कॅरीबियाई सागर: सागर

कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है।

कॅरीबियाई सागर: भूगोल, इतिहास, दृश्य
कैरिबियाई सागर
कॅरीबियाई सागर: भूगोल, इतिहास, दृश्य
दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र

भूगोल

प्लेट विवर्तनिकी के हिसाब से कॅरीबियाई सागर कैरीबियाई तख़्ते पर स्थित है। इसमें पाँच गहरी द्रोणियाँ हैं जो एक दुसरे से जल के भीतर चल रही पहाड़ी शृंखलाओं से एक-दूसरे से बंटी हुई हैं। हालाँकि इसकी सब से गहरी खाई (केमन खाई) ७,६८६ मीटर नीचे जाती है, फिर भी औसत रूप से यह समुद्र अन्य समुद्रों के मुकाबले में कम गहराई रखता है। इसमें कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ दो भौगोलिक तख़्ते मिलते हैं, जैसे की पुएर्तो रीको खाई जहाँ उत्तर अमेरिकी तख़्ता और कैरिबियाई तख़्ता मिलते हैं। इन इलाक़ों में भूकंप और सूनामी आने का ख़तरा हमेशा बना रहता है। पिछले ५०० सालों के ऐतिहासिक सुराग़ों के अनुसार इस क्षेत्र में ७.५ मैग्नीट्यूड से अधिक के १२ ज़लज़ले आ चुके हैं। १२ जनवरी २०१० को इसी क्षेत्र में स्थित हाइती का देश एक ७.१ मैग्नीट्यूड के भूकंप का शिकार रहा जिसमें २ लाख से ज़्यादा लोग मारे गए।

इतिहास

कॅरीबियाई सागर का नाम यहाँ रहने वाली कैरिब नाम की प्राचीन आदिवासी जनजाति पर पड़ा था। सन् १४९२ में यूरोप से भारत का पश्चिमी मार्ग ढूंढता हुआ क्रिस्टोफ़र कोलम्बस इसी सागर में पहुँचा था। इसके बाद यहाँ पुर्तगाल, स्पेन, ब्रिटेन, फ़्रांस और नीदरलैण्ड जैसी यूरोपियाई ताक़तों ने अपने उपनिवेश (कॉलोनियाँ) बना लिए। कैरिबियाई सागर पर समुद्री व्यापार बढ़ा और उसके साथ यहाँ जल-दस्युओं (पाइरेटों) का भी प्रकोप हो गया जो जहाज़ों को लूटकर यहाँ के अनगिनत छोटे-छोटे द्वीपों में अपने अड्डों में छुप जाया करते थे।

आधुनिक युग में यहाँ २२ द्वीप क्षेत्र (राष्ट्र और राज्य) हैं और इस समुद्र पर उत्तर और मध्य अमेरिका के १२ अन्य राष्ट्रों के तट पड़ते हैं। सुहावना मौसम, साल-भर की धूंप, गरम पानी और भिन्न वातावरणों और संस्कृतियों के द्वीपों की वजह से यह एक लोकप्रिय पर्यटन का केंद्र बन गया है।

दृश्य

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

कॅरीबियाई सागर भूगोलकॅरीबियाई सागर इतिहासकॅरीबियाई सागर दृश्यकॅरीबियाई सागर इन्हें भी देखेंकॅरीबियाई सागर सन्दर्भकॅरीबियाई सागरअंग्रेज़ी भाषाअटलांटिक महासागरऊष्णकटिबन्धमध्य अमेरिकामेक्सिको

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

करमुद्रा (करंसी)द्रौपदीबीकानेरहनु मानप्रत्ययकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलपर्यायवाचीअमिताभ बच्चनअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबाल गंगाधर तिलकमैंने प्यार कियाआदमरीति कालमूल अधिकार (भारत)भारत-चीन सम्बन्धभाषाविज्ञानजैविक खेतीज्वालामुखीझारखण्डप्रयोजनमूलक हिन्दीभारत के रेल मंत्रीक्लियोपाट्रा ७आत्महत्या के तरीकेसैम पित्रोडाक्षत्रियसचर समितिखाटूश्यामजीजवान (फ़िल्म)जल प्रदूषणऋषभ पंतबारहखड़ीमृदावैदिक सभ्यताहर हर महादेव (2022 फिल्म)अमर सिंह चमकीलाउत्तराखण्डब्रह्मचर्यफिरोज़ गांधीभारत का प्रधानमन्त्रीभजन लाल शर्माभारत में लैंगिक असमानतास्वामी विवेकानन्दसरस्वती देवीदांडी मार्चमानव दाँतसॉफ्टवेयरख़रबूज़ाब्लू (2009 फ़िल्म)महादेवी वर्मान्यूटन के गति नियमराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीदूधउत्तर प्रदेशबिहार जाति आधारित गणना 2023पुराणभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत में महिलाएँअसदुद्दीन ओवैसीपृथ्वी की आतंरिक संरचना2024 भारतीय आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की सूचीराजस्थान विधान सभाराष्ट्रभाषाभारत रत्‍नलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकर्णअक्षय कुमारशिक्षाचन्द्रगुप्त मौर्यमीरा बाईरघुराज प्रताप सिंहअशोक के अभिलेखभारतीय आम चुनाव, 2014भाषाशेखर सुमनपृथ्वी दिवस🡆 More