वेल्स के राजकुमार जॉर्ज

वेल्स के राजकुमार जॉर्ज (जॉर्ज अलेक्जेंडर लुइस; जन्म 22 जुलाई 2013) ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य हैं। वह विलियम, वेल्स के राजकुमार और कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी की सबसे बड़ी संतान हैं। जॉर्ज यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय के सबसे बड़े पोते भी हैं और अपने पिता के बाद ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी की पंक्ति में दूसरे स्थान पर हैं।

वेल्स के राजकुमार जॉर्ज
वेल्स के राजकुमार जॉर्ज
राजकुमार जॉर्ज
जन्म22 जुलाई 2013 (2013-07-22) (आयु 10)
सेंट मैरी अस्पताल, लंदन, इंग्लैण्ड
पूरा नाम
जॉर्ज अलेक्जेंडर लुई
घरानाहाउस ऑफ़ विंडसर
पिताविलियम, वेल्स के राजकुमार
माताकैथरीन, वेल्स की राजकुमारी
धर्मचर्च ऑफ़ इंग्लैंड

जन्म

राजकुमार विलियम अपनी पत्नी की गर्भावस्था के अंतिम दौर में दो सप्ताह के अवकाश पर थे, जो रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना के कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। 22 जुलाई 2013 की सुबह डचेस को शुरुआती प्रसव वेदना के साथ सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती किया गया। राजकुमार जॉर्ज का जन्म ब्रिटिश समय के अनुसार शाम चार बजकर 24 मिनट (समन्वित सार्वत्रिक समय अनुसार तीन बजकर चौबीस मिनट) पर हुआ और जन्म के समय उनका वजन आठ पाउण्ड छह औंस (तीन किलो 628 ग्राम) था। डचेज़ ने बच्चे को अस्पताल के प्राइवेट लिंडो विंग में जन्म दिया तब उनके पति उनके साथ ही थे। इसी स्थान पर डायना ने क्रमशः 1982 और 1984 में अपने बेटों राजकुमार विलियम और राजकुमार हैरी को जन्म दिया था। नवजात बच्चे ने महारानी के पूर्व प्रसूतिशास्री मार्कस सेटचेल की देखरेख में जन्म लिया था।

नाम व सम्मान शैली

राजकुमार का पूरा नाम और शैली है: हिज़ रॉयल हायनेस प्रिंस जॉर्ज ऑफ़ वेल्स। ये 16 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के सिंहासनों के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में दूसरे स्थान पर हैं। राजगद्दी के वारिसों की सूची में जॉर्ज अपने पिता के पश्चात आते हैं।

महाराजा जॉर्ज पंचम द्वारा 1917 में और महरानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 2012 में जारी किए गए पत्र पेटेंट के अंतर्गत जॉर्ज ब्रिटिश राजकुमार हैं और अपने नाम के आगे सम्मान बोधक शब्द रॉयल हायनेस शैली के हकदार हैं।

सन्दर्भ

Tags:

कैथरीन, वेल्स की राजकुमारीचार्ल्स तृतीयब्रिटिश राजसत्ता का अनुक्रमयूनाइटेड किंगडमविलियम, वेल्स के राजकुमार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनबिहार के जिलेभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीभारत में कृषिजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रदुर्गाहिन्दी साहित्य का इतिहाससांवरिया जी मंदिरसाक्षरता दर के आधार पर भारत के राज्यनेहरू–गांधी परिवारविटामिन बी१२अजंता गुफाएँमानव का विकासआयुर्वेदअमिताभ बच्चनखाटूश्यामजीऔद्योगिक क्रांतिइज़राइलपरशुरामपर्यावरणभारतीय संविधान सभाकामसूत्रपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगुकेश डीपानीपत का तृतीय युद्धछायावादवस्तु एवं सेवा कर (भारत)भारत का इतिहासहृदयसम्प्रभुतारस निष्पत्तिऐश्वर्या राय बच्चनहनुमान चालीसाबालकाण्डआंबेडकर जयंतीभूगोलउधम सिंहअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)वैष्णो देवीकिन्नरमकर राशिबिहार जाति आधारित गणना 2023सकल घरेलू उत्पाददिल चाहता हैरजनीकान्तईस्ट इण्डिया कम्पनीओम शांति ओमभारतीय आम चुनाव, 2014उदारतावादगुर्जरख़रबूज़ाशास्त्रीय नृत्यकबीरएडेन मार्करामराजनीतिक दर्शननेपोलियन बोनापार्टकोठारी आयोगयज्ञोपवीतइस्लाम का इतिहासनिकाह हलालावाक्य और वाक्य के भेदनई शिक्षा नीति 2020रॉबर्ट वाड्रालड़कीसिंधु घाटी सभ्यतासुबृत पाठकएचडीएफसी बैंकओशोवीर्यबिहारशिक्षा का अधिकारजैव विविधताशिव ताण्डव स्तोत्रसूरदासअभिषेक शर्माराजीव गांधीसामाजीकरणविधान सभा🡆 More