अक्का महादेवी

अक्का महादेवी (ಅಕ್ಕ ಮಹಾದೇವಿ) वीरशैव पंथ संबंधी कन्नड़ कविता में प्रसिद्ध हस्ती थीं।अक्का महादेवी का जन्म 12वीं शताब्दी में दक्षिण भारत के कर्णाटक राज्य में 'उदुतदी' नामक स्थान पर हुआ। । इनके वचन कन्नड़ गद्य में भक्ति कविता में ऊंचा योगदान माने जाते हैं। इन्होंने कुल मिलाकर लगभग ४३० वचन कहे थे, जो अन्य समकालीन संतों के वचनों की अपेक्षा कम हैं। फिर भी इन्हें वीरशैव पंथ के अन्य संतों जैसे बसव, चेन्न बसव, किन्नरी बोम्मैया, सिद्धर्मा, अलामप्रभु एवं दास्सिमैय्या द्वारा ऊंचा दर्जा दिया गया है। बारहवीं शताब्दी की प्रख्यात कन्नड़ कवियत्री- अक्का महादेवी एक परम शिव भक्त थीं। पिता निर्मल शेट्टी और माता सुमति की सुपुत्री महादेवी जी का जन्म शिवमोग्गा जिले के शिकारिपुर तालुक के गाँव में लगभग सन ११३० ई.

में हुआ। इनके माता- पिता शिव भक्त थे। १० वर्ष की आयु में महादेवी ने शिवमंत्र की दीक्षा प्राप्त की। इन्होंने अपने द्वारा रचित अनेक कविताओं में भगवान शिव का सजीव चित्रण किया है। यह प्रभु की सगुण भक्ति करती। भक्ति भाव के चार प्रकार (दास्य, सखा, वात्सल्य, और माधुर्य भाव ) में, महादेवी जी की अपने इष्ट के प्रति माधुर्य भक्ति थी। यह भगवान शिव को “चेन्नमल्लिकार्जुन” अर्थात् “सुन्दर चमेली के फूल के समान श्वेत, सुन्दर प्रभु !” कहकर संबोधित करतीं। इन्होंने भगवान शिव को ही अपना पति माना। उत्तर भारत की भक्तिमति मीराबाई (Meerabai) के कृष्ण-प्रेम के समान ही महादेवी जी की भगवान शिव में प्रीति थी। इनका वैवाहिक जीवन भी कुछ-कुछ मीराबाई के जीवन के समान ही था।


अक्का महादेवी
An idol of Akkamahadevi installed in a temple at her birth-place, Udathadi
अक्का महादेवी
A statue of Akkamahadevi installed at her birth-place, Udathadi

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

कन्नड़बसवलिंगायत मत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

पर्यावरणभारतीय जनता पार्टीकश्यप (जाति)कोशिकासट्टालड़कीशाह जहाँशिवअरविंद केजरीवालशक्ति पीठहर हर महादेव (2022 फिल्म)कर्णरामदेववैद्यनाथ मन्दिर, देवघरमुद्रा (करंसी)नामसाथ निभाना साथियाआशिकीकार्बोहाइड्रेटहिन्दी भाषा का इतिहासबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररॉयल चैलेंजर्स बैंगलौररामधारी सिंह 'दिनकर'सत्य नारायण व्रत कथाऔद्योगिक क्रांतिहस्तमैथुनजय श्री कृष्णामूल अधिकार (भारत)अरुण गोविलअखण्ड भारतसाइमन कमीशनबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीस्वास्थ्यमिथुन चक्रवर्तीविराट कोहलीहनुमान चालीसाआसनलोक सभापर्यावरण संरक्षणमानचित्रहम साथ साथ हैंलाल सिंह चड्ढासमाजवादी पार्टीरूसप्रथम विश्व युद्धअक्षय तृतीयाशुंग राजवंशसैम मानेकशॉभारत की राजनीतिबीकानेरलोक साहित्यमानव का विकासअन्य पिछड़ा वर्गशुक्रभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)कोलकातामौर्य राजवंशकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डतमन्ना भाटियालता मंगेशकरहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यभारत के रेल मंत्रीहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रक्लियोपाट्रा ७पंचायती राजजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रमुलायम सिंह यादवमैथिलीशरण गुप्तमानव लिंग का आकारमहावीरभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीराम तेरी गंगा मैलीखाटूश्यामजीभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हकैटरीना कैफ़संयुक्त राष्ट्र🡆 More