बादल फटना

बादल फटना बारिश का एक चरम रूप है। इस घटना में बारिश के साथ कभी कभी गरज के साथ ओले भी पड़ते हैं। सामान्यत: बादल फटने के कारण सिर्फ कुछ मिनट तक मूसलाधार बारिश होती है लेकिन इस दौरान इतना पानी बरसता है कि क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बादल फटने की घटना अमूमन पृथ्वी से १५ किलोमीटर की ऊंचाई पर घटती है। इसके कारण होने वाली वर्षा लगभग १०० मिलीमीटर प्रति घंटा की दर से होती है। कुछ ही मिनट में २ सेंटी मीटर से अधिक वर्षा हो जाती है, जिस कारण भारी तबाही होती है।

कारण

मार्ग में अवरोध

मौसम विज्ञान के अनुसार जब बादल भारी मात्रा में आद्रता यानि पानी लेकर आसमान में चलते हैं और उनकी राह में कोई बाधा आ जाती है, तब वो अचानक फट पड़ते हैं, यानि संघनन बहुत तेजी से होता है। इस स्थिति में एक सीमित इलाके में कई लाख लीटर पानी एक साथ पृथ्वी पर गिरता है, जिसके कारण उस क्षेत्र में तेज बहाव वाली बाढ़ आ जाती है। इस पानी के रास्ते में आने वाली हर वस्तु क्षतिग्रस्‍त हो जाती है। भारत के संदर्भ में देखें तो हर साल मॉनसून के समय नमी को लिए हुए बादल उत्तर की ओर बढ़ते हैं, लिहाजा हिमालय पर्वत एक बड़े अवरोधक के रूप में सामने पड़ता है।

गर्म हवा से टकराना

जब कोई गर्म हवा का झोंका ऐसे बादल से टकराता है तब भी उसके फटने की आशंका बढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर २६ जुलाई २००५ को मुंबई में बादल फटे थे, तब वहां बादल किसी ठोस वस्‍तु से नहीं बल्कि गर्म हवा से टकराए थे।

भारतीय उपमहाद्वीप में घटनायें

भारत में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठे मानसून के बादल जब उत्तर की ओर बढ़ते हैं, तब उनका हिमालय के क्षेत्र में फटने का खतरा सबसे अधिक रहता है। जब यह बादल हिमालय से टकराकर फटते हैं तो क्षेत्र में ७५ मिमी/घंटा की दर से बारिश होती है।

भारत में बादल फटने की सबसे अधिक घटनाएं हिमाचल प्रदेश में होती हैं। २६ जुलाई २००५ को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बादल फटे थे जिसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया था। इसी तरह १८ जुलाई २००९ को पाकिस्तान के शहर कराची में बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई थी, जहाँ सिर्फ दो घंटे में २५० मिमी वर्षा दर्ज की गयी थी।

६ अगस्त २०१० को भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के शहर लेह में सिलसिलेवार ढंग से फटे कई बादलों ने लगभग पूरा पुराना लेह शहर तबाह कर दिया। इस घटना में ११५ लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि ३०० से अधिक लोग घायल हो गये।

विश्व की प्रमुख घटनायें

अवधि वर्षा स्थान दिनांक
1 मिनट 1.9 इंच (48.26 मि॰मी॰) लेह, जम्मू और कश्मीर, भारत 06 अगस्त 2010
1 मिनट 1.5 इंच (38.10 मि॰मी॰) बरोत, हिमाचल प्रदेश, भारत 26 नवम्बर 1970
5 मिनट 2.43 इंच (61.72 मि॰मी॰) पोर्ट बेल्स, पनामा 29 नवम्बर 1911
15 मिनट 7.8 इंच (198.12 मि॰मी॰) प्लम्ब पॉइंट, जमैका 12 मई 1916
20 मिनट 8.1 इंच (205.74 मि॰मी॰) कर्टी-दे-आर्गस, रोमानिया 7 जुलाई 1947
40 मिनट 9.25 इंच (234.95 मि॰मी॰) गिनी, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका 24 अगस्त 1906
10 मिनट उपलब्ध नहीं केदारनाथ, उत्तराखंड, भारत 16 जून 2013
15 मिनट उपलब्ध नहीं केदारनाथ, उत्तराखंड, भारत 17 जून 2013

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर Cloudbursts से सम्बन्धित मीडिया है।

सन्दर्भ

Tags:

बादल फटना कारणबादल फटना भारतीय उपमहाद्वीप में घटनायेंबादल फटना विश्व की प्रमुख घटनायेंबादल फटना बाहरी कड़ियाँबादल फटना सन्दर्भबादल फटनाबाढ़वर्षा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत के राजनीतिक दलों की सूचीभूगोलगंधमादन पर्वतगोदान (उपन्यास)अवनींद्र नाथ टैगोरहल्दीघाटी का युद्धकेदारनाथ मन्दिरश्रीनिवास रामानुजन्चम्पारण सत्याग्रहहर्षवर्धनभारत में यूरोपीय आगमनग्रहमहाजनपदसंथाल विद्रोहनीम करौली बाबाराज्यपाल (भारत)नितीश कुमारकबीरजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रगोधरा काण्डजीमेलपाटन देवीसंघ सूचीसंजय गांधीशिवाजीआचार्य रामचन्द्र शुक्लचंद्रघंटामध्य प्रदेशविश्व स्वास्थ्य संगठनप्रथम विश्व युद्धगोलमेज सम्मेलन (भारत)यकृतसोनू सूदकृष्णमुग़ल शासकों की सूचीसांख्य दर्शनपलाशसहजनपाषाण युगलोक प्रशासनइस्लाम के पैग़म्बरसंगठनमध्यकालीन भारतविराट कोहलीसविता आंबेडकरओंकारेश्वर मन्दिरबौद्ध दर्शनकेन्द्र-शासित प्रदेशमुख्‍तार अंसारीअनारकलीपानीपत का तृतीय युद्धग्रीनहाउसपटनाहिन्दी दिवसतालिकोट का युद्धसंयुक्त राज्य अमेरिकावाराणसीमनोविज्ञानरक्त समूहचोल राजवंशचंगेज़ ख़ानबिज्जूवाक्य और वाक्य के भेदशाह जहाँभाषापारिस्थितिकीमगध महाजनपदभारत तिब्बत सीमा पुलिसदर्शनशास्त्र१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामरामदेवतू झूठी मैं मक्कारविश्व-भारती विश्वविद्यालयमहाद्वीपअग्न्याशयजैविक खेतीमानचित्रहृदयकृषि🡆 More