ज़ोलोतोय रोग

ज़ोलोतोय रोग (रूसी: Золотой Рог, अंग्रेज़ी: Zolotoy Rog) एक सींग के आकार वाली समुद्री खाड़ी है जिस से रूस के सुदूर पूर्वी प्रांत प्रिमोर्स्की क्राय का तट लगता है। यह खाड़ी आगे चलकर जापान सागर में मिल जाती है। इसके सींगनुमा आकार की लम्बाई सात किलोमीटर है और चौड़ाई लगभग दो किलोमीटर है। पानी की गहराई २० से २७ मीटर के दरमियान है। अपने आकार की वजह से यह एक बढ़िया प्राकृतिक बंदरगाह है, जिस वजह से इसके मुख पर स्थित व्लादिवोस्तोक नगर भी फला-फूला है।

ज़ोलोतोय रोग
अंतरिक्ष से ज़ोलोतोय रोग खाड़ी (चित्र के बीच में सींग या ऊँगली के आकार वाला पानी का क्षेत्र) और व्लादिवोस्तोक शहर का नज़ारा
ज़ोलोतोय रोग
ज़ोलोतोय रोग खाड़ी का मुख और इसके इर्द-गिर्द बसा व्लादिवोस्तोक शहर

नाम की उत्पत्ति और इतिहास

१९वीं शताब्दी में चीनी स्रोतों में इसे खाड़ी को 'गामत खाड़ी' बुलाया गया है। सन् १८५० के दशक में एक फ़्रांसिसी जहाज़ ने यहाँ कुछ देर के लिए लंगर डाला था और यह पहली ज्ञात यूरोपीय नौका थी जो कुछ समय के लिए ज़ोलोतोय खाड़ी में रुकी। कुछ वर्षों बाद क्रीमिया के युद्ध के दौरान 'विन्चॅस्टर' नाम की ब्रिटिश जंगी नौका ने भी यहाँ लंगर डाला और इसे 'मई बन्दरगाह' (Port May, पोर्ट मे) का नाम दिया। १८५९ मे रूस के राजदरबार से सम्बन्ध रखने वाले निकोलाय मुरावयोव-अमूर्स्की (Никола́й Муравьёв-Аму́рский) ने जब इस बंदरगाह तो देखा तो उन्हें यह तुर्की के इस्तानबुल शहर की बंदरगाह से मिलती जुलती लगी। उस बंदरगाह का नाम 'सोने का सींग' (तुर्की: Altın Boynuz, अल्तिन बोयनुज़; अंग्रेज़ी: Golden Horn, गोल्डन हॉर्न) है। इसलिए उन्होने इस बंदरगाह का नाम रूसी भाषा में 'ज़ोलोतोय रोग', रखा जिसका अर्थ भी 'सोने का सींग' है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाजापान सागरप्रिमोर्स्की क्रायरूसी भाषाव्लादिवोस्तोक

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जयप्रकाश नारायणमानव भूगोलओंकारेश्वर मन्दिरग्रीनहाउस प्रभावगुर्दाभारतीय दर्शनहोमी जहांगीर भाभाभूपेश बघेलहिन्दू देवी देवताओं की सूचीबौद्ध धर्मयहूदी धर्मनमाज़भारत-चीन सम्बन्धसट्टापाटन देवीविक्रम संवतहिमालयअयोध्याराजीव दीक्षितभारतीय अर्थव्यवस्थातुलसीदासपर्यावरण संरक्षणवाट्सऐपनई शिक्षा नीति 2020नेपोलियन बोनापार्टधर्मभारत की पंचवर्षीय योजनाएँभारतीय रुपयास्वास्थ्यशैक्षिक मनोविज्ञानसाथ निभाना साथियारामचरितमानसभारतीय संविधान का इतिहासगणतन्त्र दिवस (भारत)बाघक्रिकेटभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलआदमसामाजिक गतिशीलतापृथ्वीराज चौहानकोलकाताजीवाणुफिरोज़ गांधीशिवलिंगशहीद दिवस (भारत)मौर्य राजवंशजीमेलमहाराष्ट्रज़ुबिन नौटियालसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'जनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीयकृतभारत में यूरोपीय आगमनजैव विविधतामगध महाजनपदउत्तर प्रदेशविचारधाराकार्ल मार्क्सरश्मिका मंदानाअली इब्न अबी तालिबछायावादसिकंदराबादबिरसा मुंडापीलियाक्लियोपाट्रा ७पारिस्थितिकीभूत-प्रेतहोम रूल आन्दोलनराजनीतिक दलहिंगलाज माता मन्दिरसालासर बालाजीदेवनागरीफ़ज्र की नमाज़हम साथ साथ हैंमध्यकालीन भारतसूरदासरघुराज प्रताप सिंहपठान (फ़िल्म)🡆 More