दरी फ़ारसी

दरी या दरी फ़ारसी (دری‎) अफ़ग़ानिस्तान में प्रचलित आधुनिक फ़ारसी का एक रूप है। पश्तो के साथ-साथ यह अफ़ग़ानिस्तान की दो संवैधानिक राजभाषाओं में से एक है। यह अफ़ग़ानिस्तान के लगभग ५०% लोगों की मातृभाषा है और देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। अफ़ग़ानिस्तान में अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले समुदायों के बीच में भी इसका सम्पर्क भाषा के रूप में इस्तेमाल होता है। ईरानी फ़ारसी और दरी फ़ारसी बोलने वाले एक दुसरे को आसानी से समझ पाते हैं और इनमें सिर्फ़ लहजे और कुछ शब्दों का अंतर है। बहुत से भाषावैज्ञानिकों के अनुसार दरी में पुरानी फ़ारसी के बहुत से ऐसे तत्व सुरक्षित हैं जो आधुनिक ईरानी फ़ारसी में खो गये हैं।

दरी फ़ारसी
अंग्रेज़ी और दरी भाषाओँ में बामियान शहर का स्वागत चिह्न - सबसे ऊपर लिखा है 'बा शहर-ए-बास्तानी बामियान ख़ुश आमदीद' (बामियान के प्राचीन शहर में स्वागत)

ईरानी भाषाविद् ज़ाना वाहिदियन के अनुसार, अफगानिस्तान में लगभग हर कोई भाषा के रूप में दारी का उपयोग करने का कारण समझ सकता है और बोल सकता है कि अफगानिस्तान ने अपनी राजधानी को कंधार से काबुल में 18 वीं शताब्दी में स्थानांतरित कर दिया था।

उच्चारण

दरी में शब्दों का उच्चारण अक्सर ईरानी फ़ारसी से अलग और हिन्दी-उर्दू से मिलता-जुलता होता है -

  • شیر‎ - शेर (दरी) - शीर (ईरानी फ़ारसी)
  • قربانی‎ - क़ुरबानी (दरी) - ग़ोरबानी (ईरानी फ़ारसी)
  • زور‎ - ज़ोर (दरी) - ज़ूर (ईरानी फ़ारसी)
  • نوروز‎ - नउरोज़ (दरी) - नोउरूज़ (बोलचाल में नोरूज़) (ईरानी फ़ारसी)

इनमें दरी का उच्चारण क्लासिकल फ़ारसी जैसा माना जाता है और ईरानी फ़ारसी का बदला हुआ।

इन्हें भी देखें

संदर्भ

Tags:

अफ़ग़ानिस्तानपश्तो भाषाफ़ारसी भाषालहजा (भाषाविज्ञान)

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

नवीकरणीय संसाधनबारहखड़ीअफ़ीममोइनुद्दीन चिश्तीसामाजिक स्तरीकरणअज्ञेयभूल भुलैया 2महामृत्युञ्जय मन्त्रशेयर बाज़ारआत्महत्यावायु प्रदूषणतारक मेहता का उल्टा चश्माबजरंग दलधनंजय यशवंत चंद्रचूड़ईमेलडिम्पल यादवगणतन्त्र दिवस (भारत)कबीरतरावीह1857 के भारतीय विद्रोह के कारणनागार्जुनशून्यझूम कृषिपरामर्शनालन्दा महाविहारसंघ सूचीअसहयोग आन्दोलनदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेजैविक खेतीभारत के रेल मंत्रीदूधबाबररानी लक्ष्मीबाईअनुवादज्योतिषएवरेस्ट पर्वतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीक्लियोपाट्रा ७गंधकजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीधर्मो रक्षति रक्षितःरघुराज प्रताप सिंहफ्लिपकार्टभारत में कोरोनावायरस से लॉकडाउन 2020विश्व के सभी देशव्यक्तित्वआर्य समाजभारतीय रुपयाप्रकाश-संश्लेषणभारतीय राष्ट्रवादतिरुपतिसत्यशोधक समाजझंडेवालान् मंदिर, नई दिल्लीयोगी आदित्यनाथशैवालजरनैल सिंह भिंडरांवालेरामचरितमानसभूत-प्रेतखेसारी लाल यादवरमज़ानविद्यापतिराहुल गांधीपरीक्षितअयोध्यापीयूष ग्रन्थिटीपू सुल्तानजहाँगीरखजुराहोजाटभारतीय संविधान के तीन भागजी-20द्रौपदी मुर्मूविष्णुमहाराजा रणजीत सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसखाद्य शृंखलाराधाहिन्दी🡆 More