द हिन्दू: भारतीय अंग्रेजी समाचार पत्र

द हिन्दू भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेजी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र है।

द हिन्दू
प्रकार दैनिक समाचार पत्र
प्रारूप व्यापकपर्ण
स्वामित्व The Hindu Group, and
Kasturi and Sons Limited
प्रकाशक एन. रवि
संपादक Suresh Nambath
संस्थापना 20 सितम्बर 1878; 145 वर्ष पूर्व (1878-09-20)
भाषा English
मुख्यालय चेन्नई, भारत
वितरण 14,15,792 Daily
ISSN 0971-751X
ओसीएलसी 13119119
जालपृष्ठ www.thehindu.com
www.hindutamil.in

वर्ष 2010 के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $20 करोड़ से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद, पटना और मलप्पुरम

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

द हिन्दू से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

केरलतमिलनाडुद टाइम्स ऑफ़ इण्डियाभारतभारतीय पाठक सर्वेक्षणहिन्दुस्तान टाइम्स

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

स्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022दमनहिसार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररामचरितमानसनोटाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीजैविक खेतीअमर सिंह चमकीलाभारत के राजनीतिक दलों की सूचीमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)श्रीनिवास रामानुजन्मौर्य राजवंशलोक साहित्यP (अक्षर)पार्वतीरमनदीप सिंह (क्रिकेटर)हरित क्रांतिशिरडी साईं बाबाअरविंद केजरीवालरवि तेजाबड़नगरशिवएशियाभारत का प्रधानमन्त्रीहिन्दी व्याकरणप्रीति ज़िंटामहादेवी वर्मापानीपत का तृतीय युद्धबृजभूषण शरण सिंहसत्रहवीं लोक सभाये जवानी है दीवानीस्वास्थ्यपश्चिम बंगालअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धरूसइस्लाम का इतिहासराहुल गांधीऋग्वेदपाठ्यक्रमशब्दसाम्यवादविटामिनबिहार जाति आधारित गणना 2023ब्राह्मणखजुराहो स्मारक समूहसंघ लोक सेवा आयोगरावणफेसबुकभारत में इस्लामगुकेश डीकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रयोद्धा (2023 फ़िल्म)सर्व शिक्षा अभियानभारत की भाषाएँकरझारखण्ड के जिलेडिम्पल यादवकल्याण, महाराष्ट्रप्रबन्धनकामाख्यानवदुर्गाबाल गंगाधर तिलकनवरोहणउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपाठ्यचर्यायीशुभारतीय रिज़र्व बैंकहड़प्पादहेज प्रथागोरखनाथभारत में धर्मअन्य पिछड़ा वर्गनर्मदा नदीमानवाधिकाररीति कालनोटा (भारत)किशोर अपराधलखनऊ🡆 More