में चारीकार ख़्वारेज़्मी साम्राज्य का हिस्सा था। सन् १२२० में चंगेज़ ख़ान की मंगोल फौजों ने इसपर हमला कर दिया लेकिन परवान के युद्ध में ख़्वारेज़्मी शासक जलालुद्दीन मिंगबुरनु (Jalal ad-Din Mingburnu) ने उन्हें किसी तरह टोक दिया जिस से वह और उसकी कुछ फ़ौजें ख़्वारेज़्मी साम्राज्य के नष्ट होने के बावजूद स्वयं बच पाई। १९वीं सदी की शुरुआत पर यह चंद हज़ार लोगों की जनसँख्या वाला एक व्यापारिक शहर बन चुका था। सन् १८४१ में प्रथम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध के काल में यहाँ एक ब्रिटिश राज की छावनी तैनात थी जिसमें लगभग २०० गोरखा तथा अँगरेज़ सैनिक थे। कुछ-एक को छोड़कर लगभग सभी स्थानीय क़बीलाई लोगों द्वारा मारे गए। उस हादसे का वर्णन लिखते हुए एक ब्रिटिश अफ़सर ने कहा कि तब चारीकार के आसपास बहुत से मिट्टी के क़िले बने हुए थे। १९७९-८९ काल में अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत युद्ध के दौरान भी यहाँ बहुत ज़बरदस्त लड़ाई हुई।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

चारीकार विवरणचारीकार इतिहासचारीकार इन्हें भी देखेंचारीकार सन्दर्भचारीकारअंग्रेज़ी भाषाअफ़ग़ानिस्तानदरी फ़ारसीपरवान प्रान्त

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कैलास पर्वतप्रोटीनकासंज्ञा और उसके भेदप्रतिदर्शभोजपुरी भाषासाइमन कमीशनराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीउत्तर प्रदेश विधान सभासमाजवादी पार्टीफ़तेहपुर सीकरीश्रीनिवास रामानुजन्अजंता गुफाएँभारत का ध्वजहिन्दीराष्ट्रीय जनता दलपर्यायवाचीभारत में लैंगिक असमानतारजत पाटीदारभारतीय संसदवाक्य और वाक्य के भेदहिन्दी व्याकरणक़ुरआनभारत का भूगोलहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालपरिकल्पनातेरी बातों में ऐसा उलझा जियापृथ्वी दिवसहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रआरण्यकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीविष्णुभाषारीति कालसोनाकुलधराकलानिधि मारनमिया खलीफ़ासिकंदरलाल क़िलागरुड़ पुराणकन्हैया कुमारसमुद्रगुप्तचोल राजवंशमनोविज्ञानतारक मेहता का उल्टा चश्माभागवत पुराणवाराणसीदहेज प्रथाजातिभारतीय रिज़र्व बैंकमानव लिंग का आकारआयुर्वेदसच्चर कमिटीलोकसभा अध्यक्षकालीनेपालकाव्यपरिवारअरिजीत सिंहनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)भारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हहिन्दूअन्य पिछड़ा वर्गलोकगीतआदिवासी (भारतीय)सैम पित्रोडाराज्य सभावैद्यनाथ मन्दिर, देवघरनदीम-श्रवणकोठारी आयोगसंगीतकुर्मीबिहार विधान सभाभक्ति कालरूसोहिमाचल प्रदेश🡆 More