खड्ग प्रसाद शर्मा ओली: नेपालके राजनीतिज्ञ

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म :२२ फ़रवरी १९५२) नेपाल के एक राजनेता हैं जो १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे। वे नेपाल में 'के० पी० ओली' के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली वहाँ के प्रथम प्रधानमंत्री बने। ओलीटिक्स शब्द इनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के लिये प्रयुक्त होता है।

श्रीमान्
खड्ग प्रसाद शर्मा ओली
आधिकारिक चित्र, 2021

पद बहाल
15 फ़रबरी 2018 – १३ जुलाई २०२१
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी
पूर्वा धिकारी शेर बहादुर देउवा
उत्तरा धिकारी शेर बहादुर देउवा
पद बहाल
12 अक्टूबर 2015 – 4 अगस्त 2016
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी
पूर्वा धिकारी सुशील कोइराला
उत्तरा धिकारी पुष्पकमल दाहाल

नेपाल के उप प्रधान मंत्री
पद बहाल
11 फ़रवरी 2014 – 10 अक्टूबर 2015

जन्म 22 फ़रवरी 1952 (1952-02-22) (आयु 72)
तेर्हथुम जिल्ला, नेपाल
राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट –लेनिनिस्ट)
जीवन संगी राधिका शाक्य
धर्म हिन्दू धर्म
जालस्थल kpsharmaoli.com

जन्म

खड्गप्रसाद ओली के जन्म २२ फ़रबरी १९५२ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था । उनके पिता पण्डित मोहन प्रसाद ओली तेर्हथुम जिला के निवासी थे । मोहन प्रसाद एक ज्योतिष भी थे । बाल्यकाल में ही उनकी माता का देहान्त हो गया था , इसलिये उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया था ।

शिक्षा

इन्होंने कक्षा १० (स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट ) वर्ष १९७१ ई ० ( वि० सं० -२०२८ ) में उत्तीर्ण की। पढ़ने में कमज़ोर तथा राजनीति में अति सक्रिय होने के कारण आगे की औपचारिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके । ओली को हिंदी और नेपाली भाषाओँ की पुस्तकें पढ़ने में रूचि है ।

राजनीतिक सफ़र

जुलाई २०१४ में ओली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट -लेनिनिस्ट ) के अध्यक्ष चुने गए। यह अधिकारी कैबिनेट में १९९४-१९९५ में गृह मंत्री बने। वर्ष २००६ में अंतरिम सरकार में उप प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री बने। अक्टूबर २०१५ में सुशील कोइराला को पराजित कर नेपाल के प्रधान मंत्री बने। ओली को झापा ज़िले के कई संसदीय क्षेत्रों से साल 1991, 1994 और 1999 में संसद का सदस्य चुना गया। इसी ज़िले से 1966 में उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इन्होने सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार के रूप में 2013 में संविधान सभा के चुनाव में झापा -७ सीट जीत ली। ओली ४ फ़रवरी २०१४ को सी पी एन-यू एम एल के अध्यक्ष झलनाथ खनल को संसदीय दल के नेता के चयन में २३ मतों से पराजित कर संसदीय दल के नेता निर्वाचित हुए।

प्रधानमंत्री

  • नेपाल का नया संविधान लागू होने पर ओली सुशील कोइराला को पराजित कर पहले प्रधान मंत्री बने और दिनांक १२ अक्टूबर २०१५ को प्रधान मंत्री के पद पर आसीन हुए।
  • २४ जुलाई २०१६ को अल्पमत में आ जाने पर राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

नेपाल में जनतंत्र

प्रथम बार नेपाल में लोकतान्त्रिक संविधान लागू होने पर सी पी एन -यू एम एल के उम्मीदवार के पी शर्मा ओली नेपाल के प्रधान मंत्री निर्वाचित हुए। ओली को १४ राजनीतिक दलों के ३३७ सांसदों और एक निर्दलीय संसद का समर्थन प्राप्त था। इस निर्वाचन में ओली को ३३८ और सुशील कोइराला को २४९ मत प्राप्त हुए।

सन्दर्भ

Tags:

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली जन्मखड्ग प्रसाद शर्मा ओली राजनीतिक सफ़रखड्ग प्रसाद शर्मा ओली प्रधानमंत्रीखड्ग प्रसाद शर्मा ओली नेपाल में जनतंत्रखड्ग प्रसाद शर्मा ओली सन्दर्भखड्ग प्रसाद शर्मा ओलीनेपालनेपाल का संविधाननेपाल के प्रधानमंत्रियों की सूची

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गूगल इमेज लेबलरकिशोरावस्था१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामहिन्दी व्याकरणअशोकन्यूटन के गति नियममार्क्सवादभारत की राजनीतिसमाजशास्त्रलाल सिंह चड्ढाशास्त्रीय नृत्यसांख्यिकीराष्ट्रीय सेवा योजनापर्यटनकाशी विश्वनाथ मन्दिरशाह जहाँहम आपके हैं कौनपहाड़ी चित्रकला शैलीअहिल्याबाई होल्करगुड़ी पड़वाजरनैल सिंह भिंडरांवालेजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रबिहार के राज्यपालों की सूचीक्योटो प्रोटोकॉलकश्यप (जाति)अलंकार (साहित्य)चन्द्रशेखर आज़ादचमारकुंडली भाग्यश्रीनिवास रामानुजन्सांवरिया जी मंदिरवायु प्रदूषणहल्दीघाटी का युद्धशहतूतरामभद्राचार्यकेन्द्रीय विद्यालययादवमहाभारत की संक्षिप्त कथाहज़रत निज़ामुद्दीनक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीभारतेन्दु हरिश्चंद्रनेतृत्वभारत का प्रधानमन्त्रीअलाउद्दीन खिलजीईशा की नमाज़भारतीय अर्थव्यवस्थाइस्लाम का इतिहासदुर्गा पूजाअन्य पिछड़ा वर्गपानीपत के युद्धराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीफ़्रान्सीसी क्रान्तिप्रबन्धनपवन सिंहभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशरामचरितमानसआवर्त सारणीविटामिनद्रौपदी मुर्मूमानव कंकालमुग़ल शासकों की सूचीमगध महाजनपदराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीउधम सिंहचिपको आन्दोलनशक्ति पीठहिमाचल प्रदेशजीव विज्ञानपृथ्वी सम्मेलनज्योतिराव गोविंदराव फुलेकात्यायिनीपाटन देवीपत्रकारितामहिला सशक्तीकरणरामहिन्दू पंचांगभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीकैटरीना कैफ़🡆 More