ऐक्विटेन

ऐक्विटेन (Aquitaine) फ्रांस के २७ प्रभागों में से एक है।

आकितेन
फ्रांस का क्षेत्र
आकितेन का झंडा
ध्वज
Official logo of आकितेन
Logo
आकितेन is located in पृथ्वी
आकितेन
आकितेन
देशफ्रांस
राजधानीबोर्दो
शासन
 • राष्ट्रपतिएलेन रौस्सेट (पीएस)
क्षेत्र41308 किमी2 (15,949 वर्गमील)
जनसंख्या (2008)INSEE
 • कुल31,50,890
 • घनत्व76 किमी2 (200 वर्गमील)
समय मण्डलCET (यूटीसी+०१:००)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CEST (यूटीसी+०२:००)
GDP/ Nominal€ 85.9 अरब (2007)
NUTS RegionFR61
वेबसाइटaquitaine.fr

परिचय

यह फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक नीची भूमिवाला प्रदेश है, जिसमें शाराँत, गारौं तथा आदूर घाटियाँ समिलित हैं। यह ऊबड़ खाबड़ त्रैकोणिक मैदान है, जो पूर्व की ओर ऊँचा होता हुआ मध्य पठार हो गया है। यह प्रदेश भूमध्यसागर तटीय प्रदेश के कारकार्सो के सँकरे द्वार द्वारा मिला हुआ है, जो मध्य पठार तथा पिरेनीज़ के मध्य में स्थित है; उत्तर-पूर्व में पेरिस द्रोणी से प्वातू के द्वार द्वारा संबंधित है। ऐक्विटेन का अधिकतर भाग दोमट का मैदान है, लेकिन शाराँत द्रोणी चूने के पत्थरवाला क्षेत्र है। ऐक्विटेन का तट काफी सीधा है, जो बालुकनिर्मित ऐसे टीलों से भरा है जिनके पृष्ठभाग में खारी झीलें बन गई हैं। केवल भेड़ों के चरागाहों के अतिरिक्त यह तटीय क्षेत्र बेकार है, परंतु कुछ वर्षो से इस क्षेत्र को उपजाऊ बनाने के बहुतेरे प्रयोग किए गए हैं और थोड़ी बहुत सफलता भी मिली है। दलदली भूमि का पानी सुखा दिया गया है और चीड़ इत्यादि के कोणधारी वृक्ष लगाए गए हैं जिससे बालू का बढ़ाव रुका रहे। ये वृक्ष अब सरकार के लिए आमदनी के अच्छे साधन हो गए हैं; इनसे पर्याप्त मात्रा में तारपीन का तेल, लकड़ी इत्यादि प्राप्त की जाती है।

एताँ दि पारेंती के समीप मिट्टी का तेल प्राप्त हुआ है। इसके और दक्षिण में प्राकृतिक गैस एवं गंधक भी पाया जाता है।

अच्छे तापक्रम एवं अच्छी वर्षा के कारण ऐक्विटेन उन्नतिशील कृषि-प्रदेश है। शाराँत की घाटी अपने गेहूँ तथा अंगूरों के लिए प्रसिद्ध है; यहाँ ब्रांडी (कोन्यैक) तथा हलकी मदिराएँ बनाई जाती हैं। गारौं की घाटी में मकई, तंबाकू और गेहूँ का उत्पादन होता है। यह प्रदेश फ्रांस में मदिरा निर्मित करनेवाला प्रमुख क्षेत्र है। यहाँ की क्लैरेट शराब प्रसिद्ध है।

ऐक्विटेन के मुख्य नगर बोर्डो, तूलूज़, तथा कारकासौं हैं।

सन्दर्भ

Tags:

फ़्रान्स

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सामंतवादकेरलभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीरक्षा खडसेकोपेन जलवायु वर्गीकरणसंयुक्त हिन्दू परिवारस्त्री जननांगभक्ति कालसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)साथ निभाना साथियासच्चर कमिटीअखिलेश यादवहिन्दी नाटकप्रथम विश्व युद्धएंगलो-नेपाल युद्धयौन आसनों की सूचीसर्वेक्षणजाटवप्रत्ययमध्य प्रदेश के ज़िलेसांवरिया जी मंदिरहिन्दू वर्ण व्यवस्थाभोपाल गैस काण्डदमन और दीवआयुष्मान भारत योजनासंस्कृतिनरेन्द्र मोदीसर्वनामशैक्षिक मनोविज्ञानदैनिक जागरणप्रयोजनमूलक हिन्दीनोटा (भारत)गुकेश डीभारत की जलवायुराधा कृष्ण (धारावाहिक)जर्मनी का एकीकरणआदि शंकराचार्यहृदयमहासागरपृथ्वीवैष्णो देवी मंदिरपृथ्वीराज चौहानभारत में कृषिकभी खुशी कभी ग़मबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रपश्चिम बंगालअनुवाददिल्लीसंज्ञा और उसके भेदकाभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीकुंभ राशिउत्तर प्रदेश के ज़िलेअभिषेक शर्माखजुराहोकंगना राणावतपंजाब (भारत)कलादैनिक भास्करलक्ष्मीअधिगमरविदासभारतीय संविधान की उद्देशिकाचन्द्रगुप्त मौर्यहनुमान जयंतीदिनेश लाल यादवलिंग (व्याकरण)शनि (ज्योतिष)जनसंख्या वृद्धिडिम्पल यादवसमाजसुनील नारायणभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशमुद्रा (करंसी)पप्पू यादवराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमभारतेन्दु युग🡆 More