कोयंबतूर: भारत में तमिलनाडु में स्थित एक शहर

कोयम्बतूर (Coimbatore) या कोयंबुत्तूर भारत के तमिल नाडु राज्य के कोयम्बतूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।

कोयम्बतूर
Coimbatore
கோயம்புத்தூர்
{{{type}}}
कोयम्बतूर is located in तमिलनाडु
कोयम्बतूर
कोयम्बतूर
तमिल नाडु में स्थिति
निर्देशांक: 11°01′06″N 76°58′21″E / 11.0183°N 76.9725°E / 11.0183; 76.9725 76°58′21″E / 11.0183°N 76.9725°E / 11.0183; 76.9725
ज़िलाकोयम्बतूर ज़िला
प्रान्ततमिल नाडु
देशकोयंबतूर: विवरण, प्रमुख आकर्षण, तिरुमूर्ति मंदिर भारत
क्षेत्र246.75 किमी2 (95.27 वर्गमील)
 • महानगर642.12 किमी2 (247.92 वर्गमील)
ऊँचाई411 मी (1,348 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • शहर16,01,438
 • महानगर21,36,916
भाषा
 • प्रचलिततमिल
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड641XXX
दूरभाष कोड+91-422
वाहन पंजीकरणTN 37 (दक्षिण), TN 38 (उत्तर), TN 66 (मध्य), TN 99 (पश्चिम)
वेबसाइटwww.ccmc.gov.in

विवरण

कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा शहर मुख्य रूप से एक औद्योगिक नगरी है। शहर रेल और सड़क और वायु मार्ग से अच्छी तरह पूरे भारत से जुड़ा है। कोयंबुत्तूर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है। दक्षिण भारत के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध कोयंबुत्तूर एक प्रमुख कपड़ा उत्पादन केंद्र है। नीलगिरी की तराई में स्थित यह शहर पूरे साल सुहावने मौसम का अहसास कराता है। दक्षिण से नीलगिरी की यात्रा करने वाले पर्यटक कोयंबुत्तूर को आधार शिविर की तरह प्रयोग करते हैं। कपड़ा उत्पादन कारखानों के अतिरिक्त भी यहां बहुत कुछ है जहां सैलानी घूम-फिर सकते हैं। यहां का जैविक उद्यान, कृषि विश्‍वविद्यालय संग्रहालय और वीओसी पार्क विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षित करता है। कोयंबुत्तूर में बहुत सारे मंदिर भी हैं जो इस शहर के महत्त्व को और भी बढ़ाते हैं।

प्रमुख आकर्षण

वीओसी पार्क

वीओसी पार्क कोयंबटूर का मुख्य आकर्षण है। इस उद्यान का नाम मशहूर स्वतंत्रता सैनानी वी.ओ. चिदंबरम के नाम पर पड़ा। यूं तो यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों को पसंद आता है लेकिन बच्चों को यह उद्यान खास तौर से लुभाता है। यहां पर एक एक्वेरियम भी है जहां विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को देखा जा सकता हैं। इसके अलावा यहां एक छोटा चिड़ियाघर और टॉय ट्रेन भी है जिनका आनंद उठाया जा सकता है।

कृषि विश्‍वविद्यालय

तमिलनाडु कृषि विश्‍वविद्यालय कोयंबटूर के रोचक पर्यटक स्थलों में से एक है। रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर स्थित यह विश्‍वविद्यालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्‍वविद्यालयों में से एक है। यहां का मुख्य आकर्षण यहां का जैविक उद्यान है। करीब 300 हैक्टेयर में फैले इस उद्यान में विविध प्रजाति के पेड़-पौधों का अच्छा संग्रह है।

पेरुर मंदिर

पेरुर कोयंबटूर से 6 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा सा शहर है। इसका मुख्य आकर्षण पेरुर मंदिर है जो सात कोंगु शिवालयम में से एक है। मंदिर की बाहरी इमारत मदुरै के शासकों ने 17वीं शताब्दी में बनवाई थी लेकिन अंदर का मुख्य मंदिर उससे काफी पुराना है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्तंभ के नीचे उकेरी गई एक सैनिक की प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण है। इस सिपाही की वर्दी औरंगजेब के सैनिकों के समान है।

मरुधमलाई मंदिर

कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भगवान सुब्रमण्यम को समर्पित है। यह मंदिर इस क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण इस मंदिर के मुख्य देवता दंडयुथपाणी हैं। इनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने यहां कई चमत्कार किए थे। थाई पूसम और तिरुकर्तीगई उत्सव यहां बहुत धूम-धाम से मनाए जाते हैं।

सिरुवनी वॉटरफॉल

शहर से 37 किलोमीटर दूर स्थित है सिरुवनी जलप्रपात और बांध। इनकी खूबसूरती से यहां आने वाले दर्शक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रहते। इसी सुंदरता के कारण प्रतिवर्ष सैकड़ों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। सिरुवनी के पानी का भी अलग ही स्वाद है। इसलिए यहां आने पर इसे जरूर चखना चाहिए।

अन्नामलई वन्यजीव अभयारण्य

पोल्लाची के पास स्थित अन्नामलई वन्यजीव अभयारण्य कोयंबटूर से कुछ दूरी पर स्थित एक रोमांचक स्थान है। समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह अभयारण्य विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों का घर है। इनमें से कुछ प्रमुख जीव और पक्षी हैं- हाथी, गौर, बाघ, चीता, भालू, भेड़िया, रॉकेट टेल ड्रॉन्गो, बुलबुल, काले सिर वाला पीलक, बतख और हरा कबूतर। अन्नामलई के अमरावती सरोवर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ भी देखे जा सकते हैं।

अन्नामलई अभयारण्य में कई ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं जो प्रकृति से रूबरू कराती हैं जैसे करैन्शोला, अनैकुंती शोला, हरे-भरे पहाड़, झरने, बांध और सरोवर। यहां आकर प्रकृति को करीब से जानने का मौका मिलता है।

तिरुमूर्ति मंदिर

उदुमपेट से 20 किलोमीटर दूर पलानी-कोयंबटूर राजमार्ग पर तिरुमूर्ति मंदिर स्थित है। यह मंदिर तिरुमूर्ति पहाड़ी के नीचे तिरुमूर्ति बांध के पास है। एक बारामासी जलधारा श्री अमरलिंगेश्‍वर मंदिर के पास बहती है। पास ही स्थित एक झरना इस स्थान की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर अमरावती बांध के पास क्रोकोडाइल फार्म है जिसकी सैर भी की जा सकती है।

आवागमन

    वायु मार्ग

कोयंबटूर हवाई अड्डा शहर से 12 किलोमीटर दूर है और मुंबई, चेन्नई और कोजीकोड से जुड़ा हुआ है।

    रेल मार्ग

कोयंबटूर शहर में दो रेलवे स्टेशन हैं जिनमें से कोयंबटूर जंक्शन मुख्य स्टेशन है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इस शहर से होकर गुजरती हैं। इनमें से कुछ हैं- त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, कोयंबटूर-निजामुद्दीन कोंगु एक्सप्रेस, चेन्नई-कोयंबटूर इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि।

    सड़क मार्ग

सड़क मार्ग के जरिए कोयंबटूर बंगलुरु, चेन्नई, एर्नाकुलम, कोट्टायम, पुदुचेरी, रामेश्‍वरम और तिरुवनंतपुरम से जुड़ा हुआ है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

कोयंबतूर विवरणकोयंबतूर प्रमुख आकर्षणकोयंबतूर तिरुमूर्ति मंदिरकोयंबतूर आवागमनकोयंबतूर इन्हें भी देखेंकोयंबतूर बाहरी कड़ियाँकोयंबतूर सन्दर्भकोयंबतूरकोयम्बतूर जिलातमिल नाडुभारत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ऋग्वेदभारत के राष्ट्रपतिमग़रिब की नमाज़भारत की नदी प्रणालियाँसंसाधनसामाजिक गतिशीलतासम्भोगमिताली राजछोटी मातालिंग (व्याकरण)ज़िन्दगी न मिलेगी दोबाराजवाहरलाल नेहरूभक्ति कालअजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्मेंभारतीय संविधान के तीन भागअवनींद्र नाथ टैगोरभारत के उच्च न्यायालयों की सूचीब्रिटिश राजराणा सांगासांवरिया जी मंदिरअग्न्याशयराम मंदिर, अयोध्या२७ मार्चद्वादश ज्योतिर्लिंगमहाराजा रणजीत सिंहभाषाटाइगर जिंदा हैयीशुपुराणभारतीय अर्थव्यवस्थाराष्ट्रीय सेवा योजनाहर हर महादेव (2022 फिल्म)अखिल भारतीय मुस्लिम लीगबाजीराव प्रथमउपनिषद्रोगों की सूचीकुमार सानुराज्य सभापृथ्वीस्वास्थ्य शिक्षाब्रह्मादुर्गा पूजाआदिवासी (भारतीय)सौर ऊर्जासाम्यवादराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)मानव भूगोलरॉलेट एक्टअगले भारतीय आम चुनाव, 2024मस्तिष्कपादप रोगविज्ञानहम्पीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलश्वसन तंत्रस्वामी विवेकानन्दविचारधाराओजोन ह्रासखाटूश्यामजीनीति आयोगबलगमइंसास राइफलसती प्रथाभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीमहाभारत की संक्षिप्त कथाबैंकअंतरराष्ट्रीय संबंध सिद्धांतयोगी आदित्यनाथवर्णमालाबाघप्रयाग प्रशस्तिप्राइम वीडियोसंघ लोक सेवा आयोगपाटन देवीपर्यावरणलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीरामसेतुरश्मिका मंदानामगध महाजनपदअहिल्याबाई होल्कर🡆 More