किंग ऑफ पॉप

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है।

किंग ऑफ पॉप
पृष्ठभूमि

१९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए।

माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

१९५८२००९२५ जून२९ अगस्त

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

चित्रकूट धामअलंकार (साहित्य)चाणक्यजीव विज्ञानहरमनप्रीत कौरसत्य नारायण व्रत कथासर्वनामअकबरलाल क़िलाहरिमन्दिर साहिबइस्लाम का इतिहासजलविद्युत ऊर्जालोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीसांख्यिकीभारत सरकारहिन्दू धर्मग्रन्थएचआइवीरक्तनई दिल्लीभारत में आरक्षणशेर शाह सूरीमुअनजो-दड़ोमानव का पाचक तंत्रखाद्य प्रसंस्करणकरणी माता मन्दिर, बीकानेरगेहूँउदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरणवैदिक सभ्यतादक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनहिन्दी की गिनतीअमीर ख़ुसरोपठान (फ़िल्म)मृत सागरसंधि (व्याकरण)चौरी चौरा कांडकार्बोहाइड्रेटदूधभानुप्रियादांडी मार्चराम मंदिर, अयोध्याप्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी के साधनजॉनी सिन्सअंतरिक्षमहान्यायवादी (भारत)मस्तानीहिमाचल प्रदेशभूगोलगोधरा काण्डएड्समहावीरशिक्षासाईबर अपराधकलाआवर्त सारणीहरे कृष्ण (मंत्र)देवों के देव... महादेवसमाजहिन्दूएडोल्फ़ हिटलरमिथुन चक्रवर्तीलोकतंत्रउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीपुणे समझौताभारत-चीन सम्बन्धझूम कृषिभारत की न्यायपालिकाराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीये रिश्ता क्या कहलाता हैकर्मचारी चयन आयोगगायत्री मन्त्रकात्यायिनीपलाशभारत का भूगोलउदारतावादजेम्स मिलहम आपके हैं कौनराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)चम्पारण सत्याग्रह🡆 More