नारायणी देवी वर्मा

श्रीमती नारायणी देवी वर्मा ( -- 12 मार्च, 1977) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वे महान स्वतंत्रता सेनानी माणिक्यलाल वर्मा की पत्नी थीं।

नारायणी देवी का जन्म सिंगोली गाँव में हुआ था जो वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में है। उनके पिता का नाम रामसहाय भटनागर था। बारह वर्ष की अल्पायु में ही उनका विवाह माणिक्यलाल वर्मा के साथ कर दिया गया। किसानों व आम जनता पर राजा जागीरदारों के अत्याचार देखकर माणिक्यलाल वर्मा ने आजीवन किसानों, दलितों व गरीबों को सेवा का संकल्प लिया तो नारायणी देवी इस व्रत में उनकी सहयोगिनी बनीं। माणिक्यलाल वर्मा के जेल जाने पर परिवार के पालन-पोषण के साथ ही नारायणी देवी ने घर-मोहल्लों में जाकर लोगों को पढ़ाना एवं शोषण के खिलाफ महिलाओं को तैयार करने के कार्य किये। वे अपनी सहयोगिनियों के साथ घर-घर जागृति संदेश पहुँचातीं और लोगों को बेगार, नशा प्रथा एवं बाल-विवाह के विरुद्ध आवाज उठाने एवं संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा देतीं।उन्होंने डूंगरपुर रियासत में खड़लाई में भीलों के मध्य शिक्षा प्रसार द्वारा जागृति पैदा करने का कार्य भी किया।

सन 1939 ई. में प्रजामण्डल के कार्यों में भाग लेने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। इसके बाद 1942 ई. में भारत छोड़ो आन्दोलन में भाग लेने के कारण पुनः जेल जाना पड़ा। 1944 ई. में वे भीलवाड़ा आ गईं और यहाँ 14 नवम्बर, 1944 को महिला आश्रम संस्था की स्थापना की। यहाँ प्रौढ़ शिक्षा व प्रसूति गृह का संचालन भी किया।

श्रीमती नारायणी देवी 1970 से 1976 ई. तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। 12 मार्च, 1977 को उनका निधन हो गया। इनकी स्मृति में भीलवाड़ा के विजय सिंह पथिक नगर में एक नारायणी देवी वर्मा महिला अध्यापक प्रशिक्षण महाविद्यालय स्थापित किया गया है।

सन्दर्भ

Tags:

माणिक्यलाल वर्मा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बिरसा मुंडाअमिताभ बच्चनयहूदी धर्मगुड फ़्राइडेविशेषणब्लू (2009 फ़िल्म)हिन्दू वर्ण व्यवस्थावल्लभ भाई पटेलबांके बिहारी जी मन्दिरफ़ज्र की नमाज़भारत छोड़ो आन्दोलनकबीरतिलक वर्माधनंजय यशवंत चंद्रचूड़हैदराबादभीमराव आम्बेडकरबिहार जाति आधारित गणना 2023सीमा सुरक्षा बलबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)मानव कंकालकार्ल मार्क्सलखनऊमेवाड़ की शासक वंशावलीसातवाहनमैहरगुप्त राजवंशमिलियनराजेश खन्नाराजनीतिक दर्शनउज्जैनगौतम बुद्धमनीष सिसोदियामूल अधिकार (भारत)हिमाचल प्रदेशसकल घरेलू उत्पादएनरिच नॉर्टेसोनू निगमअशोकभारत में धर्ममधुशिव पुराणभाखड़ा नांगल परियोजनायोद्धा (2023 फ़िल्म)राजनीति विज्ञानलाल क़िलासनातन धर्म के संस्कारमगध महाजनपदरानी लक्ष्मीबाईनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)महात्मा गांधीबैंकनवादा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअरुण गोविलहम साथ साथ हैंगयाभारत का भूगोलनीम करौली बाबाखिलाड़ी (२०२२ फिल्म)यशस्वी जायसवालआर्य समाजकरणी माता मन्दिर, बीकानेरकोलेस्टेरॉलफाॅरइवर लिवींग प्रोडक्ट इंटरनेशनलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकामाख्याराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीसंदीप शर्मामदारध्रुव जुरेलजीमेलराव राजेन्द्र सिंहराज्यअरुणाचल प्रदेशबाणभट्टछत्तीसगढ़पलाश🡆 More