सी॰ डी॰ देशमुख: भारतीय राजनीतिज्ञ

सी॰डी॰ देशमुख (पूरा नाम: चिन्तामणि द्वारकानाथ देशमुख, जन्म: 14 जनवरी 1896, मृत्यु: 2 अक्टूबर 1982) भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर थे, जिन्हें 1943 में ब्रिटिश राज द्वारा नियुक्त किया गया। ब्रिटिश राज ने उन्हें सर की उपाधि दी थी। इसके पश्चात् उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारत के तीसरे वित्त मंत्री के रूप में भी सेवा की।

सर
चिन्तामणि द्वारकानाथ देशमुख
सी॰ डी॰ देशमुख: प्रारम्भिक जीवन, प्रशासनिक जीवन, राजनीतिक जीवन
सी॰डी॰देशमुख (बायें), पालम हवाई अड्डे पर (1952)

कार्यकाल
29 मई 1950–1957
प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु
पूर्वा धिकारी जॉन मथाई
उत्तरा धिकारी टी. टी. कृष्णमाचारी

कार्यकाल
1943–49
पूर्वा धिकारी जेम्स ब्रेड टेलर
उत्तरा धिकारी बेनेगल रामा राव

भारतीय रिजर्व बैंक के उप गवर्नर
कार्यकाल
22.12.1941 से 10.08.1943
पूर्वा धिकारी जेम्स ब्रेड टेलर

जन्म 14 जनवरी 1896
नाते, महाड, रायगढ़, महाराष्ट्र
मृत्यु 2 अक्टूबर 1982(1982-10-02) (उम्र 86)
राष्ट्रीयता भारतीय
शैक्षिक सम्बद्धता कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
धर्म हिन्दू

प्रारम्भिक जीवन

सी॰डी॰ देशमुख का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के नाते में एक चन्द्रसेनिया कायस्थ प्रभु परिवार में प्रतिष्ठित वकील द्वारिकानाथ गणेश देशमुख के यहाँ 14 जनवरी 1896 ई. को हुआ। इनकी माता का नाम भागीरथीबाई था, जो एक धार्मिक महिला थी। इनका बचपन रायगढ़ ज़िले के रोहा में ही बीता। इनका परिवार अत्यंत समृद्ध था और भूमि जोत पृष्ठभूमि की सार्वजनिक सेवा की एक परंपरा से जुड़ा हुआ था। देशमुख का एक शानदार अकादमिक कैरियर रहा है। उन्होने बंबई विश्वविद्यालय से 1912 में मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और संस्कृत में पहली बार छात्रवृत्ति प्राप्त किया। इसके पश्चात 1917 में उन्होने यीशु कॉलेज, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड से वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूविज्ञान के साथ स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की, जहाँ उन्हें वनस्पति विज्ञान में फ्रैंक स्मार्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंतत: वे 1918 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रहे।

● DRTC का उद्घाटन - सी॰डी॰ देशमुख

● "विश्वविद्यालय ग्रंथालय विश्वविद्यालय का हृदय स्थल होता है" यह कथन किसका है  -   सी॰डी॰ देशमुख

प्रशासनिक जीवन

लंदन से आई॰सी॰एस॰ (भारतीय सिविल सेवा) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे भारत में विभिन्न पदों पर काम करते रहे।उन्होंने भारत की ब्रिटिश राज के प्रतिनिधि के रूप में वर्षों तक 'विश्व बैंक' और 'अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष' के गवर्नर के रूप में भी काम किया।

राजनीतिक जीवन

1949 ई॰ में आई॰सी॰एस॰ से सेवानिवृत्त होने के बाद वे भारतीय संसद के सदस्य और 'योजना आयोग' के सदस्य बनाये गए। 1950 में उन्हें देश के वित्त मंत्री के रूप में नेहरू जी के मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश के निर्माण के आंदोलन के समय देशमुख ने वित्त मंत्री का पद तो त्याग दिया, किंतु उनको अन्य महत्त्वपूर्ण पद मिलते गए। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष बने और दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति बनाये गए। देशमुख को 1975 में राष्ट्रपति ने पद्म विभूषण के अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं।

व्यक्तिगत जीवन

उनका विवाह एक अंग्रेज महिला से हुआ था, जिससे उन्हें एक बेटी थी, किन्तु 1946 में दाम्पत्य जीवन में मतभेद के दृष्टिगत सुलह का प्रयास विफल हुआ और उनकी पहली पत्नी इंग्लैंड लौट गईं। बाद में 1952 में 57 वर्ष की उम्र में उन्होंने 43 वर्ष की एक नि: संतान विधवा, स्वतंत्रता सेनानी,कांग्रेस पार्टी और लोकसभा की सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाबाई देशमुख से शादी कर ली।

सम्मान और पुरस्कार

मृत्यु

सी॰डी॰ देशमुख की मृत्यु 2 अक्टूबर 1982 को हुई।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

सी॰ डी॰ देशमुख प्रारम्भिक जीवनसी॰ डी॰ देशमुख प्रशासनिक जीवनसी॰ डी॰ देशमुख राजनीतिक जीवनसी॰ डी॰ देशमुख व्यक्तिगत जीवनसी॰ डी॰ देशमुख सम्मान और पुरस्कारसी॰ डी॰ देशमुख मृत्युसी॰ डी॰ देशमुख सन्दर्भसी॰ डी॰ देशमुख बाहरी कड़ियाँसी॰ डी॰ देशमुखब्रिटिश राजभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के वित्त मंत्रीभारतीय रिज़र्व बैंकभारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

छत्तीसगढ़अंतरराष्ट्रीय संबंध सिद्धांतपरिवारगुप्त राजवंशहोलीशहीद दिवस (भारत)मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीमहिला सशक्तीकरणहज़रत निज़ामुद्दीनखो-खोमहाराष्ट्रअंग्रेज़ी भाषाअलाउद्दीन खिलजीकृष्णभारतीय सिनेमाबक्सर का युद्धझारखण्ड के जिलेभारतीय थलसेनासाम्यवादभारत तिब्बत सीमा पुलिसशाह जहाँकैलास पर्वतमुअनजो-दड़ोविंध्यवासिनी देवीउदित नारायणभारतीय दण्ड संहिताजय श्री रामभागवत पुराणए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामवेदव्यासदीपिका पादुकोणओजोन ह्रासभाषादिल्ली सल्तनतरैयतवाड़ीचाणक्यआधार कार्डस्वास्थ्य शिक्षाआगरा का किलामृत सागरतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिराजस्थानमार्क्सवादनवीकरणीय संसाधनरामेश्वरम तीर्थन्यूनतम मजदूरी अधिनियम, १९४८तरावीहकरणी माता मन्दिर, बीकानेरमहाभारत की संक्षिप्त कथाश्रीमद्भगवद्गीतासाँची का स्तूपभूपेश बघेलहिंदी साहित्य का इतिहास (पुस्तक)तुलनात्मक राजनीतिपर्यावरणवाल्मीकिभारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षकक़ुतुब मीनारशनि (ग्रह)व्यक्तित्वटीपू सुल्तानक्षत्रिययीशुसंघ सूचीअफ़ीमईसाई धर्मरामधारी सिंह 'दिनकर'तराइन का युद्धमहान्यायवादी (भारत)गोधरा काण्डप्रेम मन्दिरअकबर के नवरत्नशक्ति पीठकोणार्क सूर्य मंदिरपश्चिम बंगालगंगा नदीशहतूतगुरु गोबिन्द सिंह🡆 More