लियोनार्ड बर्नस्टीन

लियोनार्ड बर्नस्टीन (/ˈbɜːrnstaɪn/ बर्न-स्टाइन) (जन्म लुई बर्नस्टीन; 25 अगस्त, 1918 - 14 अक्टूबर, 1990) एक अमरीकी संगीतकार, पियानोवादक, संगीत शिक्षक, लेखक और मानवतावादी थे। वे अपने समय के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महत्वपूर्ण संवाहकों में से एक माने जाते थे। संगीत समीक्षक डोनल हेनाहन के अनुसार लियोनार्ड अमेरिकी इतिहास के सबसे विलक्षण प्रतिभाशाली और सफल संगीतकारों में से एक थे। बर्नस्टीन की प्रशंसा में सात एमी पुरस्कार, दो टोनी पुरस्कार और 16 ग्रैमी पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित) और साथ ही एक अकादमी पुरस्कार का नामांकन शामिल हैं। उन्हें 1981 में कैनेडी सेंटर सम्मान दिया गया।

लियोनार्ड बर्नस्टीन
लियोनार्ड बर्नस्टीन
1977 में लियोनार्ड बर्नस्टीन
जन्म लुइस बर्नस्टीन
25 अगस्त 1918
लॉरेंस, मेस्साच्युसेट्स, यू.एस.
मौत अक्टूबर 14, 1990(1990-10-14) (उम्र 72)
न्यूयॉर्क सिटी, यू.एस.
शिक्षा हार्वर्ड विश्वविद्यालय (बीए)
कुर्तिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूज़िक
पेशा
  • संवाहक
  • संगीतकार
  • पियानोवादक
  • प्रवक्ता
  • लेखक
जीवनसाथी फेलिशिया मॉन्टीलेग्रे (वि॰ 1951; मृत 1978)
बच्चे 3
समाधि ग्रीन-वुड सीमेटरी
हस्ताक्षर
लियोनार्ड बर्नस्टीन

लियोनार्ड ने संगीतकार के रूप में कई शैलियों में लिखा। इनमें सिम्फोनिक और आर्केस्ट्रा संगीत, बैले, फिल्म और थिएटर संगीत, ओपेरा, चैम्बर संगीत आदि शामिल हैं। बर्नस्टीन की वेस्ट साइड स्टोरी दुनिया भर में नियमित रूप से प्रदर्शित होती रहती है।

लियोनार्ड किसी प्रमुख अमरीकी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व करने वाले पहले अमरीकी मूल के संवाहक थे। वे न्यूयॉर्क फिलहारमोनिक के संगीत निर्देशक थे और उन्होंने दुनिया के प्रमुख ऑर्केस्ट्रा का संचालन किया, जिससे ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की विरासत तैयार हुई। उन्होंने न्यूयॉर्क फिलहारमोनिक के साथ यंग पीपुल्स कॉन्सर्ट सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रसारणों में बड़े पैमाने पर टेलीविजन पर शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया।

आरंभिक जीवन

लियोनार्ड बर्नस्टीन का जन्म लॉरेंस, मैसाचुसेट्स में रूसी यहूदी/यूक्रेनी यहूदी माता-पिता, जेनी (नी रेसनिक) और सैमुअल जोसेफ बर्नस्टीन के घर हुआ था। दोनों रिव्ने, रूसी साम्राज्य (अब यूक्रेन में) से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे। अपनी दादी की मृत्यु के तुरंत बाद, जब बर्नस्टीन 18 वर्ष के थे, तब उन्होंने कानूनी तौर पर अपना नाम लुइस से बदलकर लियोनार्ड कर लिया। उनके दोस्त उन्हें "लेनी" के नाम से जानते थे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Leonard Bernstein से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

लियोनार्ड बर्नस्टीन आरंभिक जीवनलियोनार्ड बर्नस्टीन इन्हें भी देखेंलियोनार्ड बर्नस्टीन सन्दर्भलियोनार्ड बर्नस्टीन बाहरी कड़ियाँलियोनार्ड बर्नस्टीनसंगीतकार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गुरु नानकड्रीम11भारत के रेल मंत्रीधारा 294लड़कीआँगनवाडीसौर मण्डलहार्दिक पांड्याभारतीय आम चुनाव, 2014रिंगटोनशब्दराधा कृष्ण (धारावाहिक)परशुरामविशेषणमुंबई इंडियंसउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसीमा सुरक्षा बलप्रवर्तन निदेशालयहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यअर्जुनयज्ञोपवीतअस्र की नमाज़भारत का विभाजनचुनावउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रप्राचीन मिस्रशिव पुराणरामधारी सिंह 'दिनकर'शबरीजर्मनी का एकीकरणमहिलाए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामयशस्वी जायसवालभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीऔरंगज़ेबराजस्थान रॉयल्सपानीपत के युद्धगरुड़ पुराणकार्ल मार्क्सखजुराहोपर्यावरण संरक्षणजवाहरलाल नेहरूअवेश खानकोलेस्टेरॉलॐ नमः शिवायक़ुतुब मीनारलिंग (व्याकरण)भारतेन्दु हरिश्चंद्रईस्टरमुकेश कुमारज्योतिष एवं योनिफलसम्भाजीभारत में यूरोपीय आगमनकर्णभारतीय स्टेट बैंकरबीन्द्रनाथ ठाकुरबद्र की लड़ाईचंद्रशेखर आज़ाद रावणहरीश सालवेचयापचयविद्युतगुदा मैथुनदशावतारविधान सभाद्वारकाइन्दिरा गांधीभगवंत मानपर्यायवाचीइलूमिनातीभारतीय संविधान का इतिहासज्वालामुखीरघुराज प्रताप सिंहविक्रम संवतभाभीआकाश अम्बानीझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीलता मंगेशकरदूधभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची🡆 More