होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है। द्वितीय विश्व युद्ध के प्रशांत युद्ध के हिस्से के रूप में होन्शू द्वीप विनाशकारी हवाई हमलों का लक्ष्य बन जाएगा। पहला हवाई हमला जो द्वीप और होम आइलैंड्स पर हमला करेगा, डूलिटल रेड होगा। बोइंग बी-29 सुपरफोर्ट्रेस की शुरुआत के साथ, टोक्यो की फायरबॉम्बिंग ऑपरेशन मीटिंगहाउस में समाप्त हो जाएगी, जो मानव इतिहास में सबसे विनाशकारी हवाई हमला है, जिससे केंद्रीय टोक्यो का 16 वर्ग मील (41 किमी2; 10,000 एकड़) नष्ट हो जाएगा, जिससे एक अनुमानित 100,000 नागरिक मारे गए, और दस लाख से अधिक बेघर हुए। जापान के आत्मसमर्पण करने और 2 सितंबर, 1945 को टोक्यो खाड़ी में यूएसएस मिसौरी (बीबी -63) पर जापान के समर्पण के जापानी साधन पर हस्ताक्षर करने से कुछ समय पहले हिरोशिमा और नागासाकी की परमाणु बमबारी में युद्ध समाप्त हो जाएगा।
जापानी भाषा में 'होन शू' का अर्थ 'मुख्य प्रांत' होता है।
होन्शू का अधिकतर भाग एक पहाड़ी इलाक़ा है जिसपर बहुत से ज्वालामुखी भी फैले हुए हैं। इस द्वीप पर अक्सर भूकंप आते रहते हैं और मार्च २०११ में आये ज़लज़ले ने पूरे द्वीप को अपनी जगह से २.४ मीटर हिला दिया था। जापान का सबसे ऊँचा पहाड़, ३,७७६ मीटर (१२,३८८ फ़ुट) लम्बा फ़ूजी पर्वत, होन्शू पर स्थित है और एक सक्रीय ज्वालामुखी है। इस पूरे द्वीप के मध्य में कुछ पर्वतीय श्रृंखलाएं चलती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से 'जापानी आल्प्स' (日本アルプス, Japanese Alps) के नाम से जाना जाता है। होन्शू पर कई नदियाँ स्थित हैं, जिनमें जापान की सबसे लम्बी नदी, शिनानो नदी (信濃川, Shinano River) भी शामिल है।
होन्शू के मध्य पूर्व में 'कान्तो मैदान' (Kanto plain) है, जहाँ भारी कृषि की परंपरा है और उद्योग बहुत विकसित है। टोक्यो शहर इसी मैदान में स्थित है। टोक्यो के अलावा ओसाका, कोबे, नागोया और हिरोशीमा जैसे कुछ अन्य महत्वपूर्ण नगर भी होन्शू पर ही स्थित हैं। कान्तो मैदान और नोबी मैदान नामक एक अन्य मैदानी क्षेत्र में चावल और सब्ज़ियों की भारी पैदावार होती है। इनके अतिरिक्त होन्शू पर सेब और अन्य फल भी उगाए जाते हैं।
प्रशासनिक रूप से होन्शू को पांच क्षेत्रों और ३४ प्रान्तों (प्रीफ़ॅक्चरों) में बांटा जाता है। होन्शू के इर्द-गिर्द के कुछ छोटे द्वीप भी इन्ही प्रान्तों में शामिल किये जाते हैं। होन्शू के क्षेत्र और उनके प्रांत इस प्रकार हैं:
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article होन्शू, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.