अंधेरा

अंधेरा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक ऐसी स्थिति है जिसमें प्रकाश का अभाव होता है और जिसमें किसी दृश्य को स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता है। दूसरे शब्दों में जब प्रकाश किसी वस्तु या स्थान पर पड़े ही नहीं और इस कारण मानव नैत्र उस वस्तु और स्थान को देखने में असमर्थ हो तो उस स्थिति को अंधेरा कहा जाता है।

अंधेरा
अन्धकार के मध्य से प्रकाश का प्रस्फुटन

भौतिक विज्ञान के अनुसार किसी वस्तु को अंधेरे में माना जाता है जब वह फोटॉन को अवशोषित कर लेती है, जिसके फलस्वरूप वह अन्य वस्तुओं की तुलना में धुंधली दिखाई देती है। दूसरे शब्दों में जब किसी वस्तु से प्रकाश टकराता है तो वह वस्तु प्रकाश को परावर्तित कर देती है जिसके बाद वही प्रकाश वस्तु से परावर्तित होकर जब हमारी आँखों से टकराता है तो हम उस वस्तु को देख पाते हैं किन्तु किसी कारणवश जब प्रकाश का अधिकांश या पूर्ण हिस्सा अवशोषित होकर या अन्य रूप से लुप्त हो जाता है तो हम उस वस्तु को सही से नहीं देख पाते हैं क्योंकि मानव दृष्टि प्रकाश के अभाव में किसी भी चीज़ को देख पाने में सक्षम नहीं है। प्रकाश का स्तर अपर्याप्त होने से दृष्टि पटल पर रंग संवेदनशील प्रकाशग्राही कोशिका निष्क्रिय हो जाती हैं। इसी स्थिति को हम अंधेरा कह सकते हैं। वैंटाब्लैक के नाम से जाना जाने वाला पदार्थ अब तक ज्ञात सबसे गहरे पदार्थों में से एक है, जो खुद पर पड़ने वाले 99.965% प्रकाश को अवशोषित कर लेता है।

कई संस्कृतियों में अंधेरा एक भावनात्मक अर्थ रखता है जहाँ अंधेरा शब्द दुःख या पूर्वाभास की भावना का वर्णन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। साथ ही अंधेरे का संबंध रात्रि से भी है, जो तब होती है जब सूर्य क्षितिज से 18° से अधिक नीचे होता है।

अंधेरे का एक वैज्ञानिक माप भी है, जिसे बोरटल स्कैल कहा जाता है, यह एक विशेष स्थान पर रात के आकाश और सितारों की चमक और उस स्थान पर खगोलीय पिंडों के अवलोकन क्षमता को परिभाषित करने के काम आता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

प्रकाशवस्तु

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कोशिकागरुड़ पुराणमनमोहन सिंहजन गण मनभजन लाल शर्माप्राचीन भारततेरे नामपतञ्जलि योगसूत्रअरविंदर सिंह लवलीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसआदिवासी (भारतीय)मनुनर्मदा बचाओ आंदोलनएजाज़ खानमिस्रहम साथ साथ हैंसाँची का स्तूपकृष्णा अभिषेकपप्पू यादवराजनीतिलाल सिंह चड्ढाज्योतिष एवं योनिफलआयुष शर्माफ्लिपकार्टरागिनी खन्नाधर्मेन्द्रसत्रहवीं लोक सभासुनील नारायणसांवरिया जी मंदिरसॉफ्टवेयरऋतुराज गायकवाड़प्रधानमन्त्रीसोनादक्षिणभारत के राजनीतिक दलों की सूचीपृथ्वी की आतंरिक संरचनास्मृति ईरानीसूरदासमहाजनपदकोलकाताकेनुसरत जहानमहाराष्ट्रकिसी का भाई किसी की जानहस्तमैथुनसत्य नारायण व्रत कथासलमान ख़ानकहो ना प्यार हैव्यंजन वर्णसुमित्रानन्दन पन्तसच्चर कमिटीसतत तथा व्यापक मूल्यांकनबवासीरमहाराष्ट्र दिवसशिवधर्मो रक्षति रक्षितःअर्थशास्त्रझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमुग़ल साम्राज्यभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणरसिख सलामबुद्धिमेंहदीपुर बालाजीविष्णु सहस्रनामरामेश्वरम तीर्थऔरंगज़ेबअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसवर्साय की सन्धिपरामर्शहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालदर्शनशास्त्रयूट्यूबबर्बरीककार्यसूचीक़यामत से क़यामत तकलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूची🡆 More