प्लुस उल्त्रा

प्लुस उल्त्रा (Plus ultra, लातिन भाषा में यहाँ से और परे) स्पेन का राष्ट्रवाक्य है। इसे चार्ल्स पंचम, पवित्र रोम सम्राट और स्पेन के राजा, के निजी ध्येयवाक्य से लिया गया है। यह नोन प्लुस उल्त्रा (यहाँ से परे कुछ नहीं) वाक्यांश का विपरीत है। कह जाता है कि यह जिब्राल्टर जलसन्धि में मौजूद हरक्यूलिस के स्तंभ में चेतावनी के रूप में लिखा गया था, जो उस समय पूर्वजगत का छोर था। चार्ल्स ने इस ध्येयवाक्य को कोलम्बस द्वारा नवजगत के खोज के बाद अपनाया था, और इसमें जोख़िम लेने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के मायने हैं।

प्लुस उल्त्रा
स्पेन का शाही कुलचिह्न, जिसके दोनों ओर हरक्यूलिस के स्तंभ हैं जिन पर प्लुस उल्त्रा लिखा हुआ है।
प्लुस उल्त्रा
अल हम्रा में चार्ल्स पंचम के महल में लकड़ी का चौखटा

चार्ल्स पंचम

इस ध्येयवाक्य का सुझाव १५१६ में चार्ल्स के चिकित्सक और सलाहकार लुइजी मारलियानो ने दिया था।  यह मारलियानो के सम्पूर्ण पूर्वजगत पर राज करने वाले एक ईसाई साम्राज्य के सपने का प्रतीक था। इसका संबंध ख़ास तौर पर रीकोन्कीसता को जिब्राल्टर के पार उत्तर अफ़्रीका में ले जाने के चाह से था। १५२० में चार्ल्स के बुरगोस में जीत के बाद प्रवेश करने के अवसर पर एक विजय चाप का निर्माण हुआ जिसके एक तरफ़ प्लुस उल्त्रा और दूसरी तरफ़ "पूरा अफ़्रीका रो रहा है क्योंकि वह जानता है कि आप के पास चाबी (जिब्राल्टर) है और आप उसके स्वामी हैं"।

ध्येयवाक्य को पहली बार ब्रुसेल्स के संत गुदूल के गिरिजाघर में चार्ल्स के कुर्सी पर लिखा गया था। मूल फ़्रांसीसी वाक्यांश को लातिन में अनुवादित किया गया क्योंकि स्पेनी लोग चार्ल्स के फ़्रांसीसी सलाहकारों और मंत्रियों से नाख़ुश थे। 

स्पेन

चार्ल्स के मौत के बाद भी यह ध्येयवाक्य स्पेन में प्रसिद्ध रहा। इसे हैब्सबर्ग प्रचार में इस्तेमाल किया जाता था और स्पेनी खोजियों को स्तंभ पर लिखे चेतावनी को न मानकर जिब्राल्टर के परे जाने के प्रोत्साहित किया जाता था। आज यह स्पेन के ध्वज और कुलचिह्न दोनों पर मौजूद है।

यह भी देखें

संदर्भ

Tags:

प्लुस उल्त्रा चार्ल्स पंचमप्लुस उल्त्रा स्पेनप्लुस उल्त्रा यह भी देखेंप्लुस उल्त्रा संदर्भप्लुस उल्त्राकोलम्बसचार्ल्स पंचमजिब्राल्टर जलसन्धिध्येयनवजगतपूर्वजगतलातिन भाषास्पेन

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बृहदांत्र कैन्सरगणेशपृथ्वीकोलकाताराधाविक्रम संवतशिक्षा का अधिकारआत्महत्या के तरीकेदैनिक जागरणप्रकाश-संश्लेषणजन गण मनखलील अहमदराजनीतिक दलफिलिस्तीन राज्यकृषिमानव कंकालवायु प्रदूषणराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीशिक्षण विधियाँसंज्ञा और उसके भेदतिलक वर्मादूधमुलायम सिंह यादवहिन्दू पंचांगचिराग पासवाननई शिक्षा नीति 2020फ्लिपकार्टआयतुल कुर्सीकबीरदक्षिणकहो ना प्यार हैहिन्दू धर्मविवाह (2006 फ़िल्म)स्वामी विवेकानन्दऋषभ पंतसमाजशास्त्रबरगदभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलधर्मेंद्र प्रधानतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरबारहखड़ीशिक्षकभारत के विभिन्न नामबिहारभारतीय राष्ट्रवादसमानतापुर्तगाललखनऊसंस्कृत की गिनतीवल्लभ भाई पटेलन्यूटन के गति नियमनालन्दा महाविहारमुख्य न्यायधीश (भारत)किशोर कुमारकासूरदासराजस्थान रॉयल्समुकेश कुमारदशावतारखाटूश्यामजीबांदा, उत्तर प्रदेशजीमेलरामचरितमानसअक्षर पटेलएडोल्फ़ हिटलरगुर्दाकहानीमदारविकिपीडियावृन्दावनआँगनवाडीसट्टाखेसारी लाल यादवब्राह्मणचाणक्यनीतिमेंहदीपुर बालाजीतुलसीदासहस्तमैथुन🡆 More