मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह (1580–1612 CE) (उर्दू: محمد قلی قطب شاہ) गोलकोंडा के क़ुतुब शाही वंश के पांचवें सुल्तान थे। इनहों ने हैदराबाद शहर की नींव रखी और चार मिनारा का भी निर्माण करवाया। वह एक सक्षम प्रशासक थे और उनके शासन को कुतुब शाही राजवंश के उच्च दौर में से एक माना जाता है। वह 1580 में 15 साल की उम्र में सिंहासन पर बैठे और 31 साल तक शासन किया।
मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह | |
---|---|
क़ुतुब शाही वंश के पांचवें सुल्तान | |
शासनावधि | 1580–1611 |
पूर्ववर्ती | इब्राहीम क़ुली क़ुतुब शाह |
उत्तरवर्ती | सुल्तान मुहम्मद क़ुतुब शाह |
जन्म | 1565 गोल्कोंडा, हैदराबाद, मुगल भारत (अब तेलंगाना राज्य में है।) |
निधन | 11 जनवरी 1612 दौलत खान-ए-अली पैलेस, हैदराबाद (भारत), मुग़ल सल्तनत, (आज तेलंगाना भारत में है।) |
घराना | बनू हाशिम, क़ुतुब शाही |
पिता | इब्राहीम क़ुली क़ुतुब शाह |
मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह इब्राहीम क़ुली क़ुतुब शाह के तीसरे पुत्र थे। और संपूर्ण रूप से फारसी, तेलुगु और उर्दू के कवी थे। और यह पहले साहब-ए-दीवान उर्दू शायर भी थे। इन की कविताओं में "गज़ल-ए-मुसलसिल" की रीती पाई जाती है। इन की कुल्लियात (कविता कोश) में 1800 पृश्ट है, जिन में आधे गज़ल, १०० पृश्टों पर क़सीदा, बाक़ी ३०० पृश्ट पर मर्शिया और मसनवी थी।
हैदराबाद को 1591 में मुसी नदी के दक्षिणी किनारे पर बनाया और स्थापित किया। मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने ईरान के आर्किटेक्ट को शहर बनाने के लिए बुलाया, और बहतरीन प्लान के साथ बनाया। हैदराबाद को हैदर के शहर के रूप में नामित किया गया। राशिदून ख़लीफ़ा में चौथे ख़लीफ़ा अली इब्न अबी तालिब का नाम हैदर भी था, इस नाम से इस शहर का नाम "हैदर आबाद" रखा। मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने भी चारमीनार का निर्माण किया, जो हैदराबाद का सबसे पहचानने वाला प्रतीक है।
कुली कुतुब शाह अरबी, फारसी और तेलुगू भाषा के एक विद्वान थे। उन्होंने उर्दू, फारसी, और तेलगु में कविता लिखी उनकी कविता "कुल्लियत-ए-कुली कुतुब शाह" नामक एक खंड में संकलित हुई है। मुहम्मद कुली कुतुब शाह को पहले साहेब-ए-दीवान उर्दू कवि होने का गौरव प्राप्त था और फ़ारसी / उर्दू कविता के प्रचलित शैलियों में एक नई संवेदना शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।
पूर्वाधिकारी इब्राहीम क़ुली क़ुतुब शाह | क़ुतुब शाही वंश 1518–1687 | उत्तराधिकारी सुलतान मुहम्मद क़ुतुब शाह |
Muhammad Quli Qutb Shah से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.