हाशमी रफ़संजानी

अकबर हाशमी रफ़संजानी (जन्म 25 अगस्त 1934 - मृत्यु 8 जनवरी 2017) (आयु 82) 1989 से 1997 के बीच दो बार ईरान के राष्ट्रपति रह चुके हैं। रफ़संजानी काफ़ी दिनों से सरकारी व्यवस्था का हिस्सा नहीं रहे हैं। रफ़संजानी को यथार्थवादी और परंपरावादी नेता माना जाता है। रफ़संजानी ने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पश्चिमी देशों के साथ संबंधों को नई दिशा दी और ईरान को एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित किया। रफ़संजानी ने ईरानी क्रांति के तुरंत बाद ख़ुद को एक ताक़तवर नेता के रूप में स्थापित किया और इस्लामी रिपब्लिकन पार्टी की स्थापना की। इस पार्टी ने 1987 तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन 1987 में यह पार्टी अंदरूनी मतभेदों की वजह से बिखर गई। हाशमी रफ़संजानी 1980 से 1988 तक ईरानी संसद, जिसे मजलिस कहा जाता है, के अध्यक्ष रहे। 1980 से 1988 तक चले ईरान-इराक़ युद्ध के आख़िरी वर्षों में आयतुल्ला ख़मेनेई ने रफ़संजानी को सशस्त्र सेनाओं का कार्यकारी कमांडर इन चीफ़ भी बनाया था।

Tags:

इस्लामी परामर्शक सभा (ईरान)ईरानईरान की इस्लामी क्रांतिईरान-इराक़ युद्ध

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

आतंकवादराजाराज चोल १रावणरिंकू सिंह (क्रिकेटर)लालबहादुर शास्त्रीपाण्ड्य राजवंशकर्नाटकअक्षय कुमारभारतीय स्टेट बैंकब्रह्मपुत्र नदीब्रिक्सहिन्दी व्याकरणमुनमुन सेनपरिसंचरण तंत्रसूरज पंचोलीचंगेज़ ख़ानपुनर्जागरणविक्रमादित्यसमाजशास्त्रतारक मेहता का उल्टा चश्मामेहंदीवायु प्रदूषणबाबा हरभजन सिंहकिसी का भाई किसी की जानपरशुरामनर्मदा नदीशिवराज सिंह चौहानहिन्दू धर्मग्रन्थप्रकाश राजहरभजन सिंहशहनाज़ गिलशुक्रअप्रैलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीरक्त समूहद्रौपदी मुर्मूभारतीय दण्ड संहिताअज्ञेयप्रेमचंदचाणक्यनीतिप्राचीन मिस्रबिहार के राज्यपालों की सूचीमीरा बाईराजेन्द्र चोल प्रथमपर्यावरण संरक्षणअष्टाङ्गहृदयम्चन्द्रचूड़ सिंहसंघ लोक सेवा आयोगजंतर मंतर, दिल्लीयूट्यूबअली इब्न अबी तालिबएशियाकलामैहरबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रबर्बरीकसरस्वती देवीहर हर महादेव (2022 फिल्म)तरबूज़हिन्दीरामधारी सिंह 'दिनकर'मराठा साम्राज्यबारहखड़ीभारत के राष्ट्रपतिभारत के विश्व धरोहर स्थलबृहस्पति (ग्रह)पाल वंशमहाराणा प्रतापसाईबर अपराधचाणक्यबिहार के जिलेभारत के लोक नृत्यहिन्दू धर्म का इतिहासभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनकुर्मीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीओजोन परतपानीपत का प्रथम युद्ध🡆 More